हिमाचल युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर शुक्रवार को राजीव भवन में कुछ देर बाद पदभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। इसी के साथ युवा कांग्रेस की नव नियुक्त कार्यकारिणी का कार्यकाल भी आज से शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू और प्रतिभा सिंह कुछ देर बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में छतर सिंह युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बता दें कि तीन सप्ताह पहले ही अखिल भारतीय युवा कांग्रेस ने शिमला के रोहड़ू के रहने वाले छत्तर सिंह को हिमाचल युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। छत्तर सिंह इससे पहले हिमाचल में NSUI के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। युवा कांग्रेस अध्यक्ष के लिए हुई चुनाव प्रक्रिया में छत्तर सिंह को सबसे ज्यादा 60 हजार वोट मिले थे। छत्तर सिंह से पहले प्रदेश में नेगी निगम भंडारी और यदोपति ठाकुर अध्यक्ष रहे हैं। अब मुख्यमंत्री सुक्खू के करीबी छत्तर सिंह को नया अध्यक्ष चुना गया है। सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे: छत्तर सिंह छत्तर सिंह ने बताया कि वह पूरे संगठन को साथ लेकर चलेंगे। युवाओं के हक में काम करेंगे। युवाओं में नशे की प्रवृति को खत्म करने के लिए काम किया जाएगा और सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही युवा कांग्रेस की बैठक होगी। इसमें आगामी कार्य की रूपरेखा तैयार की जाएगी। सोलन कालेज से करियर की शुरुआत छत्तर सिंह ने बताया कि उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरुआत सोलन कालेज से की। सोलन कालेज में कैंपस सेक्रेटरी, सोलन जिला महासचिव, सोलन जिला अध्यक्ष भी रहे। इसके बाद नेशनल काउंसिल के सदस्य भी रहे। हिमाचल युवा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर शुक्रवार को राजीव भवन में कुछ देर बाद पदभार ग्रहण करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। इसी के साथ युवा कांग्रेस की नव नियुक्त कार्यकारिणी का कार्यकाल भी आज से शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री सुक्खू और प्रतिभा सिंह कुछ देर बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में छतर सिंह युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बता दें कि तीन सप्ताह पहले ही अखिल भारतीय युवा कांग्रेस ने शिमला के रोहड़ू के रहने वाले छत्तर सिंह को हिमाचल युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है। छत्तर सिंह इससे पहले हिमाचल में NSUI के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। युवा कांग्रेस अध्यक्ष के लिए हुई चुनाव प्रक्रिया में छत्तर सिंह को सबसे ज्यादा 60 हजार वोट मिले थे। छत्तर सिंह से पहले प्रदेश में नेगी निगम भंडारी और यदोपति ठाकुर अध्यक्ष रहे हैं। अब मुख्यमंत्री सुक्खू के करीबी छत्तर सिंह को नया अध्यक्ष चुना गया है। सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे: छत्तर सिंह छत्तर सिंह ने बताया कि वह पूरे संगठन को साथ लेकर चलेंगे। युवाओं के हक में काम करेंगे। युवाओं में नशे की प्रवृति को खत्म करने के लिए काम किया जाएगा और सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही युवा कांग्रेस की बैठक होगी। इसमें आगामी कार्य की रूपरेखा तैयार की जाएगी। सोलन कालेज से करियर की शुरुआत छत्तर सिंह ने बताया कि उन्होंने राजनीतिक करियर की शुरुआत सोलन कालेज से की। सोलन कालेज में कैंपस सेक्रेटरी, सोलन जिला महासचिव, सोलन जिला अध्यक्ष भी रहे। इसके बाद नेशनल काउंसिल के सदस्य भी रहे। हिमाचल | दैनिक भास्कर
![हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष छतर सिंह आज संभालेंगे पदभार:सीएम सुक्खू और प्रतिभा सिंह रहेंगे मौजूद, राजीव भवन शिमला में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/07/37e85a2e-8eca-4677-811c-4551a086a025_1738900188809.jpg)