पंजाब में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ौतरी की संभावनाएं बन रही हैं। पंजाब में सभी शहरों का तापमान 20 डिग्री के पार पहुंच चुका है। बीते दिन के मुकाबले शनिवार राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 1.6°C की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, यह सामान्य से 2.8°C अधिक है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 25.6°C बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, लेकिन उसका असर पंजाब के मैदानी इलाकों में देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले 5 दिन जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावनाएं बन रही हैं। अगर ऐसा होता है तो मैदानी इलाकों में हल्की ठिठुरन बढ़ेगी। लेकिन तापमान में इसका अधिक असर देखने को नहीं मिलेगा। ज्यादा दिनों तक हवा चलने से फसल को नुकसान पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं से राज्य में ठिठुरन बढ़ रही है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि ये हवाएं अगर जनवरी में चलती तो पाला भी जम सकता था। क्योंकि पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान कम हो जाता है और नमी को ये हवा सोख लेती है। अब तीन से चार दिन तक इन हवाओं का कोई नुकसान नहीं है, लेकिन अगर चार दिन से ज्यादा इस तरह की हवाएं चलती हैं तो फिर किसानों को सिंचाई के बारे में विचार करना पड़ेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है मौसम विज्ञानियों के अनुसार, दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और फरवरी के अंत तक यह 30 डिग्री या उससे ऊपर पहुंच सकता है। शुक्रवार को पंजाब का दिन का तापमान 20 डिग्री से 25 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। आने वाले 5 दिनों में इसमें बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा व धूप खिलेगी। तापमान में बढ़ौतरी होगी और ये 9 से 22 डिग्री के बीच रहेगा। जालंधर- आसमान साफ रहेगा व धूप खिलेगी। तापमान में बढ़ौतरी होगी और ये 9 से 22 डिग्री के बीच रहेगा। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा व धूप खिलेगी। तापमान में बढ़ौतरी होगी और ये 10 से 23 डिग्री के बीच रहेगा। पटियाला- आसमान साफ रहेगा व धूप खिलेगी। तापमान में बढ़ौतरी होगी और ये 10 से 23 डिग्री के बीच रहेगा। मोहाली- आसमान साफ रहेगा व धूप खिलेगी। तापमान में बढ़ौतरी होगी और ये 12 से 23 डिग्री के बीच रहेगा। पंजाब में आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ौतरी की संभावनाएं बन रही हैं। पंजाब में सभी शहरों का तापमान 20 डिग्री के पार पहुंच चुका है। बीते दिन के मुकाबले शनिवार राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 1.6°C की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, यह सामान्य से 2.8°C अधिक है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 25.6°C बठिंडा में रिकॉर्ड किया गया। शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, लेकिन उसका असर पंजाब के मैदानी इलाकों में देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले 5 दिन जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावनाएं बन रही हैं। अगर ऐसा होता है तो मैदानी इलाकों में हल्की ठिठुरन बढ़ेगी। लेकिन तापमान में इसका अधिक असर देखने को नहीं मिलेगा। ज्यादा दिनों तक हवा चलने से फसल को नुकसान पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाओं से राज्य में ठिठुरन बढ़ रही है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि ये हवाएं अगर जनवरी में चलती तो पाला भी जम सकता था। क्योंकि पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान कम हो जाता है और नमी को ये हवा सोख लेती है। अब तीन से चार दिन तक इन हवाओं का कोई नुकसान नहीं है, लेकिन अगर चार दिन से ज्यादा इस तरह की हवाएं चलती हैं तो फिर किसानों को सिंचाई के बारे में विचार करना पड़ेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है मौसम विज्ञानियों के अनुसार, दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और फरवरी के अंत तक यह 30 डिग्री या उससे ऊपर पहुंच सकता है। शुक्रवार को पंजाब का दिन का तापमान 20 डिग्री से 25 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। आने वाले 5 दिनों में इसमें बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा व धूप खिलेगी। तापमान में बढ़ौतरी होगी और ये 9 से 22 डिग्री के बीच रहेगा। जालंधर- आसमान साफ रहेगा व धूप खिलेगी। तापमान में बढ़ौतरी होगी और ये 9 से 22 डिग्री के बीच रहेगा। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा व धूप खिलेगी। तापमान में बढ़ौतरी होगी और ये 10 से 23 डिग्री के बीच रहेगा। पटियाला- आसमान साफ रहेगा व धूप खिलेगी। तापमान में बढ़ौतरी होगी और ये 10 से 23 डिग्री के बीच रहेगा। मोहाली- आसमान साफ रहेगा व धूप खिलेगी। तापमान में बढ़ौतरी होगी और ये 12 से 23 डिग्री के बीच रहेगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
