महेंद्रगढ़ में रिटायर्ड फौजी से मारपीट:बाइक और 5 लाख रुपए लूटे, लकड़ी में आग लगाने से हुआ था विवाद

महेंद्रगढ़ में रिटायर्ड फौजी से मारपीट:बाइक और 5 लाख रुपए लूटे, लकड़ी में आग लगाने से हुआ था विवाद

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक व्यक्ति ने रिटायर्ड फौजी की पंचायती जगह में पड़ी लकड़ी और पत्तों में आग लगा दी। शाम के समय रिटायर्ड फौजी दूध लेने के लिए जा रहा था। तब लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उसकी बाइक सहित 5 लाख कैश ले गए। शिकायत के आधार पर कनीना सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गांव दौंगड़ा जाट निवासी रोहतास ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह फौज से रिटायर्ड है और अब घर पर रहता है। उसकी पत्नी RPF में बतौर हेड कांस्टेबल के पद पर नारनौल में कार्यरत है। उसके घर के पीछे पंचायती जमीन है। इसमें गांव के लोगों द्वारा अपनी रुहडी डाली हुई है और पशु बांधते हैं। उसने भी पंचायती जगह में अपनी लकड़ी डाली हुई थी। उसने आरोप कि 6 फरवरी को उसके मकान के पीछे रेखा देवी, प्रवीण निवासी दौंगड़ा जाट ने उसके मकान के पीछे लकड़ी और पत्तों में आग लगा दी। जिससे उसके मकान में धुआं ही धुआं हो गया। उसने सरपंच गजेंद्र प्रसाद को फोन कर मौके पर बुलवाया और उसे दिखाए। सरपंच ने उसको समझाया और चला गया। रास्ता रोककर मारपीट की
रिटायर्ड फौजी ने बताया कि शाम करीब सवा 6 बजे वह अपने घर से दूध लाने के लिए जा रहा था। घर से निकला तो रेखा देवी प्रवीण, गजे सिंह, मुकेश देवी और महेंद्र सिंह दौंगड़ा जाट अपने हाथों में लाठी डंडे लिए हुए आ रहे आ रहे थे। उन्होंने उसका रास्ता रोक लिया और उससे मारपीट करने लगे। आवाज लगाने के बाद एक व्यक्ति और आ गया, जिसका वह नाम नहीं जानता इन्होंने भी उसको लात घुसे मारे। फिर उसने आवाज लगाई तुम गांव के लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने उसको छुड़वाया। उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 112 नंबर डायल पर फोन कर पुलिस को बुलाया, पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कनीना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। घर पर था अकेला
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों से नारनौल की सरकारी अस्पताल में ले कर आए, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी पत्नी अपनी ड्यूटी पर थी घर पर कोई नहीं था। उसे अस्पताल में सूचना मिली कि घर में खड़ी बाइक चोरी हो गई। उसने आरोप लगाया की बाइक की डिग्गी में 5 लाख रुपए, जमीन का पुराना इंतकाल की कॉपी व अन्य डॉक्यूमेंट थे। वे लोग चोरी कर ले गए। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएं। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक व्यक्ति ने रिटायर्ड फौजी की पंचायती जगह में पड़ी लकड़ी और पत्तों में आग लगा दी। शाम के समय रिटायर्ड फौजी दूध लेने के लिए जा रहा था। तब लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उसकी बाइक सहित 5 लाख कैश ले गए। शिकायत के आधार पर कनीना सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गांव दौंगड़ा जाट निवासी रोहतास ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह फौज से रिटायर्ड है और अब घर पर रहता है। उसकी पत्नी RPF में बतौर हेड कांस्टेबल के पद पर नारनौल में कार्यरत है। उसके घर के पीछे पंचायती जमीन है। इसमें गांव के लोगों द्वारा अपनी रुहडी डाली हुई है और पशु बांधते हैं। उसने भी पंचायती जगह में अपनी लकड़ी डाली हुई थी। उसने आरोप कि 6 फरवरी को उसके मकान के पीछे रेखा देवी, प्रवीण निवासी दौंगड़ा जाट ने उसके मकान के पीछे लकड़ी और पत्तों में आग लगा दी। जिससे उसके मकान में धुआं ही धुआं हो गया। उसने सरपंच गजेंद्र प्रसाद को फोन कर मौके पर बुलवाया और उसे दिखाए। सरपंच ने उसको समझाया और चला गया। रास्ता रोककर मारपीट की
रिटायर्ड फौजी ने बताया कि शाम करीब सवा 6 बजे वह अपने घर से दूध लाने के लिए जा रहा था। घर से निकला तो रेखा देवी प्रवीण, गजे सिंह, मुकेश देवी और महेंद्र सिंह दौंगड़ा जाट अपने हाथों में लाठी डंडे लिए हुए आ रहे आ रहे थे। उन्होंने उसका रास्ता रोक लिया और उससे मारपीट करने लगे। आवाज लगाने के बाद एक व्यक्ति और आ गया, जिसका वह नाम नहीं जानता इन्होंने भी उसको लात घुसे मारे। फिर उसने आवाज लगाई तुम गांव के लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने उसको छुड़वाया। उन्होंने मुझे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 112 नंबर डायल पर फोन कर पुलिस को बुलाया, पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कनीना के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। घर पर था अकेला
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों से नारनौल की सरकारी अस्पताल में ले कर आए, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी पत्नी अपनी ड्यूटी पर थी घर पर कोई नहीं था। उसे अस्पताल में सूचना मिली कि घर में खड़ी बाइक चोरी हो गई। उसने आरोप लगाया की बाइक की डिग्गी में 5 लाख रुपए, जमीन का पुराना इंतकाल की कॉपी व अन्य डॉक्यूमेंट थे। वे लोग चोरी कर ले गए। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएं।   हरियाणा | दैनिक भास्कर