जालंधर | जिमखाना ऑफिसर्स वाइव्स क्लब में वीकली एक्टीविटी के दौरान सदस्यों ने वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। इस दौरान सदस्य थीम के अनुसार रेड और ब्लैक कलर की ड्रेसेज में पार्टी में शामिल हुईं। पार्टी हॉल को रेड और ब्लैक बैलून के साथ सजाया गया। सभी सदस्यों ने मिलकर पार्टी का लुत्फ उठाया। सभी सदस्यों ने पार्टी में हिस्सा लेते हुए विभिन्न गीतों पर डांस भी किया। इस दौरान सदस्यों ने कविताएं और गीत सुनाए। सदस्यों के लिए स्पेशल प्राइज विजेता सदस्यों को प्राइज भी दिए गए। यहां सेक्रेटरी प्रीति बाजवा, जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. परमजोत, फूड सेक्रेटरी बेबी काहलों, डॉ. परमिंदर कौर, मिसेज नीलू, दलबीर कौर, संतोष सैनी व अन्य मौजूद रहे। जालंधर | जिमखाना ऑफिसर्स वाइव्स क्लब में वीकली एक्टीविटी के दौरान सदस्यों ने वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। इस दौरान सदस्य थीम के अनुसार रेड और ब्लैक कलर की ड्रेसेज में पार्टी में शामिल हुईं। पार्टी हॉल को रेड और ब्लैक बैलून के साथ सजाया गया। सभी सदस्यों ने मिलकर पार्टी का लुत्फ उठाया। सभी सदस्यों ने पार्टी में हिस्सा लेते हुए विभिन्न गीतों पर डांस भी किया। इस दौरान सदस्यों ने कविताएं और गीत सुनाए। सदस्यों के लिए स्पेशल प्राइज विजेता सदस्यों को प्राइज भी दिए गए। यहां सेक्रेटरी प्रीति बाजवा, जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. परमजोत, फूड सेक्रेटरी बेबी काहलों, डॉ. परमिंदर कौर, मिसेज नीलू, दलबीर कौर, संतोष सैनी व अन्य मौजूद रहे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

लुधियाना पुलिस ने पत्रकार के हत्यारे को पकड़ा:गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर महाराष्ट्र में मारी थी गोली, 10 दिन से छिपा था
लुधियाना पुलिस ने पत्रकार के हत्यारे को पकड़ा:गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर महाराष्ट्र में मारी थी गोली, 10 दिन से छिपा था पंजाब की लुधियाना पुलिस ने 10 दिनों से शहर में छिपे अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उसने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर महाराष्ट्र के मशहूर पत्रकार विनय पुणेकर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर महाराष्ट्र पुलिस के हवाले कर दिया है। सीआईए-1 प्रभारी राजेश कुमार और उनकी टीम ने अपराधी को पकड़ा। आरोपी की पहचान हेमंत निवासी जिला मैहर मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी हेमंत ने अपनी गर्लफ्रेंड साक्षी ग्रोवर पत्नी मोहित निवासी मध्य प्रदेश के साथ मिलकर महाराष्ट्र के नागपुर के मशहूर पत्रकार विनय पुणेकर की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। जिसके चलते आरोपी और उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ महाराष्ट्र में मुकदमा नंबर 95/2024 दर्ज किया गया है आरोपी 5 महीने से था फरार आरोपी के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट समेत कई धाराएं दर्ज हैं। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। आरोपी चार-पांच महीने से फरार था। लुधियाना सीआईए को सूत्रों से सूचना मिली थी कि आरोपी शहर में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मेहनत की और खुफिया सूत्रों को लगाकर लुधियाना से एक ऑपरेशन के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गर्लफ्रेंड को महाराष्ट्र पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी हेमंत को लुधियाना पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया है। महाराष्ट्र पुलिस को आरोपी का 3 दिन का रिमांड मिला है। पढ़ें, हेमंत ने क्यों की विनय पुणेकर की हत्या पुलिस सूत्रों ने बताया कि हेमंत को शक था कि फोटोग्राफर विनय पुणेकर का उसकी गर्लफ्रेंड से अवैध संबंध है। इसी शक में उसने विनय की गोली मारकर हत्या कर दी। विनय पुणेकर उर्फ बबलू सैमुअल (54) पहले प्रेस फोटोग्राफर का काम करता था। हालांकि बाद में वह फैशन फोटोग्राफी करने लगा। वह मॉडलिंग प्रोफाइल के लिए फोटो शूट भी करता था। उसने कई लड़कियों के फोटो शूट भी किए थे। इसमें उसकी गर्लफ्रेंड भी शामिल थी जो अपने पति से अलग रह रही थी। गर्लफ्रेंड के भी हेमंत से संबंध थे। घर में घुसकर दिनदहाड़े गोली मारी 24 फरवरी को हेमंत ने प्रेस फोटोग्राफर विनय पुणेकर उर्फ बबलू के राजनगर नागपुर स्थित घर में घुसकर दिनदहाड़े गोली मार दी थी। जिससे विनय की मौत हो गई थी। इस मामले में नागपुर पुलिस ने संदेह के घेरे में मैहर निवासी हेमंत शुक्ला की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने हेमंत की गर्लफ्रेंड से भी पूछताछ की थी। हेमंत की लोकेशन नहीं ढूंढ पाई थी पुलिस जिसमें पता चला कि गर्लफ्रेंड ने हेमंत को विनय के घर के पास छोड़ दिया था। कई जगहों पर छापेमारी करने के बाद भी नागपुर पुलिस हेमंत की लोकेशन नहीं ढूंढ पाई थी। जिसके बाद पुलिस की एक टीम मैहर पहुंची और हेमंत के दो भाइयों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। भोपाल में रहने वाले उसके करीबियों को भी रडार पर लिया गया। उनकी कॉल डिटेल भी खंगाली गई। जिससे पुलिस को जानकारी मिली कि हेमंत पंजाब के लुधियाना में है। नागपुर की सदर थाना पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से लुधियाना में दबिश देकर हेमंत को गिरफ्तार कर लिया।

जालंधर में 25 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या:डेढ़ साल की बच्ची की मां थी मृतका, घर में फंदे से लटकी मिली लाश
जालंधर में 25 वर्षीय विवाहिता ने की आत्महत्या:डेढ़ साल की बच्ची की मां थी मृतका, घर में फंदे से लटकी मिली लाश पंजाब के जालंधर में 25 वर्षीय विवाहिता ने जिंदा रोड के पास अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है। मृतका की पहचान पूजा पत्नी महिंदर कुमार निवासी जिंदा रोड, मकसूदां के रूप में हुई है। पुलिस जल्द ही पति के बयानों पर अगली कार्रवाई करेगी। थाना डिवीजन नंबर-1 में तैनात एएसआई शाम लाल ने बताया- मृतका पूजा अपने परिवार के साथ जिंदा रोड, चक्की वाली गली (गली नंबर एक) मकसूदां में रहती थी। पूजा का पति मकसूदां सब्जी मंडी में फलों का थोक विक्रेता है। घटना के समय वह काम पर गया हुआ था। मृतका का पोस्टमार्टम होने के बाद आज शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बता दें कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य मंदिर गए हुए थे। आत्महत्या क्यों, इस पर जांच जारी मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है। देर रात परिवार सिविल अस्पताल में पहुंच गया था। वहीं, आत्महत्या क्यों की, इस पर पुलिस की जांच जारी है। पोस्टरमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बाकी का मामला क्लियर हो पाएगा।
अमृतसर में 18 किलो हेरोइन के साथ तस्कर पकड़ा, दूसरा फरार
अमृतसर में 18 किलो हेरोइन के साथ तस्कर पकड़ा, दूसरा फरार अमृतसर | एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स बॉर्डर रेंज ने 18 किलो 227 ग्राम हेरोइन सहित एक तस्कर को काबू किया है। उसका एक साथी कुलविंदर सिंह (34) निवासी दाउके फरार है। पकड़े गए आरोपी की पहचान घरिंडा स्थित गांव खैहरा के रहने वाले हीरा सिंह (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसका 5 दिन का रिमांड लिया है। एएनटीएफ बार्डर रेंज के एआईजी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वीरवार को गुप्त सूचना पर घरिंडा के होशियार नगर में बाइक सवार एक युवक को काबू किया। उसके पास से एक बैग बरामद हुआ, जिसकी तलाशी लेने पर 12 पैकेट हेरोइन के बरामद किए। आरोपी हीरा सिंह को काबू कर जब पूछताछ की तो उसने एक और साथी कुलविंदर सिंह का नाम लिया। स्मगलर निकला पाठी, तस्करी के लिए मिलता था वेतन… तस्कर हीरा ने पुलिस पूछताछ में बड़े खुलासे किए। हीरा बतौर पाठी है और गांव खैहरा में लोगों के घरों में जाकर पाठ करता था। इस आड़ में यह पाक से भेजी बड़ी खेपों को ठिकाने लगाने का धंधा करते थे। दोनों को खेप सप्लाई करने के लिए महीना वार वेतन मिलता था। हीरा के पास मुहावा बार्डर इलाके के करीब 2 एकड़ जमीन है। उसी जमीन पर वह हेरोइन की खेप को मंगवाता था।