हरियाणा के सोनीपत नगर निगम के मेयर उपचुनाव के कांग्रेस कैंडिडेट के नाम की घोषणा हो चुकी है। देर शाम से ही कमल दीवान का नाम टिकट को लेकर जोर-शोर से चर्चा में चल रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ता और अन्य नेता उनके कार्यालय पर पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाते हुए नजर आए और उन्हें बधाई भी दी है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय भान ने उनके नाम पर मोहर लगा दी है। सोनीपत पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने रोड शो निकालकर स्वागत किया है। कमल दीवान ने बताया है कि शुक्रवार को उनको दिल्ली में चयन कमेटी द्वारा बुलाया गया था। पार्टी ने उनके नाम पर मोहर लगा दी है। पार्टी की तरफ से आज लेटर जारी हो गया है। मेयर उपचुनाव की टिकट मिलने के बाद पूर्व विधायक देवराज दीवान के पुत्र कमल दीवान ने कहा कि सबसे पहले कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उन पर विश्वास जताया गया है और उन्हें दिल्ली में इंडिया कांग्रेस कमेटी में बुलाया गया था। कमल दीवान ने कहा है कि इंडिया कांग्रेस कमेटी में ही उन्हें बताया है कि उन्हें टिकट मिला है। सोनीपत मेयर उप चुनाव का इलेक्शन लड़ना है। उन्होंने कहा है की तैयारी अभी शुरू होगी। क्योंकि नगर निगम उपचुनाव के लिए समय बहुत कम मिला है। 2 दिन में पूरी रणनीति फाइनल कर ली जाएगी। कोर टीम के साथ बैठकर रणनीति तैयार होगी। कौन हैं कमल दीवान कमल दीवान का जन्म 1973 में सोनीपत में हुआ था। उन्होंने 11वीं कक्षा तक की पढ़ाई की है और वे पंजाबी समाज से ताल्लुक रखते हैं। वर्तमान में दीवान चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं और धर्मार्थ संगठनों व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं। कमल दीवान का परिवार कांग्रेस से लंबे समय से जुड़ा रहा है। उनके स्वर्गीय पिता देवराज दीवान साल 2014 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रभारी थे और सोनीपत जिले में पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते थे। सोनीपत में लगभग 70,000 पंजाबी वोटर हैं, जो चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। कौन-कौन से रहेंगे मुद्दे कमल दीवान ने कहा है कि सोनीपत नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की सैलरी नहीं मिलती है। उन्होंने कहा है कि घरों में और हमारे आसपास सफाई करने वाले सफाई कर्मचारियों को सैलरी ना देना गलत बात है। उन्होंने कहा है की पेंशन को लेकर लोग धक्के खा रहे हैं और भाजपा सरकार मुद्दा सुलझ नहीं रहा है। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि सोनीपत नगर निगम के अधिकारी बिल्डिंग को गिराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि पहले बिल्डिंग नहीं बनने देनी चाहिए थी। लेकिन अभी बन चुकी है तो उसे निगम द्वारा नहीं तोड़ा जाना चाहिए। गरीब, किसान और मजदूर द्वारा खून पसीने की कमाई से बिल्डिंग तैयार की जाती है। लोगों को परेशान किया जा रहा है। पीने के पानी और सीवरेज और जल भराव जैसे मुद्दे भी रहेंगे। चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी कमल दीवान का कहना है कि उनके नाम पर मोहर लगाने के लिए पूरा शीर्ष नेतृत्व मौजूद था। हरियाणा कांग्रेस कोर कमेटी के मेंबर मौजूद थे। बीजेपी के कैंडिडेट के नाम को लेकर बोले और कहा है कि वे चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरे हैं। सामने कोई भी हो, चुनाव कांग्रेस लड़ेगी। उन्होंने कहा है कि जीत के लिए चुनाव लड़ा जाता है और जनता जनार्दन ही इसका फैसला करेगी। वे जनता की फैसले का स्वागत भी करेंगे। कांग्रेस की राह नहीं आसान कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में हरियाणा विधानसभा और दिल्ली चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। जिससे पार्टी के लिए यह चुनाव चुनौतीपूर्ण रहेगा। वहीं भाजपा अपनी हालिया चुनावी जीतों से उत्साहित है और स्थानीय निकाय चुनाव में भी प्रदर्शन दोहराने का दावा कर रही है। सोनीपत का यह मेयर उपचुनाव दिलचस्प और कांटे की टक्कर वाला हो