सिरसा के मनजिंदर सिंह दिल्ली में बने MLA:2021 में जॉइन की थी BJP, हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी किया था प्रचार

सिरसा के मनजिंदर सिंह दिल्ली में बने MLA:2021 में जॉइन की थी BJP, हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी किया था प्रचार

दिल्ली विधानसभा के चुनाव में मूल रूप से सिरसा के निवासी मनजिंदर सिंह ने भी जीत हासिल की है। मनजिंदर सिंह सिरसा को भारतीय जनता पार्टी ने राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था। 52 वर्षीय मनजिंदर सिंह ने इसी सीट पर 55.8% वोट लेकर 18,190 वोट से जीत पाई। मनजिंदर सिंह को 64,132 वोट मिले हैं जबकि उनकी मुख्य प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी धनवती चंदेला को 45,942 वोट हासिल हुए है। इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी धर्मपाल चंदीला को मात्र 3,198 वोट मिले। गौरतलब है कि 28 फरवरी 1972 को जन्मे मनजिंदर सिंह का परिवार सिरसा जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव बाजेकां का है। मनजिंदर सिंह ने गांव बाजेकां के पास ही नेशनल हाईवे पर फार्म हाउस भी बनाया हुआ है। जहां वह सिरसा या पंजाब के दौरे के दौरान रुकते हैं। मनजिंदर सिंह के नाम गांव बाजेकां, सिकंदरपुर व मोरीवाला में जमीन है। मनजिंदर सिंह भाजपा में हैं राष्ट्रीय सचिव
मनजिंदर सिंह सिरसा इस समय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह शिरोमणि अकाली दल पार्टी से जुड़े रहे हैं। उन्होंने 2013 से 2015 और 2017 से 2020 तक दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में भी काम किया है। उनके पास दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष का भी दायित्व रहा है। दिसंबर 2021 में मनजिंदर सिंह ने शिअद को छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। वह भाजपा में प्रमुख सिख चेहरा है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी किया था प्रचार
मनजिंदर सिंह सिरसा ने पिछले साल अक्टूबर में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार भी किया था। वह सिरसा और फतेहाबाद जिले में भी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोटों की अपील करने आए थे। भाजपा नेताओं ने जताई खुशी
भाजपा के सिरसा जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज, वरिष्ठ नेता जगदीश चोपड़ा, अमन चोपड़ा, कपिल सोनी आदि कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत पर खुशी मनाते हुए कहा कि 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है। इस बात की डबल खुशी है कि सिरसा के लाल मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से शानदार जीत हासिल की है। गांव बाजेकां में रहा जश्न का माहौल
दिल्ली चुनाव में मनजिंदर सिंह सिरसा को मिली जीत को लेकर उनके पैतृक गांव बाजेकां में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र कंग ने कहा कि मनजिंदर सिंह की जीत गांव का गौरव है। इस दौरान लोगों को मिठाई बांटी गई। वहीं ढोल की थाप पर ग्रामीणों ने नाचकर खुशी मनाई। राजेंद्र कंग ने कहा कि मनजिंदर सिंह ने गांव के विकास में भरपूर सहयोग दिया है। दिल्ली विधानसभा के चुनाव में मूल रूप से सिरसा के निवासी मनजिंदर सिंह ने भी जीत हासिल की है। मनजिंदर सिंह सिरसा को भारतीय जनता पार्टी ने राजौरी गार्डन विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था। 52 वर्षीय मनजिंदर सिंह ने इसी सीट पर 55.8% वोट लेकर 18,190 वोट से जीत पाई। मनजिंदर सिंह को 64,132 वोट मिले हैं जबकि उनकी मुख्य प्रतिद्वंदी आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी धनवती चंदेला को 45,942 वोट हासिल हुए है। इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी धर्मपाल चंदीला को मात्र 3,198 वोट मिले। गौरतलब है कि 28 फरवरी 1972 को जन्मे मनजिंदर सिंह का परिवार सिरसा जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव बाजेकां का है। मनजिंदर सिंह ने गांव बाजेकां के पास ही नेशनल हाईवे पर फार्म हाउस भी बनाया हुआ है। जहां वह सिरसा या पंजाब के दौरे के दौरान रुकते हैं। मनजिंदर सिंह के नाम गांव बाजेकां, सिकंदरपुर व मोरीवाला में जमीन है। मनजिंदर सिंह भाजपा में हैं राष्ट्रीय सचिव
मनजिंदर सिंह सिरसा इस समय भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह शिरोमणि अकाली दल पार्टी से जुड़े रहे हैं। उन्होंने 2013 से 2015 और 2017 से 2020 तक दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में भी काम किया है। उनके पास दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष का भी दायित्व रहा है। दिसंबर 2021 में मनजिंदर सिंह ने शिअद को छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। वह भाजपा में प्रमुख सिख चेहरा है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी किया था प्रचार
मनजिंदर सिंह सिरसा ने पिछले साल अक्टूबर में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार भी किया था। वह सिरसा और फतेहाबाद जिले में भी भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोटों की अपील करने आए थे। भाजपा नेताओं ने जताई खुशी
भाजपा के सिरसा जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज, वरिष्ठ नेता जगदीश चोपड़ा, अमन चोपड़ा, कपिल सोनी आदि कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जीत पर खुशी मनाते हुए कहा कि 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी है। इस बात की डबल खुशी है कि सिरसा के लाल मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से शानदार जीत हासिल की है। गांव बाजेकां में रहा जश्न का माहौल
दिल्ली चुनाव में मनजिंदर सिंह सिरसा को मिली जीत को लेकर उनके पैतृक गांव बाजेकां में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र कंग ने कहा कि मनजिंदर सिंह की जीत गांव का गौरव है। इस दौरान लोगों को मिठाई बांटी गई। वहीं ढोल की थाप पर ग्रामीणों ने नाचकर खुशी मनाई। राजेंद्र कंग ने कहा कि मनजिंदर सिंह ने गांव के विकास में भरपूर सहयोग दिया है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर