मोहाली में खरड़ फ्लाईओवर से गुजरते समय दो बाइक सवार एक वाहन की चपेट में आकर नीचे गिर गए। इस दौरान पहले वे 11 केवी बिजली के तारों से टकराए। फिर तारों में स्पार्किंग के कारण हुए धमाके के बाद वे नीचे गिर गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें वे गिरते नजर आ रहे हैं। घायलों की पहचान खरड़ के गुरु नानक कॉलोनी निवासी पंकज (28) और हरियाणा के जींद निवासी कृष (19) के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वीडियो खरड़ पुलिस के पास भी पहुंच गया है। पुलिस युवकों का रिकॉर्ड भी जुटा रही है। घटना की तस्वीरें- 25 फीट ऊंचाई से गिरा युवक यह घटना शनिवार शाम 4 बजे की बताई जा रही है। वीडियो खरड़ तहसील कार्यालय के पास के इलाके का है। हादसे के वक्त आम दिनों की तरह ही ट्रैफिक चल रहा था। अचानक दो युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर जाते हैं। इससे पहले एक युवक घायलों के पास पहुंचता है। उसके बाद कई लोग वहां पहुंचते हैं। वे उन्हें चेक करते हैं कि उनकी सांस चल रही है या नहीं। फिर लोगों ने घायलों को गाड़ी में डालकर अस्पताल पहुंचाया। राहगीर गगन ने उन्हें खरड़ अस्पताल पहुंचाया। घायलों के शरीर पर कई गहरे फ्रैक्चर हैं। जिसके बाद उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वे करीब 25 फीट ऊंचाई से गिरे हैं। गनीमत रही कि युवक सीधे सड़क पर नहीं गिरे। पहले चलती कारों में आग लगने की घटनाएं हुईं अब पुलिस भी इलाके में लगे अन्य कैमरों को खंगाल रही है, ताकि कोई अन्य सुराग इस बारे में मिल पाए। यह अपनी तरह का पहला मामला है। इससे पहले इस फ्लाईओवर पर चलती गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं जरूर सामने आई थीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अक्सर इस तरह के घटनाएं ट्रैफिक नियमों का पालन न करने की वजह से होती हैं। मोहाली में खरड़ फ्लाईओवर से गुजरते समय दो बाइक सवार एक वाहन की चपेट में आकर नीचे गिर गए। इस दौरान पहले वे 11 केवी बिजली के तारों से टकराए। फिर तारों में स्पार्किंग के कारण हुए धमाके के बाद वे नीचे गिर गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें वे गिरते नजर आ रहे हैं। घायलों की पहचान खरड़ के गुरु नानक कॉलोनी निवासी पंकज (28) और हरियाणा के जींद निवासी कृष (19) के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वीडियो खरड़ पुलिस के पास भी पहुंच गया है। पुलिस युवकों का रिकॉर्ड भी जुटा रही है। घटना की तस्वीरें- 25 फीट ऊंचाई से गिरा युवक यह घटना शनिवार शाम 4 बजे की बताई जा रही है। वीडियो खरड़ तहसील कार्यालय के पास के इलाके का है। हादसे के वक्त आम दिनों की तरह ही ट्रैफिक चल रहा था। अचानक दो युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर जाते हैं। इससे पहले एक युवक घायलों के पास पहुंचता है। उसके बाद कई लोग वहां पहुंचते हैं। वे उन्हें चेक करते हैं कि उनकी सांस चल रही है या नहीं। फिर लोगों ने घायलों को गाड़ी में डालकर अस्पताल पहुंचाया। राहगीर गगन ने उन्हें खरड़ अस्पताल पहुंचाया। घायलों के शरीर पर कई गहरे फ्रैक्चर हैं। जिसके बाद उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वे करीब 25 फीट ऊंचाई से गिरे हैं। गनीमत रही कि युवक सीधे सड़क पर नहीं गिरे। पहले चलती कारों में आग लगने की घटनाएं हुईं अब पुलिस भी इलाके में लगे अन्य कैमरों को खंगाल रही है, ताकि कोई अन्य सुराग इस बारे में मिल पाए। यह अपनी तरह का पहला मामला है। इससे पहले इस फ्लाईओवर पर चलती गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं जरूर सामने आई थीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अक्सर इस तरह के घटनाएं ट्रैफिक नियमों का पालन न करने की वजह से होती हैं। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