सकता है। हरियाणा के सोनीपत नगर निगम के मेयर उपचुनाव के कांग्रेस कैंडिडेट के नाम की घोषणा हो चुकी है। देर शाम से ही कमल दीवान का नाम टिकट को लेकर जोर-शोर से चर्चा में चल रहा है। कांग्रेस के कार्यकर्ता और अन्य नेता उनके कार्यालय पर पहुंचकर उन्हें मिठाई खिलाते हुए नजर आए और उन्हें बधाई भी दी है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदय भान ने उनके नाम पर मोहर लगा दी है। सोनीपत पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने रोड शो निकालकर स्वागत किया है। कमल दीवान ने बताया है कि शुक्रवार को उनको दिल्ली में चयन कमेटी द्वारा बुलाया गया था। पार्टी ने उनके नाम पर मोहर लगा दी है। पार्टी की तरफ से आज लेटर जारी हो गया है। मेयर उपचुनाव की टिकट मिलने के बाद पूर्व विधायक देवराज दीवान के पुत्र कमल दीवान ने कहा कि सबसे पहले कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उन पर विश्वास जताया गया है और उन्हें दिल्ली में इंडिया कांग्रेस कमेटी में बुलाया गया था। कमल दीवान ने कहा है कि इंडिया कांग्रेस कमेटी में ही उन्हें बताया है कि उन्हें टिकट मिला है। सोनीपत मेयर उप चुनाव का इलेक्शन लड़ना है। उन्होंने कहा है की तैयारी अभी शुरू होगी। क्योंकि नगर निगम उपचुनाव के लिए समय बहुत कम मिला है। 2 दिन में पूरी रणनीति फाइनल कर ली जाएगी। कोर टीम के साथ बैठकर रणनीति तैयार होगी। कौन हैं कमल दीवान कमल दीवान का जन्म 1973 में सोनीपत में हुआ था। उन्होंने 11वीं कक्षा तक की पढ़ाई की है और वे पंजाबी समाज से ताल्लुक रखते हैं। वर्तमान में दीवान चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं और धर्मार्थ संगठनों व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं। कमल दीवान का परिवार कांग्रेस से लंबे समय से जुड़ा रहा है। उनके स्वर्गीय पिता देवराज दीवान साल 2014 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रभारी थे और सोनीपत जिले में पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते थे। सोनीपत में लगभग 70,000 पंजाबी वोटर हैं, जो चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। कौन-कौन से रहेंगे मुद्दे कमल दीवान ने कहा है कि सोनीपत नगर निगम में सफाई कर्मचारियों की सैलरी नहीं मिलती है। उन्होंने कहा है कि घरों में और हमारे आसपास सफाई करने वाले सफाई कर्मचारियों को सैलरी ना देना गलत बात है। उन्होंने कहा है की पेंशन को लेकर लोग धक्के खा रहे हैं और भाजपा सरकार मुद्दा सुलझ नहीं रहा है। वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि सोनीपत नगर निगम के अधिकारी बिल्डिंग को गिराने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि पहले बिल्डिंग नहीं बनने देनी चाहिए थी। लेकिन अभी बन चुकी है तो उसे निगम द्वारा नहीं तोड़ा जाना चाहिए। गरीब, किसान और मजदूर द्वारा खून पसीने की कमाई से बिल्डिंग तैयार की जाती है। लोगों को परेशान किया जा रहा है। पीने के पानी और सीवरेज और जल भराव जैसे मुद्दे भी रहेंगे। चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी दी कमल दीवान का कहना है कि उनके नाम पर मोहर लगाने के लिए पूरा शीर्ष नेतृत्व मौजूद था। हरियाणा कांग्रेस कोर कमेटी के मेंबर मौजूद थे। बीजेपी के कैंडिडेट के नाम को लेकर बोले और कहा है कि वे चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतरे हैं। सामने कोई भी हो, चुनाव कांग्रेस लड़ेगी। उन्होंने कहा है कि जीत के लिए चुनाव लड़ा जाता है और जनता जनार्दन ही इसका फैसला करेगी। वे जनता की फैसले का स्वागत भी करेंगे। कांग्रेस की राह नहीं आसान कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में हरियाणा विधानसभा और दिल्ली चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। जिससे पार्टी के लिए यह चुनाव चुनौतीपूर्ण रहेगा। वहीं भाजपा अपनी हालिया चुनावी जीतों से उत्साहित है और स्थानीय निकाय चुनाव में भी प्रदर्शन दोहराने का दावा कर रही है। सोनीपत का यह मेयर उपचुनाव दिलचस्प और कांटे की टक्कर वाला हो सकता है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
