मोगा में अकेली रहने वाली महिला का मर्डर:घर में घुसकर तेजधार हथियार से हमला, सोने की बालियां और नथ लूटी

मोगा में अकेली रहने वाली महिला का मर्डर:घर में घुसकर तेजधार हथियार से हमला, सोने की बालियां और नथ लूटी

पंजाब के मोगा जिले के गांव दौधर शरकी में अकेली रहने वाली 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला गुरमेल कौर की देर रात अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। हमलावर महिला की सोने की बालियां और नथ लूटकर फरार हो गए। थाना प्रमुख बधनी कलां गुरमेल सिंह के अनुसार, हमलावरों ने रात के समय घर में प्रवेश किया और तेजधार हथियारों से महिला की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि गांव में कोई भी रिश्तेदार या संबंधी नहीं है। वह अकेली रहती थी। पंजाब के मोगा जिले के गांव दौधर शरकी में अकेली रहने वाली 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला गुरमेल कौर की देर रात अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। हमलावर महिला की सोने की बालियां और नथ लूटकर फरार हो गए। थाना प्रमुख बधनी कलां गुरमेल सिंह के अनुसार, हमलावरों ने रात के समय घर में प्रवेश किया और तेजधार हथियारों से महिला की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि गांव में कोई भी रिश्तेदार या संबंधी नहीं है। वह अकेली रहती थी।   पंजाब | दैनिक भास्कर