जालंधर में ट्रेन की चपेट में आए 2 युवक:दोनों की मौत, शव के पास से मिला इंजेक्शन, नहीं हुई पहचान
जालंधर में ट्रेन की चपेट में आए 2 युवक:दोनों की मौत, शव के पास से मिला इंजेक्शन, नहीं हुई पहचान पंजाब के जालंधर में टांडा रेलवे क्रॉसिंग और नागरा रेलवे लाइन के पास दो युवकों के शव जीआरपी पुलिस द्वारा बरामद किए गए हैं। एक युवक के पास से पुलिस ने कुछ इंजेक्शन भी मिले, दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर में भेज दिया है। जिससे पता चल सके कि उक्त युवक नशे में था या फिर वहीं पर बैठकर नशा कर रहा थ। दोनों मृतकों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। जिसके चलते दोनों के फोटो पुलिस ने पूरे एरिया में सर्कुलेट कर दिए हैं। जांच के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। क्राइम सीन से नहीं मिला कोई पहचान पत्र मिली जानकारी के अनुसार एक शव टांडा रेलवे क्रासिंग के पास रात 9 बजे बरामद किया गया। इस बारे में पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी गई थी। जिसके बाद थाना जीआरपी के एएसआई चरणजीत सिंह मौके पर जांच के लिए पहुंच गए थे। पुलिस को क्राइम सीन से कोई भी पहचान पत्र या अन्य सामान नहीं मिला, जिससे मृतक की पहचान हो सके। मृतक की उम्र करीब 28 से 30 साल व्यतीत हो रही थी। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त शव टांडा अड्डा फाटक के पास के राहगीर ने देखा था, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। दूसरे शव के पास से मिला इंजेक्शन इसी तरह दूसरा व्यक्ति जम्मू अहमदाबाद ट्रेन की चपेट में आ गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। उक्त मृतक की उम्र करीब 40 साल के करीब है। साथ ही उक्त शव के पास से पुलिस ने एक इंजेक्शन भी बरामद किया है और उसका पैर कट कर अलग हो चुका था। आसपास लोगों से पूछताछ भी की गई, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। जिसके चलते पुलिस ने 72 घंटे के लिए शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
पंजाब पुलिस ने बनाया NDPS का झूठा केस:साइड नहीं दी तो किया गिरफ्तार, जांच में निकली पैरासिटामोल, HC में पेश होंगे कपूरथला SSP
पंजाब पुलिस ने बनाया NDPS का झूठा केस:साइड नहीं दी तो किया गिरफ्तार, जांच में निकली पैरासिटामोल, HC में पेश होंगे कपूरथला SSP पंजाब पुलिस द्वारा एक निर्दोष व्यक्ति को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत झूठे मामले में फंसाने का मामला सामने आया है। हाईकोर्ट ने पुलिस की इस मनमानी पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि एनडीपीएस एक्ट का इस प्रकार दुरुपयोग जनता के विश्वास को कमजोर करता है। मामला तब प्रकाश में आया जब फॉरेंसिक जांच में बरामद सैंपल पैरासिटामोल निकले, ना कि कोई अवैध नशीला पदार्थ। क्या है पूरा मामला ? याचिकाकर्ता लवप्रीत सिंह ने हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में आरोप लगाया कि जब उसने पुलिस वाहन को ओवरटेक करने के लिए साइड नहीं दी, तो पुलिस ने उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत झूठा मामला दर्ज कर दिया। लवप्रीत का आरोप है कि पुलिस ने उसे रोककर झूठा आरोप लगाते हुए उसकी गाड़ी और मोबाइल फोन जब्त कर लिए और उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने दावा किया था कि लवप्रीत के पास से नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। फॉरेंसिक रिपोर्ट ने खोली पोल फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) द्वारा की गई जांच में पुलिस के दावे की पोल खुल गई। रिपोर्ट के अनुसार, जिस सामग्री को नशीला पदार्थ बताया गया था, वह वास्तव में पैरासिटामोल निकली। जो एक सामान्य दर्द निवारक दवा है। हाईकोर्ट ने इस तथ्य को देखते हुए कहा कि याचिकाकर्ता को झूठे आरोपों में फंसाया गया है और उसे जमानत दी जानी चाहिए। कोर्ट ने जताई नाराजगी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पुलिस की इस साजिश पर सख्त नाराजगी जाहिर की। जस्टिस कीर्ति सिंह की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट का दुरुपयोग गंभीर चिंता का विषय है। ऐसे मामलों में निर्दोष लोगों को कानूनी लड़ाई में फंसाकर उनकी प्रतिष्ठा और जीवन को नुकसान पहुंचाया जाता है। कोर्ट ने डीजीपी को आदेश दिया है कि दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जांच की जाए और इस मामले में क्या कार्रवाई की गई, इसकी जानकारी स्टेटस रिपोर्ट के रूप में 20 सितंबर तक अदालत में पेश की जाए। कपूरथला एसएसपी को पेश होने का आदेश हाईकोर्ट ने कपूरथला के एसएसपी को 20 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का आदेश दिया है। साथ ही कोर्ट ने इस बात पर भी जोर दिया कि दोषी अधिकारियों पर सख्त जुर्माना लगाया जाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो।
जालंधर में देर रात कूड़े के ढेर में लगी आग:पुल तक पहुंची लपटें, फैला जहरीला धुआं, बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड
जालंधर में देर रात कूड़े के ढेर में लगी आग:पुल तक पहुंची लपटें, फैला जहरीला धुआं, बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड पंजाब के जालंधर शहर में दुमोरिया पुल के नीचे पड़े कूड़े के ढेर में वीरवार रात अचानक आग लग गई। जिससे आसपास के क्षेत्र में जहरीले धुएं का गुबार छा गया। उठ रहे धुएं के कारण आसपास के लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया। नतीजा दुर्गंध व धुएं के कारण लोगों को संक्रामक बीमारियों का भय सताने लगा है। लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल बता दें कि आने जाने वाले राहगीर पुल के ऊपर से कूड़ा फेक जाते हैं। जिससे दुमोरिया पुल में जगह-जगह कूड़े के ढेर जमा हो जाते हैं। नतीजा वीरवार रात कूड़े में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की लपटें पुल तक पहुंचने लगी। आग लगने के बाद उठे धुएं के कारण आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध व धुएं से सास लेना भी मुश्किल हो गया था। दमकल विभाग के फटा निकला पाइप कूड़े में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कूड़े में लगी आग पर आधे घंटे में काबू पाया गया। जिक्र योग्य है कि दमकल विभाग की गाड़ियों में पानी की पाइप पर जगह-जगह से फटी हुई थी। जो कि आग बुझाते समय पाइप से पानी जगह-जगह से लीक हो रहा था। फायर बिग्रेड की गाड़ियों की ऐसी खस्ता हालत प्रशासन पर सवाल खड़े करता है। शरारती तत्वों ने लगाई आग फायर ब्रिगेड प्रशासन को गाड़ियों का ध्यान रखना चाहिए। अगर शहर में कोई भीषण आग लग जाए, तो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों का ऐसे ही हालात गंभीरता का विषय है। समय-समय पर गाड़ियों को रिपेयर करवाना चाहिए। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने कहा कि किसी शरारती तत्वों की तरफ से आग लगाई गई है।