पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक व पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान व तीन अन्य नेताओं के खिलाफ 2021 में दर्ज चंडीगढ़ में दर्ज मामले का ट्रॉयल आज 5 फरवरी से से शुरू होगा। इस मामले के अन्य आरोपियों में पार्टी के चंडीगढ़ इकाई के सह प्रभारी डॉ. सन्नी आहलुवालिया, राजविंदर कौर गिल व अर्शदीप सिंह शामिल है इन पर आईपीसी की धारा 188, 323, 332 व 353 के तहत केस चलेगा। बीजेपी दफ्तर के बाहर पुलिस से हुई थी झड़प यह मामला चार साल सेक्टर-39 में दर्ज हुआ था। 4 अगस्त 2021 को पार्टी के AAP के नेताओं ने सेक्टर-37 स्थित भाजपा दफ्तर को घेरने की कोशिश की हुई थी। चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोक दिया था। पुलिस ने इन लोगों को समझाने की कोशिश की और आगे से जाने से रोकने की कोशिश की है। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हुई है। इसमें कई पुलिस वाले जख्मी हो गए थे। फिर सभी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पहली बार विधायक बनने पर बनी थी मंत्री अनमोल गगन मान पार्टी के प्रमुख नेता व पार्टी सुप्रीम अरविंद केजरीवाल की करीबी हैं। वह पार्टी के लिए गाना तक गा चुकी है। इसके अलावा पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल उनके लिए प्रचार करने के लिए खुद खरड़ आए थे। वहीं, उन्हें पहली बार चुनाव जीतने के बाद ही मंत्री बना दिया गया था। हालांकि गत साल किए मंत्रिमंडल फेरबदल में इनको मंत्री पद से हटा दिया गया था। पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक व पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान व तीन अन्य नेताओं के खिलाफ 2021 में दर्ज चंडीगढ़ में दर्ज मामले का ट्रॉयल आज 5 फरवरी से से शुरू होगा। इस मामले के अन्य आरोपियों में पार्टी के चंडीगढ़ इकाई के सह प्रभारी डॉ. सन्नी आहलुवालिया, राजविंदर कौर गिल व अर्शदीप सिंह शामिल है इन पर आईपीसी की धारा 188, 323, 332 व 353 के तहत केस चलेगा। बीजेपी दफ्तर के बाहर पुलिस से हुई थी झड़प यह मामला चार साल सेक्टर-39 में दर्ज हुआ था। 4 अगस्त 2021 को पार्टी के AAP के नेताओं ने सेक्टर-37 स्थित भाजपा दफ्तर को घेरने की कोशिश की हुई थी। चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग कर रोक दिया था। पुलिस ने इन लोगों को समझाने की कोशिश की और आगे से जाने से रोकने की कोशिश की है। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प हुई है। इसमें कई पुलिस वाले जख्मी हो गए थे। फिर सभी नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पहली बार विधायक बनने पर बनी थी मंत्री अनमोल गगन मान पार्टी के प्रमुख नेता व पार्टी सुप्रीम अरविंद केजरीवाल की करीबी हैं। वह पार्टी के लिए गाना तक गा चुकी है। इसके अलावा पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल उनके लिए प्रचार करने के लिए खुद खरड़ आए थे। वहीं, उन्हें पहली बार चुनाव जीतने के बाद ही मंत्री बना दिया गया था। हालांकि गत साल किए मंत्रिमंडल फेरबदल में इनको मंत्री पद से हटा दिया गया था। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
पंजाब-चंडीगढ़ में 5 सितंबर तक एक्टिव रहेगा मानसून:7 जिलों में बारिश के असार; 15 के बाद चिपचिपाती गर्मी से मिलेगी राहत
पंजाब-चंडीगढ़ में 5 सितंबर तक एक्टिव रहेगा मानसून:7 जिलों में बारिश के असार; 15 के बाद चिपचिपाती गर्मी से मिलेगी राहत पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो चुका है। मानसून 5 सितंबर तक एक्टिव रहने का अनुमान है। आज चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब के 7 जिलों में अच्छी और अन्य जिलों में सामान्य बारिश संभावनाएं बन रही हैं। मौसम विभाग की तरफ से कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। बीते दिन पंजाब के मोहाली में 70 मिमी बादल बरसे, वहीं पठानकोट में भी बारिश रिपोर्ट की गई। अधिकतर जिलों में बादल छाने के कारण तापमान में हल्की गिरावट भी देखने को मिली। सोमवार शाम पंजाब के बठिंडा में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया, जो 36.2 डिग्री रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवां शहर, रूपनगर और एसएएस नगर में अच्छी बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। वहीं, अधिकतर इलाकों में बारिश के बाद गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। 15 सितंबर के बाद चिपचिपाती गर्मी से मिलेगी राहत चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के अनुसार पंजाब में इस मानसून तकरीबन 20 फीसदी कम बारिश के आसार बन रहे हैं। इस माह के मध्य तक पंजाब में लोगों को चिपचिपाती गर्मी से राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं। 15 सितंबर के बाद बारिश में भी कमी आएगी और उमस भी कम होगी। सितंबर महीने की बात करें तो पंजाब का औसतन पारा 25 से 37 डिग्री के बीच रहता है। वहीं, राज्य में 112 मिमी के करीब बारिश होती है। वहीं मध्य माह के बाद लोगों को गर्मी से भी राहत मिलने लगेगी। पंजाब- चंडीगढ़ के शहरों का तापमान चंडीगढ़- सोमवार शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- सोमवार अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अमृतसर- सोमवार शहर का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 28 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- बीते दिन शहर का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 28 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- सोमवार अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पटियाला- सोमवार शाम का तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। आज हल्के बादल छाएंगे, बारिश का अनुमान है। तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
