यमुनानगर में नहर में डूबने से युवक की मौत:सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, दो बेटियों का था पिता

यमुनानगर में नहर में डूबने से युवक की मौत:सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा, दो बेटियों का था पिता

हरियाणा के यमुनानगर जिले में सरस्वती माता की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक दुखद घटना में 24 वर्षीय युवक की पश्चिमी यमुना नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सतीश कुमार के रूप में हुई, जो मूल रूप से बिहार के चर्चा जिले का रहने वाला था और वर्तमान में यमुनानगर के आजाद नगर में परिवार के साथ रह रहा था। सतीश को नहीं आता था तैरना घटना काली माता मंदिर के पास पश्चिमी यमुना नहर के किनारे हुई, जहां सतीश अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ ढोल-नगाड़ों के साथ मूर्ति विसर्जन में शामिल हुआ था। मूर्ति को नहर में प्रवाहित करते समय पानी की अधिक गहराई के कारण मूर्ति असंतुलित हो गई। सतीश के साथ दो अन्य लोग भी नहर में गिरे, लेकिन वे तैरकर किनारे तक पहुंचने में सफल रहे।
दुर्भाग्यवश सतीश को तैरना नहीं आता था और वह तेज धारा में बह गया। पुलिस ने गोताखोर सर्च अभियान चलाया घटना की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और थाना शहर यमुनानगर के सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार को सूचित किया। पुलिस ने गोताखोर राजीव कुमार की मदद से तलाश अभियान चलाया, लेकिन सतीश का कोई सुराग नहीं मिल सका। मृतक के पीछे उसकी पत्नी और दो छोटी बेटियां हैं। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है। हरियाणा के यमुनानगर जिले में सरस्वती माता की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक दुखद घटना में 24 वर्षीय युवक की पश्चिमी यमुना नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सतीश कुमार के रूप में हुई, जो मूल रूप से बिहार के चर्चा जिले का रहने वाला था और वर्तमान में यमुनानगर के आजाद नगर में परिवार के साथ रह रहा था। सतीश को नहीं आता था तैरना घटना काली माता मंदिर के पास पश्चिमी यमुना नहर के किनारे हुई, जहां सतीश अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ ढोल-नगाड़ों के साथ मूर्ति विसर्जन में शामिल हुआ था। मूर्ति को नहर में प्रवाहित करते समय पानी की अधिक गहराई के कारण मूर्ति असंतुलित हो गई। सतीश के साथ दो अन्य लोग भी नहर में गिरे, लेकिन वे तैरकर किनारे तक पहुंचने में सफल रहे।
दुर्भाग्यवश सतीश को तैरना नहीं आता था और वह तेज धारा में बह गया। पुलिस ने गोताखोर सर्च अभियान चलाया घटना की सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और थाना शहर यमुनानगर के सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार को सूचित किया। पुलिस ने गोताखोर राजीव कुमार की मदद से तलाश अभियान चलाया, लेकिन सतीश का कोई सुराग नहीं मिल सका। मृतक के पीछे उसकी पत्नी और दो छोटी बेटियां हैं। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर