कैथल में नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले के कलायत, पूंडरी और सीवन में निकाय चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। तीनों में 45081 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तीनों जगह चुनाव के लिए 16 वार्ड बनाए गए हैं। सीवन नगर पालिका पहली बार बनी है। इससे पहले यहां ग्राम पंचायतें बनाई जा चुकी हैं। सीवन में 14882 मतदाता हैं और सीवन में प्रधान के लिए ओपन कैटेगरी में चुनाव होंगे। कलायत में मतदाता 14573 हैं। यहां पिछला चुनाव 13 वार्डों के लिए हुआ था, लेकिन इस बार वार्डों की संख्या बढ़ाकर 16 कर दी गई है। पूंडरी में 15606 मतदाता कलायत में प्रधान पद के लिए ओपन महिला और पुरुष कैटेगरी होगी। इसके अलावा पूंडरी में 15606 मतदाता हैं। यहां पिछला चुनाव भी 13 वार्डों के लिए हुआ था। इस बार 16 वार्ड बनाए गए हैं। यहां प्रधान पद के लिए बीसी बी महिला कैटेगरी को आरक्षित किया गया है। नामांकन प्रक्रिया 11 फरवरी से चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया 11 फरवरी से शुरू होगी और 17 तक जारी रहेगी। 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 19 फरवरी को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। चुनावों के लिए मतदान 2 मार्च को होगा। उसके बाद 12 मार्च को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। कैथल में नगर निगम चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले के कलायत, पूंडरी और सीवन में निकाय चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। तीनों में 45081 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। तीनों जगह चुनाव के लिए 16 वार्ड बनाए गए हैं। सीवन नगर पालिका पहली बार बनी है। इससे पहले यहां ग्राम पंचायतें बनाई जा चुकी हैं। सीवन में 14882 मतदाता हैं और सीवन में प्रधान के लिए ओपन कैटेगरी में चुनाव होंगे। कलायत में मतदाता 14573 हैं। यहां पिछला चुनाव 13 वार्डों के लिए हुआ था, लेकिन इस बार वार्डों की संख्या बढ़ाकर 16 कर दी गई है। पूंडरी में 15606 मतदाता कलायत में प्रधान पद के लिए ओपन महिला और पुरुष कैटेगरी होगी। इसके अलावा पूंडरी में 15606 मतदाता हैं। यहां पिछला चुनाव भी 13 वार्डों के लिए हुआ था। इस बार 16 वार्ड बनाए गए हैं। यहां प्रधान पद के लिए बीसी बी महिला कैटेगरी को आरक्षित किया गया है। नामांकन प्रक्रिया 11 फरवरी से चुनावों के लिए नामांकन प्रक्रिया 11 फरवरी से शुरू होगी और 17 तक जारी रहेगी। 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 19 फरवरी को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। चुनावों के लिए मतदान 2 मार्च को होगा। उसके बाद 12 मार्च को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts
हरियाणा में निकाय चुनाव से पहले AAP का संगठन विस्तार:देवीलाल को हराने वाले प्रो. छत्रपाल स्टेट वाइस प्रेसिडेंट बने; यूथ विंग अध्यक्ष भी लगाया
हरियाणा में निकाय चुनाव से पहले AAP का संगठन विस्तार:देवीलाल को हराने वाले प्रो. छत्रपाल स्टेट वाइस प्रेसिडेंट बने; यूथ विंग अध्यक्ष भी लगाया हरियाणा में विधानसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने निकाय चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार (3 नवंबर) को AAP ने 14 पदाधिकारियों की नियुक्ति की। हरियाणा में ताऊ देवीलाल को हिसार की घिराय विधानसभा से हराने वाले प्रो. छत्रपाल को AAP का स्टेट वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है। इसके अलावा, हिसार के संजय सातरोड़िया को प्रदेश संगठन मंत्री, दीपक जैन को प्रदेश कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता के द्वारा की गई हैं। AAP ने हरियाणा में 88 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। पार्टी को चुनाव में 1.79 प्रतिशत वोट मिले। अब राज्य में 10 नगर निगमों में चुनाव होने हैं। जिनकी घोषणा कभी भी हो सकती है। पार्टी ग्राउंड स्तर पर बेस बनाने की कोशिश में जुटी है। आम आदमी पार्टी की ओर से गई नियुक्तियां… रेवाड़ी से चुनाव लड़ने वाले सतीश यादव को बड़ी जिम्मेदारी
