पंजाब की जालंधर कोर्ट में फर्जी जमानत देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस के थाना नवी बारादरी की पुलिस ने तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। केस में पुलिस ने दो भाइयों और उनकी मां का नाम शामिल किया है। सभी आरोपियों ने मिलकर जालंधर कोर्ट में फर्जी जमानत देने की कोशिश की थी। जब इस बारे में कोर्ट दस्तावेज चेक किए गए तो आरोपियों का खुलासा हुआ। पुलिस ने जज के रीडर की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ 3 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की की हैं। फिलहाल मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मां को दो केसों में किया गया नामजद, बेटों पर 1-1 केस दर्ज पहला केस दीपक हांडा पुत्र श्याम लाल हांडा, दूसरे केस में चंदन हांडा पुत्र श्याम लाल हांडा और मां हीना हांडा पत्नी श्याम लाल हांडा और तीसरी एफआईआर में वीना हांडा को नामजद किया गया है। सभी आरोपी इंडस्ट्री एरिया, फोकल पॉइंट, जालंधर के रहने वाले हैं। तीनों केसों में पुलिस ने बीएनएस की धारा 319, 318(4), 336, 336(2), 338, 340 और 61(2) जोड़ी गई हैं। मां को दो केसों में नामजद किया गया है। वहीं, दोनों पुत्रों के खिलाफ अलग-अलग एक-एक केस दर्ज हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तार करने के लिए टीमें प्रयास कर रही है। तीनों FIR’s में फेक दस्तावेज लगाने का है आरोप तीनों एफआईआर में जालंधर कोर्ट में तैनात जज की रीडर द्वारा कहा गया है कि आरोपियों ने उनकी अदालत में अलग-अलग केसों में फर्जी दस्तावेज सहित अन्य कई फर्जी प्रूफ लगाकर जमानत दिलवाने की कोशिश की है। आरोपी ने फर्जी दस्तावेज पेशकर आरोपियों की जमानत भरी। ऐसा करने के चलते आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना बारादरी को जब जानकारी मिली तो तुरंत केस दर्ज किया गया। पंजाब की जालंधर कोर्ट में फर्जी जमानत देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस के थाना नवी बारादरी की पुलिस ने तीन अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। केस में पुलिस ने दो भाइयों और उनकी मां का नाम शामिल किया है। सभी आरोपियों ने मिलकर जालंधर कोर्ट में फर्जी जमानत देने की कोशिश की थी। जब इस बारे में कोर्ट दस्तावेज चेक किए गए तो आरोपियों का खुलासा हुआ। पुलिस ने जज के रीडर की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ 3 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की की हैं। फिलहाल मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मां को दो केसों में किया गया नामजद, बेटों पर 1-1 केस दर्ज पहला केस दीपक हांडा पुत्र श्याम लाल हांडा, दूसरे केस में चंदन हांडा पुत्र श्याम लाल हांडा और मां हीना हांडा पत्नी श्याम लाल हांडा और तीसरी एफआईआर में वीना हांडा को नामजद किया गया है। सभी आरोपी इंडस्ट्री एरिया, फोकल पॉइंट, जालंधर के रहने वाले हैं। तीनों केसों में पुलिस ने बीएनएस की धारा 319, 318(4), 336, 336(2), 338, 340 और 61(2) जोड़ी गई हैं। मां को दो केसों में नामजद किया गया है। वहीं, दोनों पुत्रों के खिलाफ अलग-अलग एक-एक केस दर्ज हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तार करने के लिए टीमें प्रयास कर रही है। तीनों FIR’s में फेक दस्तावेज लगाने का है आरोप तीनों एफआईआर में जालंधर कोर्ट में तैनात जज की रीडर द्वारा कहा गया है कि आरोपियों ने उनकी अदालत में अलग-अलग केसों में फर्जी दस्तावेज सहित अन्य कई फर्जी प्रूफ लगाकर जमानत दिलवाने की कोशिश की है। आरोपी ने फर्जी दस्तावेज पेशकर आरोपियों की जमानत भरी। ऐसा करने के चलते आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना बारादरी को जब जानकारी मिली तो तुरंत केस दर्ज किया गया। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस में खुलासा:ट्रेन से नांदेड़ गए थे आरोपी, नहीं मिला कोई गैंगस्टर लिंक, पुरानी रंजिश आई सामने
फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस में खुलासा:ट्रेन से नांदेड़ गए थे आरोपी, नहीं मिला कोई गैंगस्टर लिंक, पुरानी रंजिश आई सामने फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस में आरोपियों का मुख्य निशाना दिलदीप था। आरोपी घटना के बाद दिल्ली गए थे। वहां से वह ट्रेन के माध्यम से नांदेड़ पहुंचे थे। वहां से मुंबई जाने की फिराक में थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू किया था। आज मोहाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के AIG गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि जैसे ही यह घटना हुई, उसके बाद सीएम के आदेश पर AGTF और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने मिलकर काम किया। पूरी रात पंजाब पुलिस और अधिकारी जुटे रहे। जिसके बाद आरोपियों की लोकेशन मिली। इसके बाद उन्हें नागपुर-मुंबई समृद्धि सुपर एक्सप्रेस-वे के सवांगी सुरंग के पास काबू किया गया था। जब वह मुंबई भागने की फिराक में थे। आरोपियों का 10 तारीख तक ट्रांजिट रिमांड है। इस दौरान पूछताछ के बाद सारी कहानी साफ होगी। आरोपियों पर दर्ज है हत्या व नशा तस्करी के केस पुलिस मुताबिक आरोपियों की दिलदीप के साथ पुरानी रंजिश थी। वह कई दिनों से उसकी रेकी कर रहे थे। उनके निशाने पर दिलदीप थे, लेकिन एन मौके पर अन्य लोग चपेट में आए । पीड़ित पर दो पर्चे दर्ज थी। उस पर 2013 फिरोजपुर और 2019 मोहाली में केस दर्ज थे। जबकि आरोपियों रविंदर उर्फ रवि रवि पर 8 केस, गुरप्रीत सिंह पर 5 केस, राजबीर सिंह 3, अक्षय पर 1 केस दर्ज है। आरोपियों पर सारे पर्चे फिरोजपुर में चोरी, NDPS और चोरी के केस दर्ज है।
संगरूर में बुलेट सवार युवक की मौत:कार ने मारी जोरदार टक्कर, दोस्तों के साथ जा रहा था पटियाला, पीछे चल रहा था पिता
संगरूर में बुलेट सवार युवक की मौत:कार ने मारी जोरदार टक्कर, दोस्तों के साथ जा रहा था पटियाला, पीछे चल रहा था पिता पंजाब के संगरूर में समाना की ओर जाने वाली सड़क पर नहर पुल गांव थंमन सिंहवाला के पास एक कार और बुलेट बाइक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव समुरां निवासी सरदारा सिंह पुत्र शेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा हरमनदीप सिंह अपने दोस्तों के साथ बुलेट पर सवार होकर पटियाला जाने के लिए नहर की पटरी से जा रहा था। सरदारा सिंह खुद भी अपनी मोटरसाइकिल पर उनके पीछे चल रहा था। उसका बेटा और उसके दोस्त जो उसके आगे बुलेट पर सवार थे। जब वह पुल नहर गांव थंमन सिंह वाला के पास पहुंचे तो एक कार चालक ने बुलेट को टक्कर मार दी। जिस कारण इस दुर्घटना में हरमनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और उसके दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने सरदारा सिंह की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
झोपड़ी में ज्ञान का दीपक जलाने से बच्चों का भविष्य उज्जवल बनेगा
झोपड़ी में ज्ञान का दीपक जलाने से बच्चों का भविष्य उज्जवल बनेगा भास्कर न्यूज|लुधियाना भगवान महावीर सेवा संस्थान की ओर से झुग्गी-झोपड़ी इलाकों में स्थित जगत राम-दर्शन जैन मेमोरियल विद्या मंदिर, मोहन एनक्लेव, चूहड़पुर रोड में नए दाखिल हुए बच्चों को स्टेशनरी, बस्ते और अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर प्रसिद्ध उद्योगपति सिकंदर जैन ने 40 बच्चों को गर्म स्वेटर वितरित करते हुए कहा कि ऐसे इलाकों में शिक्षा का प्रकाश फैलाना एक महत्वपूर्ण कदम है, जो इन बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाएगा। उन्होंने कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास बच्चों के जीवन को दिशा देने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। क्लस्टर कोऑर्डिनेटर निलेश गुप्ता ने कहा कि आज के दौर में कई ऐसी योजनाएं हैं, जिन्हें अपनाकर हम आत्मनिर्भर भारत का हिस्सा बन सकते हैं। इस कार्यक्रम में भगवान महावीर सेवा संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन, उपाध्यक्ष राजेश जैन, सह मंत्री सुनील गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य रमा जैन, मीना देवी, जानवी, अनु, नंदिनी, मानवी, अध्यापिका ज्योति, मोनिका सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।