दोराहा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बंत सिंह दोबुर्जी के खिलाफ रविवार देर रात साहनेवाल थाने में पर्चा दर्ज किया गया। दोबुर्जी और उनके बेटे दलजीत सिंह झज्जा समेत 14 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। इन सभी पर जमीनी धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में पहले से ही मुकदमा चल रहा है। इसकी शिकायत कुलदीप कुमार वासी न्यू मनदीप ने 13 अप्रैल, 2024 को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने रविवार को पुलिस ने दोबुर्जी और 13 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मामले में शिकायतकर्ता कुलदीप ने पुलिस को बताया, आरोपियों ने 2019 में 16 एकड़ जमीन पर एक कॉलोनी विकसित की थी और कम से कम 200 लोगों ने जमीन खरीदकर घर बनाए थे। बाद में, उन्हें पता चला कि जमीन लोह लंगर (सामुदायिक उद्देश्यों के लिए अलग रखी गई जमीन) की थी और इसे बेचा नहीं जा सकता था। आरोपी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष व बेटा फरार इस मामले में पुलिस कोई बयान नहीं दे रही है। लेकिन, दोराहा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बंत सिंह दोबुर्जी के करीबियों ने इस केस के दर्ज होने की पुष्टि की है। इसके साथ ही पिता-पुत्र फरार हैं जिनके फोन भी बंद आ रहे हैं। राजनीतिक हलकों में भी इस मामले को लेकर चर्चा है। बंत सिंह दोबुर्जी कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं, लेकिन भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी माना जाता है। इस बीच, भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया है कि उनके करीबियों को राजनीतिक कारणों से गलत मामलों में फंसाया जा रहा है। इतना ही नहीं, इससे पहले रविवार को पुलिस ने रंगदारी के मामले में युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव राजा को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से भाजपा नेता बिट्टू ने इस मामले को लेकर विरोध जताया था। दोराहा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बंत सिंह दोबुर्जी के खिलाफ रविवार देर रात साहनेवाल थाने में पर्चा दर्ज किया गया। दोबुर्जी और उनके बेटे दलजीत सिंह झज्जा समेत 14 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। इन सभी पर जमीनी धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में पहले से ही मुकदमा चल रहा है। इसकी शिकायत कुलदीप कुमार वासी न्यू मनदीप ने 13 अप्रैल, 2024 को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने रविवार को पुलिस ने दोबुर्जी और 13 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। मामले में शिकायतकर्ता कुलदीप ने पुलिस को बताया, आरोपियों ने 2019 में 16 एकड़ जमीन पर एक कॉलोनी विकसित की थी और कम से कम 200 लोगों ने जमीन खरीदकर घर बनाए थे। बाद में, उन्हें पता चला कि जमीन लोह लंगर (सामुदायिक उद्देश्यों के लिए अलग रखी गई जमीन) की थी और इसे बेचा नहीं जा सकता था। आरोपी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष व बेटा फरार इस मामले में पुलिस कोई बयान नहीं दे रही है। लेकिन, दोराहा नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष बंत सिंह दोबुर्जी के करीबियों ने इस केस के दर्ज होने की पुष्टि की है। इसके साथ ही पिता-पुत्र फरार हैं जिनके फोन भी बंद आ रहे हैं। राजनीतिक हलकों में भी इस मामले को लेकर चर्चा है। बंत सिंह दोबुर्जी कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं, लेकिन भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के करीबी माना जाता है। इस बीच, भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने आरोप लगाया है कि उनके करीबियों को राजनीतिक कारणों से गलत मामलों में फंसाया जा रहा है। इतना ही नहीं, इससे पहले रविवार को पुलिस ने रंगदारी के मामले में युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव राजा को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से भाजपा नेता बिट्टू ने इस मामले को लेकर विरोध जताया था। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
![अमृतसर सांसद ने की चाइना-डोर पर प्रतिबंध की मांग:संसद में उठाया मुद्दा, औजला बोले- लोगों की जान जा रही, पर्यावरण को नुकसान](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/11/gif6_1739272300.gif)
अमृतसर सांसद ने की चाइना-डोर पर प्रतिबंध की मांग:संसद में उठाया मुद्दा, औजला बोले- लोगों की जान जा रही, पर्यावरण को नुकसान
