हरियाणा के 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट:बादल छाने से दिन का तापमान गिरेगा, करनाल ठंडा तो फरीदाबाद गर्म रहा

हरियाणा के 5 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट:बादल छाने से दिन का तापमान गिरेगा, करनाल ठंडा तो फरीदाबाद गर्म रहा

हरियाणा में मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र शामिल हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी कर पंजाब के साथ लगते जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, हरियाणा के कुछ दक्षिण और पूर्वी इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। आज सुबह सोनीपत, नारनौल, झज्जर, पानीपत, रोहतक, समालखा और पलवल में बूंदाबांदी देखने को भी मिली है। जबकि, चरखी दादरी में अभी बादल छाए हुए हैं। फरीदाबाद में भी कल रात बादल छाए थे, लेकिन अब मौसम साफ है। जींद में हल्की धूप खिली हुई है। हरियाणा में मौसम के PHOTOS… 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, बारिश नहीं हुई
हरियाणा में 31 जनवरी के बाद से ही लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव थे, लेकिन अभी तक बारिश नहीं हुई है। फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश फसलों के लिए अच्छी मानी जाती है। बारिश न होने से किसान मायूस है। आज उम्मीद जताई जा रही है कि गेहूं के इलाके वाले 5 जिलों में बारिश से किसानों को राहत मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आज कहीं-कहीं बिखराव वाली छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। 5 फरवरी के बाद एक बार फिर से हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और सम्पूर्ण इलाके में कोहरा की गतिविधियां जारी रहेगी। फरवरी के दूसरे सप्ताह से बढ़ेगा तापमान
मौसम विज्ञानियों की मानें तो फरवरी के दूसरे सप्ताह के बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा और इस महीने के अंत तक गर्मी महसूस होने लगेगी। हालांकि, एक के बाद एक 5 पश्चिमी विक्षोभ फरवरी में आएंगे जिससे मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। अभी जो मौसम बना हुआ है उससे सुबह-शाम ठंडे तेवर दिखाएगी। जबकि, धीरे-धीरे दिन के तापमान में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना है। हरियाणा में मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल और कुरुक्षेत्र शामिल हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी कर पंजाब के साथ लगते जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वहीं, हरियाणा के कुछ दक्षिण और पूर्वी इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। आज सुबह सोनीपत, नारनौल, झज्जर, पानीपत, रोहतक, समालखा और पलवल में बूंदाबांदी देखने को भी मिली है। जबकि, चरखी दादरी में अभी बादल छाए हुए हैं। फरीदाबाद में भी कल रात बादल छाए थे, लेकिन अब मौसम साफ है। जींद में हल्की धूप खिली हुई है। हरियाणा में मौसम के PHOTOS… 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव, बारिश नहीं हुई
हरियाणा में 31 जनवरी के बाद से ही लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव थे, लेकिन अभी तक बारिश नहीं हुई है। फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश फसलों के लिए अच्छी मानी जाती है। बारिश न होने से किसान मायूस है। आज उम्मीद जताई जा रही है कि गेहूं के इलाके वाले 5 जिलों में बारिश से किसानों को राहत मिल सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आज कहीं-कहीं बिखराव वाली छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। 5 फरवरी के बाद एक बार फिर से हरियाणा में अधिकतर स्थानों पर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और सम्पूर्ण इलाके में कोहरा की गतिविधियां जारी रहेगी। फरवरी के दूसरे सप्ताह से बढ़ेगा तापमान
मौसम विज्ञानियों की मानें तो फरवरी के दूसरे सप्ताह के बाद तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा और इस महीने के अंत तक गर्मी महसूस होने लगेगी। हालांकि, एक के बाद एक 5 पश्चिमी विक्षोभ फरवरी में आएंगे जिससे मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। अभी जो मौसम बना हुआ है उससे सुबह-शाम ठंडे तेवर दिखाएगी। जबकि, धीरे-धीरे दिन के तापमान में और अधिक बढ़ोतरी की संभावना है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर