भास्कर न्यूज | लुधियाना एनआरआई के प्लॉट पर पड़ोसी मां-बेटी ने कब्जे की कोशिश की। थाना सराभा नगर की पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान रंजीत नगर निवासी रिंपी देवी, उसकी माता कृष्णा देवी के रूप में हुई है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने यह मामला गांव झल्ल, तहसील अमरगढ़, जिला मलेरकोटला की रहने वाली राजिंदर कौर की शिकायत पर दर्ज किया। राजिंदर कौर का कहना है कि वह एनआरआई है। उन लोगों ने साल 2005 में रणजीत नगर में 940 गज का एक प्लॉट खरीदा था। उसका कहना है कि प्लॉट के पड़ोस में रहने वाली कृष्णा देवी व उसकी बेटी रिंपी ने उनके प्लॉट पर मिट्टी गिराकर उस पर कंस्ट्रक्शन शुरू कर दी और कब्जे की कोशिश की। पता चलने पर उन्होंने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया। भास्कर न्यूज | लुधियाना एनआरआई के प्लॉट पर पड़ोसी मां-बेटी ने कब्जे की कोशिश की। थाना सराभा नगर की पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान रंजीत नगर निवासी रिंपी देवी, उसकी माता कृष्णा देवी के रूप में हुई है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने यह मामला गांव झल्ल, तहसील अमरगढ़, जिला मलेरकोटला की रहने वाली राजिंदर कौर की शिकायत पर दर्ज किया। राजिंदर कौर का कहना है कि वह एनआरआई है। उन लोगों ने साल 2005 में रणजीत नगर में 940 गज का एक प्लॉट खरीदा था। उसका कहना है कि प्लॉट के पड़ोस में रहने वाली कृष्णा देवी व उसकी बेटी रिंपी ने उनके प्लॉट पर मिट्टी गिराकर उस पर कंस्ट्रक्शन शुरू कर दी और कब्जे की कोशिश की। पता चलने पर उन्होंने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

बढ़ते तापमान में सूखी झाड़ियों को लगी आग
बढ़ते तापमान में सूखी झाड़ियों को लगी आग भास्कर न्यूज | जालंधर रविवार को अर्बन स्टेट के ज्योति नगर डंप परिसर की सूखी झाड़ियों में बिजली के पोल में स्पार्किंग होने से आग लग गई। यहां पर कचरे का ढेर भी लगा था। मौके पर लोगों ने फायर बिग्रेड विभाग को फोन किया। फायर बिग्रेड के वाहन ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। वहीं पेट्रोल पंप पास होने से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। स्थानीय निवासी प्रो. कंवर सरताज सिंह ने बताया कि ज्योति नगर डंप के परिसर में सूखी झाड़ियों में बिजली के पोल में स्पार्किंग होने से आग लग गई थी। यहां से 30 से 40 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप भी है। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड के वाहन ने आग को बुझाया।

राष्ट्र गौ रक्षा संघ 20 को करेगा हड़ताल : मेहरा
राष्ट्र गौ रक्षा संघ 20 को करेगा हड़ताल : मेहरा भास्कर न्यूज | अमृतसर सड़कों पर आवारा घूमने वाले मवेशियों को लेकर राष्ट्र गौ रक्षा महासंघ ने एक बार फिर निगम और प्रशासन के समक्ष आवाज बुलंद करेगा। अध्यक्ष डॉ. रोहन मेहरा ने इन मवेशियों खास करके गोवंश के चलते आम लोगों को दरपेश आ रही मुश्किलों का मुद्दा बैठक में उठाया। उनका कहना है िक 26 जून को सुबल अरोड़ा नामक व्यक्ति की गोल बाग के सामने एक गाय के साथ एक्सीडेंट हुआ था और उसकी 2 जुलाई को मौत हो गई थी। उनका कहना है कि अरोड़ा की तरह से गायों के चलते सड़कों पर और भी लोग मौत के मुंह में जाते हैं और कई गंभीर घायल होते हैं। उनका कहना है कि फिलहाल अब वह लोग फिर 20 सितंबर को दोबारा से इस समस्या से निजात और अरोड़ा परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए भूख हड़ताल करेगा। इस मौके पर संजीव शर्मा, शिव कुमार, तरसेम बाबा, विजय कुमार, ध्रुव मेहरा मौजूद थे।

अमेरिका में जालंधर की 2-युवतियों पर गोलियां चली:एक की मौत, बहन जख्मी; नकोदर निवासी आरोपी न्यू जर्सी से गिरफ्तार
अमेरिका में जालंधर की 2-युवतियों पर गोलियां चली:एक की मौत, बहन जख्मी; नकोदर निवासी आरोपी न्यू जर्सी से गिरफ्तार पंजाब के जालंधर की 2 युवतियों पर अमेरिका के न्यू जर्सी में एक युवक गोलियां मार दी। घटना में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात करने वाला युवक भी जालंधर के नकोदर का रहने वाला है। जिसकी पहचान गांव हुसैनपुर के रहने वाले गौरव गिल के रूप में हुई है। वहीं, गोली लगने से मारी गई युवती की पहचान नूरमहल की रहने वाली 29 वर्षीय जसवीर कौर के रूप में हुई है। घटना में जसवीर कौर की 20 वर्षीय बहन जख्मी हुई है, जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अमेरिका में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार सुबह महिलाओं को गोली मारने के कुछ घंटों बाद गौरव गिल को अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया था। मिली जानकारी के अनुसार जसबीर कौर शादीशुदा थी और उसका पति ट्रक चलाता है। घटना के वक्त वह ट्रक लेकर बाहर गया हुआ था। गोलीबारी के पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया मिली जानकारी के अनुसार जख्मी हुए दोनों महिलाओं को वारदात के बाद तुरंत नेवार्क के एक अस्पताल में ले जाया गया। एक अमेरिकी वेबसाइट से बातचीत में पड़ोसी जोश लेनॉफ ने कहा- वे ड्राइववे पर ही पड़ी थीं। वे वास्तव में हिल नहीं रही थीं। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किया गया आरोपी गौरव और 20 वर्षीय युवती एक साथ जालंधर में टोफल करते थे। दोनों एक दूसरे को जानते थे। दोनों अमेरिका में थे, तो गौरव ने मौका पाकर उक्त युवती पर बुधवार को गोलियां चला दी। वारदात के बाद आरोपी को पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया मिली जानकारी के अनुसार हमले के बाद आरोपी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। सीसीटीवी में अमेरिका पुलिस आरोपी को हिरासत में लेती हुई नजर आ रही है। आरोपी से पुलिस ने मर्डर वेपन भी बरामद किया है।