कपूरथला में दशहरा को लेकर गाइडलाइन जारी:शाम 6 से 7 बजे तक ही फोड़ सकेंगे पटाखे; उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
कपूरथला में दशहरा को लेकर गाइडलाइन जारी:शाम 6 से 7 बजे तक ही फोड़ सकेंगे पटाखे; उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई कपूरथला में दशहरा पर्व पर पटाखे फोड़ने को लेकर DC अमित कुमार पांचाल ने गाइडलाइन जारी की है। जिसमें बताया गया है कि दशहरा के मौके पर शाम 6 से 7 बजे तक ही पटाखे चलाए जा सकेंगे। DC अमित कुमार पांचाल ने यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत अधिकारों का उपयोग करते हुए जारी किया है। जिसमें दशहरे के अवसर पर पटाखे चलाने का समय निर्धारित किया गया है। आदेश अनुसार निर्धारित समय से पहले एवं बाद में पटाखे/आतिशबाजी चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त यह भी आदेश दिया गया है कि दशहरा समितियों के प्रबंधक पटाखे चलाते समय दशहरा ग्राउंड में सार्वजनिक भीड़ निर्धारित फ़ायर पलेस से 30 मीटर के दायरे से दूर रखने को विश्वसनीय बनाया जाए।
पंजाब में शिअद के दोनों पक्ष आमने-सामने:EX-MLA वडाला ने कहा- सिद्धांतों पर खरी नहीं उतरी पार्टी, उम्मीदवार गरीब, इसलिए समर्थन वापस लिया
पंजाब में शिअद के दोनों पक्ष आमने-सामने:EX-MLA वडाला ने कहा- सिद्धांतों पर खरी नहीं उतरी पार्टी, उम्मीदवार गरीब, इसलिए समर्थन वापस लिया पंजाब की क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल में चल रही कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। कल यानी गुरुवार को अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने कहा था कि वह उपचुनाव में बीएसपी का समर्थन करेंगे। आज अकाली नेता बीबी जागीर कौर और पूर्व विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला ने अपनी ही पार्टी प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वडाला ने कहा- आज हमारी पार्टी अपने ही सिद्धांतों पर खरी नहीं उतर पाई है। वडाला ने कहा- बादल के नेतृत्व में पार्टी को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में पार्टी में बदलाव की काफी जरूरत है। वडाला ने कहा- पार्टी ने उम्मीदवार घोषित करने से दो दिन पहले चंडीगढ़ से पार्टी का लोगो मंगवाया था। ऐसा नहीं है कि पार्टी को उम्मीदवार के बारे में पता नहीं था। वडाला ने कहा- हमारी बैठकें लगातार चल रही हैं और किसी सिख ने यह नहीं कहा है कि वह वोट नहीं देगा। वडाला ने अकाली दल की उम्मीदवार सुरजीत कौर को वोट देने की अपील की है। वडाला ने कहा- अकाली दल में बदलाव चाहते हैं लोग पूर्व विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला ने कहा- लोग अब पार्टी में बदलाव देखना चाहते हैं। सुखबीर सिंह बादल ने अपने एक भाषण में कहा था कि पार्टी किसी एक व्यक्ति की जागीर नहीं है। अगर पार्टी प्रमुख की यही राय है तो उन्हें पार्टी छोड़ देनी चाहिए। क्योंकि पार्टी इस समय बहुत बुरी हालत में है। वडाला ने कहा- पार्टी प्रमुख ने बीएसपी का समर्थन करके एक गरीब परिवार का मजाक उड़ाया है। वडाला ने कहा- अगर कोई अमीर उम्मीदवार होता तो कभी भी पर्चा वापस नहीं लिया जाता। इसका उदाहरण विरसा सिंह वल्टोहा हैं। वडाला ने आगे कहा- मुझे दुख हुआ जब हरसिमरन कौर बादल ने संसद में कहा- छोटा सा पंजाब, छोटी सी पार्टी। जबकि हमारा इतिहास सबसे बड़ा है। अकाली दल में क्यों आई दरार, पढ़ें पंजाब की क्षेत्रीय पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने अपनी उम्मीदवार सुरजीत कौर को समर्थन न देने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि अकाली दल के दूसरे पक्ष ने सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। दूसरे पक्ष में अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा, बीबी जागीर कौर, पूर्व विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। चंडीगढ़ में अकाली दल की बड़ी बैठक के दौरान ये नेता अनुपस्थित थे और जालंधर में अलग से बैठक कर रहे थे। जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी को बदलाव की जरूरत है। चंदूमाजरा ने बदलाव शब्द का इस्तेमाल कर सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व पर सवाल उठाए थे। जिसके बाद सुखबीर सिंह बादल के पक्ष के वरिष्ठ अकाली नेता दलजीत सिंह चीमा ने बयान जारी कर कहा- हम जालंधर उपचुनाव में जिस उम्मीदवार को मैदान में उतारा गया है, उसका समर्थन नहीं करेंगे, क्योंकि उक्त उम्मीदवार बीबी जागीर कौर ने बनाया है। इस बारे में उनसे पूछा ही नहीं गया।