हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में शादी के नाम पर एक युवक से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल, भोरंज के साही गांव के जितेश शर्मा की बीते साल 13 दिसंबर को एक बिचौलिए ने शादी करवाई। अब दुल्हन उसे छोड़कर और कुछ गहने लेकर चली गई है। बिचौलिया ने भी 1.50 लाख रुपए की राशि लौटाने से इनकार कर रहा है। पीड़ित युवक ने भोरंज थाना में एफआईआर करवाई है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने भी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जितेश शर्मा की शादी उसकी जान पहचान के बलदेव ने करवाई। बलदेव शर्मा मूल रूप से पोंटा सरकाघाट मंडी का रहने वाला है। मगर वह काफी सालों से यमुनानगर में रहता है। बलदेव शर्मा ने शादी कराने के एवज में जितेश से 1.50 लाख रुपए की डिमांड रखी थी। बिचौलिए ने यमुनानगर की लड़की से शादी कराई जितेश ने भी यह पैसा बिचौलिए बलदेव को दे दिया। बिचौलिए ने जितेश को बताया कि यमुनानगर की लड़की से वह उसकी शादी कराएगा। वादे के मुताबिक 13 दिसंबर 2024 को भोरंज कोर्ट में इनकी शादी करवाई। मगर शादी के वक्त युवती का जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं था। इसके बाद एडवोकेट ने शपथ पत्र के माध्यम से शादी करवाई। शादी के बाद 4 दिन युवक के घर पर रुकी युवती पुलिस के अनुसार, शादी के बाद चार दिन युवती लड़के के घर पर रुकी। इसके बाद युवती ने अपनी मां के बीमार होने का बहाना बनाया और यमुनानगर जगादरी चली गई। जितेश भी उसके साथ यमुनानगर गया। 2 दिन में घर आ जाएगी, कहकर पति को घर भेजा वहां अस्पताल में पहले से मौजूद बलदेव व एक अन्य ने कहा कि मां काफी बीमार है। वह ICU में भर्ती है। इसलिए मिलने नहीं दिया जा रहा। इस पर लड़की जितेश शर्मा को यह कहकर वापस भेजा कि वह मां के ठीक होती ही घर आ जाएगी। तब जितेश वापस घर आया। मगर उसकी पत्नी नहीं आईं। जितेश ने युवती को जब फोन किया तो वह फोन नहीं सुन रही और शादी कराने वाला बिचौलिया भी उससे लिया गया पैसा लौटाने से इनकार कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही: SHO भोरंज थाना के SHO प्रशांत ठाकुर ने बताया कि धोखाधड़ी के इस केस में FIR कर दी गई है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में शादी के नाम पर एक युवक से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल, भोरंज के साही गांव के जितेश शर्मा की बीते साल 13 दिसंबर को एक बिचौलिए ने शादी करवाई। अब दुल्हन उसे छोड़कर और कुछ गहने लेकर चली गई है। बिचौलिया ने भी 1.50 लाख रुपए की राशि लौटाने से इनकार कर रहा है। पीड़ित युवक ने भोरंज थाना में एफआईआर करवाई है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने भी आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जितेश शर्मा की शादी उसकी जान पहचान के बलदेव ने करवाई। बलदेव शर्मा मूल रूप से पोंटा सरकाघाट मंडी का रहने वाला है। मगर वह काफी सालों से यमुनानगर में रहता है। बलदेव शर्मा ने शादी कराने के एवज में जितेश से 1.50 लाख रुपए की डिमांड रखी थी। बिचौलिए ने यमुनानगर की लड़की से शादी कराई जितेश ने भी यह पैसा बिचौलिए बलदेव को दे दिया। बिचौलिए ने जितेश को बताया कि यमुनानगर की लड़की से वह उसकी शादी कराएगा। वादे के मुताबिक 13 दिसंबर 2024 को भोरंज कोर्ट में इनकी शादी करवाई। मगर शादी के वक्त युवती का जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं था। इसके बाद एडवोकेट ने शपथ पत्र के माध्यम से शादी करवाई। शादी के बाद 4 दिन युवक के घर पर रुकी युवती पुलिस के अनुसार, शादी के बाद चार दिन युवती लड़के के घर पर रुकी। इसके बाद युवती ने अपनी मां के बीमार होने का बहाना बनाया और यमुनानगर जगादरी चली गई। जितेश भी उसके साथ यमुनानगर गया। 