फतेहाबाद में हुए क्रूजर हादसे में 2 और शव बरामद:मृतकों की संख्या 12 हुई; शादी समारोह से लौट रहे 14 व्यक्ति

फतेहाबाद में हुए क्रूजर हादसे में 2 और शव बरामद:मृतकों की संख्या 12 हुई; शादी समारोह से लौट रहे 14 व्यक्ति

फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र में भाखड़ा नहर क्रूजर हादसे में मृतकों की संख्या 12 पहुंच गई है। आज तड़के पंजाब के मोफर इलाके से 2 और शव बरामद किए गए। इनकी पहचान जसविंद्र सिंह और लखविंद्र कौर के रूप में हुई है। इस हादसे में केवल दो लोगों को बचाया जा सका है। जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के महमड़ा गांव के रहने वाले 14 लोग शुक्रवार रात को फाजिल्का के लादुका मंडी में एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इनमें महमड़ा के 5 परिवारों के 8 सदस्य और पंजाब के फतेहपुर, रियोंद व ससपाली गांवों के 6 लोग शामिल थे। सभी आपस में रिश्तेदार थे। ये सभी 188 किलोमीटर की यात्रा करके वे सरदारेवाला गांव तक पहुंचे थे। उनके गंतव्य से महज 12 किलोमीटर पहले घने कोहरे के कारण क्रूजर ड्राइवर छिंद्रपाल को सड़क और नहर का अंतर समझ नहीं आया और क्रूजर सीधे भाखड़ा नहर में जा गिरी। शादी समारोह शुक्रवार शाम को ही समाप्त हो गया था, जिसके बाद सभी तत्काल वापसी का निर्णय ले लिया, जबकि मूल योजना शनिवार सुबह लौटने की थी। हादसे के बाद रियोंद पंजाब निवासी 10 वर्षीय अरमान नामक बालक जैकेट में हवा भरने और खिड़की खुलने पर बाहर आ गया और कुछ दूर बहते हुए किनारे से बाहर निकल आया। जबकि महमड़ा निवासी जरनैल सिंह भी खिड़की खुलने पर बाहर आ गया। अरमान की सूचना पर आसपास के किसानों ने पुलिस को सूचित किया। आधी रात तक सर्च अभियान चलाया गया तो ड्राइवर छिंद्रपाल का शव मौके से बरामद हो गया। बाकी 11 लोगों की तलाश शनिवार सुबह शुरू की गई। एनडीआरएफ व गोताखोरों की टीमों ने आगे लगते सिरसा व पंजाब क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया। शनिवार दोपहर तक सिरसा के कालांवाली व रोड़ी के बीच अलग-अलग जगहों से 8 शव बरामद कर लिए। जिनमें सहजदीप नामक बच्चे का शव नहर से माइनर में होते हुए एक किसान के खेत तक पहुंच गया था। इसके बाद तीन और लोगों जसविंद्र सिंह, तारो बाई व लखविंद्र कौर की तलाश जारी थी। इसके बाद रविवार शाम को 60 वर्षीय तारो बाई का शव पंजाब के कुसला हेड से बरामद हो गया था। बाकी बचे दो लोगों जसविंद्र सिंह व लखविंद्र के शव आज मोफर क्षेत्र में मिले हैं। जसविंद्र सिंह इस हादसे में जीवित बचे बालक अरमान का पिता था। यह लोग थे सवार फतेहाबाद के गांव महमड़ा निवासी 70 वर्षीय झंडो बाई, उसका बेटा जरनैल सिंह, भतीजा गाड़ी चालक छिंद्रपाल, देवर बलबीर सिंह, भाभी तारो बाई, बहन की बेटी जंगीरो, रिश्तेदारी में पुत्रवधु लखविंद्र कौर, पड़पौता सहजदीप, पास के ही गांव से रिश्तेदार जसविंद्र सिंह, उसकी पत्नी रविंद्र, बेटी संजना व बेटा अरमान, बहन कश्मीरो बाई व कंतो बाई सवार थे। फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र में भाखड़ा नहर क्रूजर हादसे में मृतकों की संख्या 12 पहुंच गई है। आज तड़के पंजाब के मोफर इलाके से 2 और शव बरामद किए गए। इनकी पहचान जसविंद्र सिंह और लखविंद्र कौर के रूप में हुई है। इस हादसे में केवल दो लोगों को बचाया जा सका है। जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के महमड़ा गांव के रहने वाले 14 लोग शुक्रवार रात को फाजिल्का के लादुका मंडी में एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। इनमें महमड़ा के 5 परिवारों के 8 सदस्य और पंजाब के फतेहपुर, रियोंद व ससपाली गांवों के 6 लोग शामिल थे। सभी आपस में रिश्तेदार थे। ये सभी 188 किलोमीटर की यात्रा करके वे सरदारेवाला गांव तक पहुंचे थे। उनके गंतव्य से महज 12 किलोमीटर पहले घने कोहरे के कारण क्रूजर ड्राइवर छिंद्रपाल को सड़क और नहर का अंतर समझ नहीं आया और क्रूजर सीधे भाखड़ा नहर में जा गिरी। शादी समारोह शुक्रवार शाम को ही समाप्त हो गया था, जिसके बाद सभी तत्काल वापसी का निर्णय ले लिया, जबकि मूल योजना शनिवार सुबह लौटने की थी। हादसे के बाद रियोंद पंजाब निवासी 10 वर्षीय अरमान नामक बालक जैकेट में हवा भरने और खिड़की खुलने पर बाहर आ गया और कुछ दूर बहते हुए किनारे से बाहर निकल आया। जबकि महमड़ा निवासी जरनैल सिंह भी खिड़की खुलने पर बाहर आ गया। अरमान की सूचना पर आसपास के किसानों ने पुलिस को सूचित किया। आधी रात तक सर्च अभियान चलाया गया तो ड्राइवर छिंद्रपाल का शव मौके से बरामद हो गया। बाकी 11 लोगों की तलाश शनिवार सुबह शुरू की गई। एनडीआरएफ व गोताखोरों की टीमों ने आगे लगते सिरसा व पंजाब क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू कर दिया। शनिवार दोपहर तक सिरसा के कालांवाली व रोड़ी के बीच अलग-अलग जगहों से 8 शव बरामद कर लिए। जिनमें सहजदीप नामक बच्चे का शव नहर से माइनर में होते हुए एक किसान के खेत तक पहुंच गया था। इसके बाद तीन और लोगों जसविंद्र सिंह, तारो बाई व लखविंद्र कौर की तलाश जारी थी। इसके बाद रविवार शाम को 60 वर्षीय तारो बाई का शव पंजाब के कुसला हेड से बरामद हो गया था। बाकी बचे दो लोगों जसविंद्र सिंह व लखविंद्र के शव आज मोफर क्षेत्र में मिले हैं। जसविंद्र सिंह इस हादसे में जीवित बचे बालक अरमान का पिता था। यह लोग थे सवार फतेहाबाद के गांव महमड़ा निवासी 70 वर्षीय झंडो बाई, उसका बेटा जरनैल सिंह, भतीजा गाड़ी चालक छिंद्रपाल, देवर बलबीर सिंह, भाभी तारो बाई, बहन की बेटी जंगीरो, रिश्तेदारी में पुत्रवधु लखविंद्र कौर, पड़पौता सहजदीप, पास के ही गांव से रिश्तेदार जसविंद्र सिंह, उसकी पत्नी रविंद्र, बेटी संजना व बेटा अरमान, बहन कश्मीरो बाई व कंतो बाई सवार थे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर