SGPC से बर्खास्त जत्थेदार का बड़ा खुलासा:बोले-हटाए जाने का 2 दिसंबर से पता था; राजनीतिक दखल से सिख पंथ को बताया खतरा

SGPC से बर्खास्त जत्थेदार का बड़ा खुलासा:बोले-हटाए जाने का 2 दिसंबर से पता था; राजनीतिक दखल से सिख पंथ को बताया खतरा

बठिंडा में तख्त श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) द्वारा उनकी सेवाएं समाप्त किए जाने के बाद बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें 2 दिसंबर से ही अपनी बर्खास्तगी की आशंका थी। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा 2 दिसंबर को सुनाए गए फैसले और धार्मिक सजाओं से कुछ राजनीतिक लोग नाराज थे। उन्होंने बताया कि इन नाराज लोगों ने उनके खिलाफ झूठा प्रचार और बदनामी का अभियान चलाया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक उन्हें सेवा समाप्ति का कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है और यह जानकारी उन्हें केवल मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है। SGPC में राजनीतिक हस्तक्षेप सिख पंथ के लिए खतरा-जत्थेदार जत्थेदार ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि SGPC में राजनीतिक हस्तक्षेप सिख पंथ के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक धार्मिक संस्थानों में राजनीतिक दखलंदाजी जारी रहेगी, तब तक ऐसे निर्णय होते रहेंगे जो सिख समुदाय के हितों के विरुद्ध होंगे। बठिंडा में तख्त श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) द्वारा उनकी सेवाएं समाप्त किए जाने के बाद बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उन्हें 2 दिसंबर से ही अपनी बर्खास्तगी की आशंका थी। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा 2 दिसंबर को सुनाए गए फैसले और धार्मिक सजाओं से कुछ राजनीतिक लोग नाराज थे। उन्होंने बताया कि इन नाराज लोगों ने उनके खिलाफ झूठा प्रचार और बदनामी का अभियान चलाया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी तक उन्हें सेवा समाप्ति का कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है और यह जानकारी उन्हें केवल मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है। SGPC में राजनीतिक हस्तक्षेप सिख पंथ के लिए खतरा-जत्थेदार जत्थेदार ने गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि SGPC में राजनीतिक हस्तक्षेप सिख पंथ के लिए बड़ा खतरा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक धार्मिक संस्थानों में राजनीतिक दखलंदाजी जारी रहेगी, तब तक ऐसे निर्णय होते रहेंगे जो सिख समुदाय के हितों के विरुद्ध होंगे।   पंजाब | दैनिक भास्कर