4 फरवरी से सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ आज सुस्त पड़ गया है। अलर्ट के बाद भी पंजाब में बारिश नहीं हुई। जनवरी की तरह अब फरवरी का महीना भी सूखा बीत रहा है। लेकिन इस पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमाचल प्रदेश में देखने को मिला और कुछ इलाकों में बर्फबारी हुई। जिसके चलते पिछले कुछ दिनों में पंजाब के तापमान में मामूली गिरावट आई पंजाब में आज बारिश और कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दो दिनों में पंजाब के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। 8 फरवरी को सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ 4 फरवरी से निष्क्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ी इलाकों तक ही सीमित रहा। अलर्ट के बावजूद पंजाब और आसपास के राज्यों में बारिश नहीं हुई। अब 8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। यह पश्चिमी विक्षोभ भी जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों तक ही सीमित रहने वाला है। इसका असर भी मैदानी इलाकों में देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में पंजाब में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 9 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 8 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 9 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 9 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 11 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। 4 फरवरी से सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ आज सुस्त पड़ गया है। अलर्ट के बाद भी पंजाब में बारिश नहीं हुई। जनवरी की तरह अब फरवरी का महीना भी सूखा बीत रहा है। लेकिन इस पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमाचल प्रदेश में देखने को मिला और कुछ इलाकों में बर्फबारी हुई। जिसके चलते पिछले कुछ दिनों में पंजाब के तापमान में मामूली गिरावट आई पंजाब में आज बारिश और कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दो दिनों में पंजाब के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आएगी। 8 फरवरी को सक्रिय हो रहा पश्चिमी विक्षोभ 4 फरवरी से निष्क्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर पहाड़ी इलाकों तक ही सीमित रहा। अलर्ट के बावजूद पंजाब और आसपास के राज्यों में बारिश नहीं हुई। अब 8 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। यह पश्चिमी विक्षोभ भी जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी जिलों तक ही सीमित रहने वाला है। इसका असर भी मैदानी इलाकों में देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में पंजाब में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 9 से 19 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 8 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 9 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 9 से 20 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आसमान साफ रहने का अनुमान है। तापमान 11 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
गुरदासपुर में पिस्तौल की नोक पर रेप:मदद के लिए महिला गई थी सरपंच के पास, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गुरदासपुर में पिस्तौल की नोक पर रेप:मदद के लिए महिला गई थी सरपंच के पास, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार गुरदासपुर के गांव चोड सिधवां के मौजूदा कांग्रेसी सरपंच कुलबीर सिंह पर एक महिला ने पिस्तौल दिखाकर रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ता के बयान पर सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया है। जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि उसे किसी से पैसे उधार लेने थे। वह चोड सिधवां के सरपंच कुलबीर सिंह के पास मदद के लिए उनके प्रेम नगर स्थित दफ्तर में गई। महिला ने आरोप लगाया कि सरपंच ने पिस्तौल की नोक पर उसके साथ रेप किया और इस बात का किसी से जिक्र न करने की धमकी दी।पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उक्त सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल गुरदासपुर के सिविल अस्पताल में करवाया। पीड़िता ने मांग की है कि सरपंच के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की मेडिकल जांच कराई गई है। आरोपी सरपंच को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
किसानों ने शंभू बॉर्डर से दिल्ली मार्च टाला:हरियाणा पुलिस ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश का वीडियो जारी किया; दिन में वाटर कैनन से खदेड़ा था