अमृतसर सांसद ने की चाइना-डोर पर प्रतिबंध की मांग:संसद में उठाया मुद्दा, औजला बोले- लोगों की जान जा रही, पर्यावरण को नुकसान पंजाब के अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने आज संसद में चाइनीज डोर पर प्रतिबंध की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध के बावजूद यह खतरनाक डोर अभी भी खुलेआम बेची जा रही है, जिससे दो-पहिया वाहनों पर चलने वाले लोगों को गंभीर चोटें लग रही हैं, कई लोगों की जान जा रही है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। सांसद औजला ने सरकार से आग्रह किया कि ऐसे नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा दिया जाए, ताकि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने इसके खिलाफ कानून लाने की मांग भी रखी है। भारत में प्रोडक्शन हुई शुरू उन्होंने कहा कि पहले यह डोर चाइना से इंपोर्ट होती थी, लेकिन अब भारत में इसे बनाया जाने लगा है। लोहड़ी और बसंत पंचमी पर जब पंजाब में पतंगबाजी होती है, इससे लोगों की जानें जा रही है। सख्त निगरानी, जन जागरूकता और जवाबदेही बेहद जरूरी है, ताकि इन घातक हादसों को रोका जा सके। पारंपरिक धागा छोड़ नायलॉन का हो रहा प्रयोग गौरतलब है कि चाइनीज डोर, जिसे नायलॉन या मेटालिक मांझे के रूप में भी जाना जाता है, पतंगबाजी के दौरान इंसानों, जानवरों और पक्षियों के लिए बेहद खतरनाक साबित होती है। आसानी से उपलब्ध होने के कारण लोग पारंपरिक धागे को छोड़ इस चाइना डोर का इस्तेमाल करने लगे हैं। कई राज्यों में इस पर प्रतिबंध है, लेकिन इसके बावजूद बाजारों में इसकी उपलब्धता चिंता का विषय बनी हुई है। तीन की मौत हो चुकी एक आंकड़े के अनुसार, 1 जनवरी से अभी तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में पतंग उड़ाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चाइना डोर से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा सका। पुलिस ने 197 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन प्रतिबंधित नायलॉन डोर की बिक्री धड़ल्ले से जारी है।
![फुटबाल अंडर-17 में संत बाबा भाग सिंह इंटरनेशनल स्कूल बना चैंपियन](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2024/09/13/send_90_172615218266e2fdf69586a_jct1010.jpg)
फुटबाल अंडर-17 में संत बाबा भाग सिंह इंटरनेशनल स्कूल बना चैंपियन
फुटबाल अंडर-17 में संत बाबा भाग सिंह इंटरनेशनल स्कूल बना चैंपियन भास्कर न्यूज | जालंधर खेडां वतन पंजाब दीयां के अंतर्गत जिले में जारी ब्लॉक स्तरीय टूर्नामेंट के दूसरे फेज के आखिरी दिन वीरवार को भोगपुर, जालंधर पश्चिमी, फिल्लौर और आदमपुर में खेल मुकाबले करवाए गए। इस मौके एसडीएम फिल्लौर अमनपाल सिंह खिलाड़ियों का मनोबल बढाने के लिए विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि खेडां वतन पंजाब दीयां सरकार का राज्य के लोगों को खेल के साथ जोड़ने का प्रगतिशील प्रयास है। इन खेलों के साथ पंजाब में एक ऐसा माहौल पैदा हुआ है, जिससे प्रत्येक आयु वर्ग के खिलाड़ी घरों से निकल कर खेल मैदानों में आए है। जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि भोगपुर ब्लाक के अंडर-17 एथलेटिक्स लड़कों के 800 मीटर में तानीश गुरु नानक मिशन डल्ला ने पहला, आत्म प्रकाश सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोगपुर ने दूसरा और दविंदर सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिनपालके ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 लड़कों के 600 मीटर में गुरनूर सिंह गुरु नानक मिशन डल्ला ने पहला, एमडी सादिक ने दूसरा और मोहित कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 डिस्कस थ्रो में सुशोभित भल्ला ने पहला, प्रकाश सीनियर सेकेंडरी स्कूल भटनूरा ने दूसरा और अर्शदीप सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़ौआ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो अंडर-14 में अभिजीत सिंह गुरु नानक मिशन डल्ला ने पहला, प्रभ नूर सिंह ने दूसरा स्थान और राम किशन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जालंधर पश्चिमी मैन 50 पल्स के 400 मीटर दौड़ में सुरिंदर सिंह ने पहला और नानक सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर में सुरिंदर सिंह ने पहला और नानक सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट इवेंट विमन कैटेगरी में रविंदर कौर पहले और रणजीत कौर दूसरे स्थान पर रहीं । आदमपुर ब्लाक फुटबाल अंडर-17 लड़के में संत बाबा भाग सिंह इंटरनेशनल स्कूल ने पहला, सरकारी हाई स्कूल