2 दिन में घर आ जाएगी, कहकर पति को घर भेजा वहां अस्पताल में पहले से मौजूद बलदेव व एक अन्य ने कहा कि मां काफी बीमार है। वह ICU में भर्ती है। इसलिए मिलने नहीं दिया जा रहा। इस पर लड़की जितेश शर्मा को यह कहकर वापस भेजा कि वह मां के ठीक होती ही घर आ जाएगी। तब जितेश वापस घर आया। मगर उसकी पत्नी नहीं आईं। जितेश ने युवती को जब फोन किया तो वह फोन नहीं सुन रही और शादी कराने वाला बिचौलिया भी उससे लिया गया पैसा लौटाने से इनकार कर रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही: SHO भोरंज थाना के SHO प्रशांत ठाकुर ने बताया कि धोखाधड़ी के इस केस में FIR कर दी गई है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
Related Posts
हिमाचल में 5 दिन साफ रहेगा मौसम:दिन के तापमान में आएगा उछाल, रात को गिर रहा पारा, अक्टूबर में 93% कम बारिश
हिमाचल में 5 दिन साफ रहेगा मौसम:दिन के तापमान में आएगा उछाल, रात को गिर रहा पारा, अक्टूबर में 93% कम बारिश हिमाचल प्रदेश में अगले पांच दिन मौसम साफ रहेगा। इससे खासकर दिन के तापमान में उछाल आएगा। प्रदेश का औसत तापमान पहले ही सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा चल रहा है। आगामी पांच दिनों के दौरान धूप खिलने से इसमें और इजाफा होगा। हालांकि, अधिक ऊंचे क्षेत्रों में रात का तापमान गिरना शुरू हो गया है। केलांग के न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा 3.1 डिग्री की कमी आई है। केलांग का तापमान गिरकर 3.9 डिग्री सेल्सियस रह गया है। कुकुमसेरी का तापमान भी 4.2 डिग्री, कल्पा 7 डिग्री और समदो का 9.3 डिग्री तक न्यूनतम तापमान गिर गया है। रात का तापमान जरूर कम हो रहा है, लेकिन दिन का तापमान बारिश-बर्फबारी होने तक नॉर्मल से ज्यादा रहने वाला है। अक्टूबर में सामान्य से 93% कम बारिश प्रदेश में मानसून विदा होने के बाद से 8 जिलों में पानी की बूंद तक नहीं गिरी। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 9 अक्टूबर के बीच सामान्य से 93 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इस अवधि में 8.4 MM सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 0.6 MM बारिश हुई है। 8 जिलों में एक बूंद भी नहीं बरसी चंबा, हमीरपुर, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल स्पीति, शिमला, सोलन व सिरमौर जिला में एक बूंद भी बारिश नहीं हुई। ऊना जिला में सबसे ज्यादा 8.6 मिलीमीटर, कांगड़ा में 1 MM और मंडी में 3.7 MM बादल बरसे है। प्रदेश के 9 शहरों का पारा 30 डिग्री पार
हिमाचल में खराब रिजल्ट वाले 250 टीचरों को नोटिस:ACR खराब होगी, इनक्रीमेंट रुकेगी; 10वीं में 30 स्कूलों में एक भी बच्चा पास नहीं
हिमाचल में खराब रिजल्ट वाले 250 टीचरों को नोटिस:ACR खराब होगी, इनक्रीमेंट रुकेगी; 10वीं में 30 स्कूलों में एक भी बच्चा पास नहीं हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPSEB) धर्मशाला द्वारा ली गई 10वीं कक्षा की परीक्षा में खराब रिजल्ट देने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी है। 25 फीसदी से कम रिजल्ट देने वाले 116 स्कूलों के 250 टीचरों को शिक्षा विभाग ने नोटिस कर दिए है। इनका जवाब आने पर कार्रवाई की जाएगी। नोटिस में शिक्षकों से खराब रिजल्ट के कारण पूछे गए हैं। इनका जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो शिक्षकों की एनुअल इनक्रीमेंटी रोकी जाएगी। इनकी ACR में भी खराब रिजल्ट को अंकित किया जाएगा। विभाग की इस कार्रवाई से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है। 30 स्कूलों में एक भी बच्चा पास नहीं शिक्षा विभाग के अनुसार, प्रदेश में 30 स्कूल ऐसे हैं, जहां एक भी बच्चा 10वीं कक्षा में पास नहीं हुआ। इससे सरकारी स्कूलों में एजुकेशन पर निरंतर सवाल उठ रहे हैं। यही वजह है कि अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी में मुफ्त शिक्षा देने के बजाय प्राइवेट स्कूलों को तवज्जो दे रहे हैं। बता दें कि HPSEB ने बीते मार्च महीने में 10वीं की बोर्ड की परीक्षा ली थी। बीते मई महीने में इनका रिजल्ट आ गया। अब शिक्षा विभाग ने बोर्ड से रिजल्ट लेने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है और नोटिस देकर कार्रवाई की दिशा में पहला कदम बढ़ाया है। क्वालिटी एजुकेशन को टीचरों को विदेश भेज रही सरकार हिमाचल सरकार ने क्वालिटी एजुकेशन के लिए शिक्षकों को विदेश टूर शुरू किए है। इस साल करीब 400 टीचरों को टीचिंग के गुर सीखने के लिए विदेश भेजा गया है। इसका असर आने वाले सालों में नजर आएगा। खराब रिजल्ट का एक कारण ये भी शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों की माने तो खराब रिजल्ट का कारण टीचर ही नहीं है, बल्कि प्रदेश सरकार की ट्रांसफर पॉलिसी और विभाग की लापरवाही भी जिम्मेदार है। प्रदेश में की स्कूल ऐसे भी चल रहे है जहां एक एक टीचर है। इसी तरह कई बार राजनीति रसूख की वजह से सरकार बीच शैक्षणिक सत्र के दौरान टीचरों को ट्रांसफर कर देती है और कई कई महीनों तक ये पद नहीं भरे जाते। इससे बच्चों की पढ़ाई पर सबसे बुरा असर पड़ रहा है।
हिमाचल में पुलिस-होमगार्ड जवान पर मर्डर का आरोप:शिकायतकर्ता बोला- हेलमेट से किया वार, 2 दिन बाद मौत, रिकांगपियों में मामला दर्ज
हिमाचल में पुलिस-होमगार्ड जवान पर मर्डर का आरोप:शिकायतकर्ता बोला- हेलमेट से किया वार, 2 दिन बाद मौत, रिकांगपियों में मामला दर्ज हिमाचल के किन्नौर जिले की कल्पा पुलिस चौकी में तैनात पुलिस और होमगार्ड जवान पर हत्या के आरोप लगे हैं। व्यक्ति की हत्या के बाद परिजनों ने रिकांगपियों थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस के अनुसार, विगत 8 अगस्त को तेलगी निवासी किशोर कुमार अपने घर में बैठकर शराब पी रहा था। तभी वहां पुलिस और होमगार्ड के जवान आ गए। शिकायतकर्ता के अनुसार, पुलिस व होमगार्ड कर्मी ने किशोर कुमार को धक्का दिया। इससे वह नीचे गिर गया और हेलमेट से भी उसके सिर पर वार किया। इसके बाद किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद किशोर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मगर 10 अगस्त को किशोर कुमार की मौत हो गई। इसके बाद जल शक्ति विभाग में तैनात नेपाल के संगवीर ने रिकांगपियों थाना में शिकायत देकर पुलिस व होमगार्ड जवान पर हत्या के आरोप लगाए। पुलिस-होमगार्ड जवान की पिटाई से मौत की शंका शिकायतकर्ता ने शंका जाहिर की कि किशोर कुमार की मौत पुलिस-होमगार्ड जवान की मारपीट से हुई है। संगवीर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। हत्या की शंका से जुड़े इस मामले में पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।