नूंह में पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया:कई पुलिस कर्मचारी घायल; होमगार्ड की हालत गंभीर, भागकर बचाई जान

नूंह में पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ाया:कई पुलिस कर्मचारी घायल; होमगार्ड की हालत गंभीर, भागकर बचाई जान

हरियाणा के नूंह जिले में एक बार फिर पुलिस पर पथराव कर आरोपी को छुड़ाने का मामला सामने आया है। बिछौर थाना क्षेत्र के गांव आंधाकी में वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुन्हाना पुलिस को उस समय जान बचाकर भागना पड़ गया, जब पुलिस आरोपी को पकड़कर गाड़ी में बैठने लगी। आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर न केवल पथराव किया, बल्कि पुलिस से आरोपी को भी छुड़ा लिया। पथराव और हमले में कई पुलिस कर्मचारियों को चोटें आई, जिनमें एक होमगार्ड की हालत गंभीर है। तमिलनाडु के वांछित आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस नूंह पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप के दिशा-निर्देश पर पुलिस ने उद्घोषित आरोपी, बेल जंपर और वांछित आरोपियों को गिरफ्तारी का अभियान चलाया हुआ है। थाना पिदुगुरला जिला पलनाडु, तमिलनाडु में वांछित आरोपी अकबर पुत्र रमजू निवासी आंधाकी की तलाश के लिए पुन्हाना पुलिस द्वारा सोमवार की रात करीब 1 बजे आरोपी के घर पर रेड की गई। रेड के दौरान आरोपी अकबर को पुलिस ने काबू कर लिया और गाड़ी में बैठाने लगे। रात को आरोपी ने मचाया शोर जैसे ही पुलिस आरोपी अकबर को गाड़ी में बैठाने लगी वैसे ही उसने तथा उसके लड़के जोर-जोर से शोर मचाने लगे और अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इनमें 2 से 3 महिलाएं भी शामिल थी। उक्त आरोपी पुलिस से हाथापाई करते हुए आरोपी अकबर को पुलिस टीम से जबरदस्ती छुड़ाकर ले गए और अपने मकानो की छत पर चढ़कर पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस कर्मचारियों ने छिपकर बचाई जान जब आरोपी अपनी छतों से पुलिस की टीम पर पथराव कर रहे थे तो रात के समय पुलिस को अपनी जान बचाना भारी पड़ रहा था। पुलिस कर्मचारियों ने गाडी में छिपकर और दीवारों के साथ खड़े होकर अपनी जान बचाई। इस दौरान आरोपियों ने होमगार्ड जुबेर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसमें उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। पथराव के दौरान कई अन्य पुलिस कर्मचारियों को चोटें आई है। पुलिस पर पथराव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पथराव में होमगार्ड के सिर में लगी चोटों के कारण उसे पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल कराया। पुलिस पर पथराव के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे, लेकिन उससे पहले आरोपी गांव को छोड़कर फरार हो चुके थे। पुन्हाना थाना में नियुक्त पुलिस कर्मचारी ने इसकी शिकायत बिछोर थाना में दी है। बिछौर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गांव बड़वा में भी हुआ था पुलिस पर हमला गौरतलब है कि 31 जनवरी की रात करीब 11 बजे पुलिस की एक टीम गांव बड़वा में 10 जनवरी को हुए झगड़े के मुकदमे में संलिप्त आरोपी सफी पुत्र मजीद को पकड़ने लिए गई थी। पुलिस टीम ने आरोपी को गांव में पहुंचकर पकड़ लिया। पुलिस आरोपी सफी से पूछताछ ही कर रही थी, इतने में ही 5 से 6 लोग झुंड बनाकर वहां आ गए और आरोपी को पुलिस गिरफ्त से छुड़ाने लगे। जब आरोपियों को पुलिस ने रोकना चाहा तो उन्होंने अपनी महिलाओं को आगे कर दिया। जिसके बाद महिलाएं पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की करने लगी। आरोपियों ने पुलिस कर्मचारी को धक्का देते हुए लात घुसे मारे। इस दौरान उनकी वर्दी को भी फाड़ दिया और आरोपियों ने मिलकर सफी को पुलिस गिरफ्त से छुड़ा लिया था। हरियाणा के नूंह जिले में एक बार फिर पुलिस पर पथराव कर आरोपी को छुड़ाने का मामला सामने आया है। बिछौर थाना क्षेत्र के गांव आंधाकी में वांछित आरोपी को पकड़ने गई पुन्हाना पुलिस को उस समय जान बचाकर भागना पड़ गया, जब पुलिस आरोपी को पकड़कर गाड़ी में बैठने लगी। आरोपी के परिजनों ने पुलिस पर न केवल पथराव किया, बल्कि पुलिस से आरोपी को भी छुड़ा लिया। पथराव और हमले में कई पुलिस कर्मचारियों को चोटें आई, जिनमें एक होमगार्ड की हालत गंभीर है। तमिलनाडु के वांछित आरोपी को पकड़ने गई थी पुलिस नूंह पुलिस अधीक्षक विजय प्रताप के दिशा-निर्देश पर पुलिस ने उद्घोषित आरोपी, बेल जंपर और वांछित आरोपियों को गिरफ्तारी का अभियान चलाया हुआ है। थाना पिदुगुरला जिला पलनाडु, तमिलनाडु में वांछित आरोपी अकबर पुत्र रमजू निवासी आंधाकी की तलाश के लिए पुन्हाना पुलिस द्वारा सोमवार की रात करीब 1 बजे आरोपी के घर पर रेड की गई। रेड के दौरान आरोपी अकबर को पुलिस ने काबू कर लिया और गाड़ी में बैठाने लगे। रात को आरोपी ने मचाया शोर जैसे ही पुलिस आरोपी अकबर को गाड़ी में बैठाने लगी वैसे ही उसने तथा उसके लड़के जोर-जोर से शोर मचाने लगे और अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। इनमें 2 से 3 महिलाएं भी शामिल थी। उक्त आरोपी पुलिस से हाथापाई करते हुए आरोपी अकबर को पुलिस टीम से जबरदस्ती छुड़ाकर ले गए और अपने मकानो की छत पर चढ़कर पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। पुलिस कर्मचारियों ने छिपकर बचाई जान जब आरोपी अपनी छतों से पुलिस की टीम पर पथराव कर रहे थे तो रात के समय पुलिस को अपनी जान बचाना भारी पड़ रहा था। पुलिस कर्मचारियों ने गाडी में छिपकर और दीवारों के साथ खड़े होकर अपनी जान बचाई। इस दौरान आरोपियों ने होमगार्ड जुबेर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसमें उसके सिर में गंभीर चोट लगी है। पथराव के दौरान कई अन्य पुलिस कर्मचारियों को चोटें आई है। पुलिस पर पथराव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पथराव में होमगार्ड के सिर में लगी चोटों के कारण उसे पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल कराया। पुलिस पर पथराव के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे, लेकिन उससे पहले आरोपी गांव को छोड़कर फरार हो चुके थे। पुन्हाना थाना में नियुक्त पुलिस कर्मचारी ने इसकी शिकायत बिछोर थाना में दी है। बिछौर थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गांव बड़वा में भी हुआ था पुलिस पर हमला गौरतलब है कि 31 जनवरी की रात करीब 11 बजे पुलिस की एक टीम गांव बड़वा में 10 जनवरी को हुए झगड़े के मुकदमे में संलिप्त आरोपी सफी पुत्र मजीद को पकड़ने लिए गई थी। पुलिस टीम ने आरोपी को गांव में पहुंचकर पकड़ लिया। पुलिस आरोपी सफी से पूछताछ ही कर रही थी, इतने में ही 5 से 6 लोग झुंड बनाकर वहां आ गए और आरोपी को पुलिस गिरफ्त से छुड़ाने लगे। जब आरोपियों को पुलिस ने रोकना चाहा तो उन्होंने अपनी महिलाओं को आगे कर दिया। जिसके बाद महिलाएं पुलिस कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की करने लगी। आरोपियों ने पुलिस कर्मचारी को धक्का देते हुए लात घुसे मारे। इस दौरान उनकी वर्दी को भी फाड़ दिया और आरोपियों ने मिलकर सफी को पुलिस गिरफ्त से छुड़ा लिया था।   हरियाणा | दैनिक भास्कर