कैथल में मकान से लाखों के गहने व नकदी चोरी:परिवार के साथ शहर गया था मकान मालिक, वापस आया तो ताले टूटे मिले

कैथल में मकान से लाखों के गहने व नकदी चोरी:परिवार के साथ शहर गया था मकान मालिक, वापस आया तो ताले टूटे मिले

कैथल के गांव कवारतन में चोर एक मकान का ताला तोड़कर सोना-चांदी के गहने और हजारों रुपए नकदी चोरी कर ले गए। इस दौरान मकान का मालिक अपने परिवार के साथ शहर कैथल गया हुआ था। वापस आया तो ताला टूटा मिला। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव कवारतन निवासी संजीव ने सीवन थाना में दी शिकायत में बताया कि सात फरवरी को दोपहर के समय वह अपने परिवार के साथ घर से शहर चला गया। जब 3 बजकर 30 मिनट पर घर पहुंचा तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लोकर भी टूटा हुआ था और उसमें सोने व चांदी के गहने रखे हुए थे और वे गायब थे। एक मोबाइल व 10 हजार रुपए थे भी चोरी हो चुके थे। आरोपी उसके घर से आधा किलो चांदी और आधा तोला सोना लेकर फरार हो गए। उसे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सीवन थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। कैथल के गांव कवारतन में चोर एक मकान का ताला तोड़कर सोना-चांदी के गहने और हजारों रुपए नकदी चोरी कर ले गए। इस दौरान मकान का मालिक अपने परिवार के साथ शहर कैथल गया हुआ था। वापस आया तो ताला टूटा मिला। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव कवारतन निवासी संजीव ने सीवन थाना में दी शिकायत में बताया कि सात फरवरी को दोपहर के समय वह अपने परिवार के साथ घर से शहर चला गया। जब 3 बजकर 30 मिनट पर घर पहुंचा तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का लोकर भी टूटा हुआ था और उसमें सोने व चांदी के गहने रखे हुए थे और वे गायब थे। एक मोबाइल व 10 हजार रुपए थे भी चोरी हो चुके थे। आरोपी उसके घर से आधा किलो चांदी और आधा तोला सोना लेकर फरार हो गए। उसे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। सीवन थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर