फाजिल्का में नहर कूदी नवविवाहिता:दो महीने पहले हुई थी लव मैरिज, युवकों ने छलांग लगाकर बचाया, VIDEO

फाजिल्का में नहर कूदी नवविवाहिता:दो महीने पहले हुई थी लव मैरिज, युवकों ने छलांग लगाकर बचाया, VIDEO

पंजाब के फाजिल्का में एक नवविवाहिता नहर में कूद गई। उसकी करीब दो महीने पहले लव मैरिज हुई थी। मंडी लाधुका में हुई इस घटना में स्थानीय युवकों की सूझबूझ से महिला की जान बच गई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली की रहने वाली इस महिला ने करीब दो महीने पहले गांव झुग्गे लाल सिंह के एक युवक से शादी की थी। घटना की जानकारी देते हुए गांव निवासी साजन ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया। जैसे ही महिला के नहर में कूदने की सूचना मिली, गांव के कुछ युवक तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में कूदकर महिला को बचाया। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स ने महिला को तत्काल फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज एएसआई सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, गांव के स्थानीय युवकों द्वारा महिला को नहर से बाहर निकाला गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया और महिला के परिवार को सूचित कर दिया गया है। पंजाब के फाजिल्का में एक नवविवाहिता नहर में कूद गई। उसकी करीब दो महीने पहले लव मैरिज हुई थी। मंडी लाधुका में हुई इस घटना में स्थानीय युवकों की सूझबूझ से महिला की जान बच गई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली की रहने वाली इस महिला ने करीब दो महीने पहले गांव झुग्गे लाल सिंह के एक युवक से शादी की थी। घटना की जानकारी देते हुए गांव निवासी साजन ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने यह कदम उठाया। जैसे ही महिला के नहर में कूदने की सूचना मिली, गांव के कुछ युवक तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी जान की परवाह किए बिना नहर में कूदकर महिला को बचाया। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स ने महिला को तत्काल फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज एएसआई सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, गांव के स्थानीय युवकों द्वारा महिला को नहर से बाहर निकाला गया। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया और महिला के परिवार को सूचित कर दिया गया है।   पंजाब | दैनिक भास्कर