किसानों ने शंभू बॉर्डर से दिल्ली मार्च टाला:हरियाणा पुलिस ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश का वीडियो जारी किया; दिन में वाटर कैनन से खदेड़ा था पंजाब के 101 किसानों ने रविवार (8 दिसंबर) को दूसरी बार शंभू बॉर्डर से दिल्ली कूच करने की कोशिश की, लेकिन हरियाणा पुलिस ने उन्हें घग्गर नदी के पुल पर रोक लिया। करीब पौने 4 घंटे बाद जत्थे को वापस लौटना पड़ा। किसान नेता पंधेर का कहना है कि कल दोनों फोरम फैसला करेंगे कि आगे कब जाना है। 101 किसानों का जत्था दोपहर 12 बजे धरनास्थल से दिल्ली कूच के लिए निकला। पुल पर पुलिस और किसानों के बीच बहस हुई। हरियाणा पुलिस ने किसानों से दिल्ली जाने का परमिशन लेटर मांगा। उन्होंने कहा कि बिना परमिशन के वह दिल्ली नहीं जा सकते। इसके बाद किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। इस पर हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद पुलिस ने किसानों को चाय बिस्किट ऑफर किए और फूल भी बरसाए। फिर भी किसान दिल्ली कूच करने पर अड़े रहे। पुलिस ने दोबारा आंसू गैस के गोले दागे और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया। जिसमें 8 किसान घायल हो गए। किसान नेता सरवन पंधेर के मुताबिक एक किसान की हालत गंभीर है। उसे चंडीगढ़ PGI रेफर किया गया है। ऐसे में जत्थे को वापस बुलाने का फैसला लिया गया। इसके बाद शंभू बॉर्डर पर अंबाला के डीसी और एसपी ने पंजाब पुलिस के अधिकारियों के साथ मिलकर किसानों से मीटिंग की। किसान नेता सरवण पंधेर ने कहा कि हरियाणा के प्रशासन ने एक दिन यानी कल की मोहलत मांगी है। उनका कहना है कि कल पानीपत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा है। उसके बाद अधिकारियों से बातचीत कर दिल्ली जाने की छूट को लेकर हमें जानकारी देंगे। इसी दौरान हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर किसानों के बैरिकेडिंग उखाड़ने की कोशिश का वीडियो जारी कर दिया। जिसमें किसान बैरिकेड पर लगी जाली को उखाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कोशिश के बाद पहली बार आंसू गैस के गोले दागे गए थे। इससे पहले 6 दिसंबर को भी किसानों ने दिल्ली कूच करने की कोशिश की थी, लेकिन हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जिसमें 8 किसान घायल हो गए। इसके बाद पंधेर ने किसानों को वापस बुला लिया। किसानों के दिल्ली कूच की कोशिश से जुड़ी दिन भर की हलचल सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें…
अमृतसर में इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो आइस और हेरोइन जब्त, ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आई थी
अमृतसर में इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का भंडाफोड़:3 तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो आइस और हेरोइन जब्त, ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से आई थी अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने उनके पास से 1 किलो ‘आइस’ (मेथामफेटामाइन) और 1 किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार, यह ऑपरेशन पंजाब में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियानों का हिस्सा है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों में से करनदीप की भूमिका अहम मानी जा रही है। जांच में सामने आया है कि करनदीप लंबे समय से विदेशों में रह रहा था। वह दुबई, यूएई और रूस के मास्को में रह चुका है और वहां से वापस पंजाब लौटने के बाद वह पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्करों के संपर्क में आया। करनदीप की गतिविधियां संदेहास्पद थीं, और उसके नेटवर्क में विदेशी गैंगस्टरों का भी जुड़ाव था। पुलिस के अनुसार, करनदीप विदेश में बसे कुख्यात गैंगस्टर गुरदेव उर्फ जैसल से भी संपर्क में था। जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रग्स और अवैध गतिविधियों में शामिल है। ड्रोन का इस्तेमाल कर पाकिस्तान से आ रही थी ड्रग्स पुलिस ने खुलासा किया कि इस तस्करी में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। पाकिस्तान स्थित तस्करों ने ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों को सीमा पार भेजा, जो एक नए और गंभीर खतरे का संकेत है। ड्रोन का इस्तेमाल कर ड्रग्स पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में पहुंचाई गई, जहां से इसे पूरे राज्य में फैला दिया जाता था। ड्रोन द्वारा तस्करी का यह तरीका पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन एयरपोर्ट में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और करनदीप के पिछले संपर्कों और नेटवर्क के अन्य सदस्यों और तस्करी के अन्य रूट्स का पता लगाने के लिए गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वे इस नेटवर्क के पिछले और भविष्य में संभावित लिंक को पूरी तरह से खत्म करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि पंजाब को मादक पदार्थों के संकट से बाहर निकाला जा सके।