AAP ने 4 नेताओं आदर्श पाल गुर्जर, रेवाड़ी से चुनाव लड़ने वाले सतीश यादव, गुरुग्राम से बीर सिंह सरपंच, भिवानी से इंदू शर्मा को स्टेट सीनियर वाइस प्रेसिडेंट बनाया है। वहीं फरीदाबाद से आभास चंदेला, फतेहाबाद से मुख्तिया सिंह बाजीगर, कुरुक्षेत्र के कृष्ण बजाज, फतेहाबाद से कमल बिसला, सोनीपत शिव कुमार रंगलिया को प्रदेश सचिव बनाया गया है। साथ ही रोहतक से विकास नेहरा को यूथ विंग का स्टेट प्रेसिडेंट और हिसार से भीम सिंह महेश्वाल को डीएनटी समाज का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। नेहरा बोले- छात्र संघ का चुनाव कराएंगे यूथ विंग के नए अध्यक्ष विकास नेहरा ने कहा कि उनका पहला उद्देश्य कॉलेज व यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव करवाना है। इसके लिए वह आवाज उठाएंगे। यहां काफी समय से चुनाव नहीं हो रहे हैं। इसके साथ ही वे युवाओं में बढ़ते नशे की रोकथाम के लिए भी काम करेंगे। साथ ही बेरोजगारी के मुद्दे को भी जोरदार तरीके से उठाएंगे और आम आदमी पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। 10 नगर निगमों के चुनाव पेंडिंग
विधानसभा चुनाव में अंबाला मेयर शक्ति रानी शर्मा और सोनीपत के मेयर निखिल मदान भाजपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बन गए हैं। अब इनके समेत हरियाणा की 10 नगर निगमों के चुनाव लंबित हो गए हैं। सिर्फ पंचकूला नगर निगम ही है, जहां अभी मेयर है, जिसका कार्यकाल जनवरी 2026 तक बाकी है। इनके अलावा यमुनानगर, करनाल, पानीपत, रोहतक, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद में भी कार्यकाल पूरा हो चुका है। अभी वहां की व्यवस्था प्रशासनिक अधिकारी संभाल रहे हैं। कई निगमों के चुनाव तो दो-दो साल से लंबित हैं। मानेसर नगर निगम गठित होने के बाद वहां अभी तक चुनाव ही नहीं हुए।
गोहाना में आज PM मोदी की रैली:3 जिलों के 22 हलकों को साधेंगे; BJP ने 25 एकड़ में लगाया पंडाल
गोहाना में आज PM मोदी की रैली:3 जिलों के 22 हलकों को साधेंगे; BJP ने 25 एकड़ में लगाया पंडाल हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (25 सितंबर) भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके लिए करीब 25 एकड़ में पंडाल लगाया गया है। लोगों के लिए 22 हजार कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। पीएम की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसपीजी ने एक दिन पहले ही पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में ले लिया है। प्रधानमंत्री के साथ रैली में भाजपा के कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। भाजपा को उम्मीद है कि मोदी विधानसभा चुनाव में उनके लिए संजीवनी साबित होंगे। हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह दूसरी रैली है। इससे पहले वे 14 सितंबर को कुरुक्षेत्र में आ चुके हैं। हिसार और पलवल में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली प्रस्तावित है। आज गोहाना रैली में मोदी 3 जिलों रोहतक, सोनीपत व पानीपत की 22 विधानसभा सीटों से आने वाले वर्करों को संबोधित करेंगे। मोदी की लोकसभा चुनाव में 4 महीने पहले भी गोहाना में रैली हो चुकी है। देखें रैली को लेकर की गई तैयारी के PHOTOS… रैली को लेकर तैयारी पूरी
मोदी की रैली गोहाना में पानीपत-रोहतक स्टेट हाईवे पर सेक्टर 13-14 के ग्राउंड पर होगी। भाजपा ने प्रधानमंत्री की रैली को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। रैली में लोगों के बैठने के लिए आठ ब्लॉक बनाए गए हैं। इनमें 22 हजार कुर्सियां लगाई गई हैं। महिलाओं व पुरुषों के बैठने की व्यवस्था अलग अलग की गई है। डीजीपी शत्रुजीत कपूर व अन्य पुलिस अधिकारियों ने रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की है। यहां पर 3 हेलिकॉप्टर के उतने की व्यवस्था की गई है। पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में बदल दया गया है।
रोहतक में दुकानदार की बेसबॉल बैट से पिटाई:3 युवक दुकान में घुसे, पूछा- जॉनी कहां है? मना किया तो खाना खाते-खाते मारपीट
रोहतक में दुकानदार की बेसबॉल बैट से पिटाई:3 युवक दुकान में घुसे, पूछा- जॉनी कहां है? मना किया तो खाना खाते-खाते मारपीट रोहतक में एक दुकानदार पर हमला करने का मामला सामने आया है। जिसमें तीन युवकों ने दुकान में घुसकर दुकानदार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिसमें दुकानदार घायल हो गया और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। झज्जर जिले के गांव जाखोदा निवासी सागर ने सांपला थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उसने बताया कि उसकी इस्माइला चौक पर मिठाई की दुकान है। बेसबॉल के डंडों से पिटाई की 9 जनवरी की रात करीब 10 बजे वह दुकान के अंदर खाना खा रहा था। इस दौरान तीन युवक उसकी दुकान पर आए। युवकों ने आते ही जॉनी के बारे में पूछना शुरू कर दिया। इस पर सागर ने कहा कि यहां जॉनी नहीं है। तभी तीनों युवकों ने बेसबॉल के डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। जान से मारने की दी धमकी झगड़े की जानकारी होने पर कमलेश वहां आ गया। जिसके बाद तीनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।