डरोली खुर्द ने दूसरा और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ब्यास पिंड ने तीसरा स्थान हासिल किया। लॉन्ग जंप में सुशील डोगरा पहले और तरसेम वाही दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर के 41- 50 आयु वर्ग में अंकुर अरोड़ा ने पहला, सर्बजीत सिंह ने दूसरा और जगदीश सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फिल्लौर ब्लॉक में अंडर-17 लड़कियों के 800 मीटर दौड़ में जैसमीन विजेता रही जबकि किरण सुमन ने दूसरा और मनजिंदर मायो साब ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 लड़कों के 800 मीटर फाइनल में गुरबीर ने पहला और जिगरजोत ने दूसरा और जगजीत सिंह बड़ा पिंड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
![लुधियाना में जाली नोट छापने का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:500 का नोट पकड़ा गया तो छापी 100-200 की करंसी, यूट्यूब से सीखा था बनाना](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2024/10/22/ba9a18e1-7410-4802-afe9-3e79cddffed5_1729562470364.jpg)
लुधियाना में जाली नोट छापने का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:500 का नोट पकड़ा गया तो छापी 100-200 की करंसी, यूट्यूब से सीखा था बनाना
लुधियाना में जाली नोट छापने का मास्टरमाइंड गिरफ्तार:500 का नोट पकड़ा गया तो छापी 100-200 की करंसी, यूट्यूब से सीखा था बनाना लुधियाना जिला के जगराओं में जाली नोट छापने वाले मास्टरमाइंड आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब पिछले 7 महीने से फरार चल रहा था, जिसे पकड़ने में पुलिस की सीआईए स्टाफ ने सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान हरभगवान सिंह उर्फ मिठून निवासी गांव बघेलेवाला मोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 2 दिन का रिमांड हासिल किया है। 7 महीने पहले गिरफ्तार हुआ था एक आरोपी
पुलिस का मानना है कि आरोपी से पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे हो सकते हैं, इस मामले में जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के एएसआई धरमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने करीब सात महीने पहले जाली नोट छाप कर आगे नोटों की सप्लाई करने वाले एक आरोपी को उस समय पकड़ा था, जब आरोपी अपने साथी के कहने पर जाली नोटों की सप्लाई करने गांव चौकीमान के बस स्टैंड पर आया था। इस से पहले कि आरोपी जाली नोट अपने ग्राहक को सप्लाई करता, पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। मुख्य आरोपी की तलाश में थी पुलिस
पुलिस ने इस मामले मास्टरमाइंड समेत दोनों आरोपियों पर थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया था। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह उर्फ बंगाली निवासी गांव लड़े व हरभगवान सिंह उर्फ मिठून निवासी गांव बघेलेवाला मोगा के रूप में हुई है। पुलिस ने कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर उससे 5800 रुपए के जाली नोट बरामद किये थे। हालांकि मास्टरमाइंड आरोपी हरभगवान सिंह पुलिस गिरफ्त से बाहर था। जिसको पुलिस ने अब गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। पहले भी जा चुके हैं जेल
जाली नोट छापने के मामले में ये आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं, करीब साढ़े तीन साल पहले जेल से छूटकर आने के बाद आरोपियों ने फिर से मिलकर जाली नोट छापने का धंधा शुरू कर दिया। जांच अधिकारी धरमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ दौरान बताया कि उस पर पहले भी जाली नोट छापने का मामला समालसर में दर्ज हुआ था। आरोपी ने बताया कि पहले उन्होंने 500 500 के नोट छापे थे लेकिन उन नोटों को हर कोई चेक करता था, जिस कारण वह पकड़े गए थे। आरोपी ने बताया कि पुरानी गलती को सुधारते हुए इस बार 200 व 100-100 के नोट छापे, क्योंकि दुकानदार सिर्फ 500 के नोट की ही जांच करते हैं। 100-200 के नोट कोई दुकानदार चेक नही करता है। इसी का फायदा उठा कर 100-200 के जाली करंसी छापे। यूट्यूब से बनाना सीखे नकली नोट
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी ने पूछताछ दौरान बताया कि वह तो अपने साथी की सिर्फ नोट सप्लाई करने और बाजारों में नोट चलाने का काम करता है। जबकि नोट छापने का काम हरभगवान सिंह का है। उसने यूट्यूब से जाली नोट बनाने का काम सीखा था। नोटों पर कलर मैचिंग आदि का काम भी उसने धीरे धीरे कर यूट्यूब से ही सीखा था। फिलहाल पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।