बेरी नगर पालिका चुनाव: नामांकन का आज अंतिम दिन:शाम 3 बजे तक होंगे आवेदन, अब तक 26 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

बेरी नगर पालिका चुनाव: नामांकन का आज अंतिम दिन:शाम 3 बजे तक होंगे आवेदन, अब तक 26 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

हरियाणा के झज्जर जिले की बेरी नगर पालिका में दो मार्च को चुनाव होंगे। नामांकन पत्र दाखिल कराने का आज अंतिम दिन है। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी और शाम 3 बजे तक ही आवेदन लिए जाएंगे। बेरी नगर पालिका में अब तक कुल 26 आवेदन जमा हुए हैं। नामांकन के बाद कल आवेदन फार्मों की जांच की जाएगी। पालिका चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक लोगों ने अपनी तैयारी कर ली है। हरियाणा निकाय चुनाव में बेरी पर पालिका के लिए किसी भी दल ने अपना सिंबल नहीं दिया है। चेयरपर्सन के लिए हो चुके 5 आवेदन
बेरी पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया 11 से शुरू हो चुकी है और आज नामांकन का अंतिम दिन है। अब तक बेरी पालिका अध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करवाया है। पालिका चुनाव में 14 वार्डों के लिए अब तक 21 उम्मीदवारों ने पार्षद पद के लिए फॉर्म जमा करवाए हैं और कुल आवेदन पत्र 26 जमा हुए हैं। बिना सिंबल चुनाव लड़ेगी कांग्रेस-बीजेपी बेरी पालिका में कांग्रेस ने सिंबल न देने का पहले से ही मन बनाया हुआ था, तो भाजपा ने भी अब पालिकाओं में सिंबल पर चुनाव लड़ाने से हाथ पीछे खींच लिए हैं। भाजपा द्वारा जारी की गई निकाय चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट से बेरी को बाहर रखा गया है। पूरे प्रदेश की 9 पालिकाओं के साथ भाजपा ने बेरी को भी ओपन रखा है। नामांकन प्रक्रिया के बाद 18 फरवरी को आवेदनों की जांच होगी। उम्मीदवार 19 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। इसके बाद 19 फरवरी को ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों, मतदान केन्द्रों की सूची लगा दी जाएगी। दो मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान
होगा। आवेदन कर्ता की योग्यता
नगर पालिका प्रधान के लिए सामान्य वर्ग के लिए 10वीं, महिला, अनुसूचित जाति की महिला एवं अनुसूचित जाति के लिए आठवीं पास होना जरूरी है। नगर पालिका में पार्षद पद के लिए सामान्य वर्ग के लिए 10वीं, महिला, अनुसूचित जाति के लिए आठवीं और अनुसूचित जाति की महिला के लिए पांचवी पास होना जरूरी है। उम्मीदवारों के लिए निर्देश
नगर पालिका चेयरमैन पद के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की खर्च सीमा 12 लाख 50 हजार रुपए, पार्षद पद के लिए 3 लाख रुपए तय की गई है। सभी चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का ब्योरा रखना होगा। अगर किसी प्रत्याशी की आपराधिक पृष्ठभूमि है तो उसे उसका पूरा ब्योरा सार्वजनिक करना होगा। इसके लिए उसे स्थानीय हिन्दी व अंग्रेजी समाचार पत्रों में पूरी जानकारी प्रकाशित करवानी होगी। चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने में ईवीएम मशीनों का प्रयोग किया जाएगा। हरियाणा के झज्जर जिले की बेरी नगर पालिका में दो मार्च को चुनाव होंगे। नामांकन पत्र दाखिल कराने का आज अंतिम दिन है। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होगी और शाम 3 बजे तक ही आवेदन लिए जाएंगे। बेरी नगर पालिका में अब तक कुल 26 आवेदन जमा हुए हैं। नामांकन के बाद कल आवेदन फार्मों की जांच की जाएगी। पालिका चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक लोगों ने अपनी तैयारी कर ली है। हरियाणा निकाय चुनाव में बेरी पर पालिका के लिए किसी भी दल ने अपना सिंबल नहीं दिया है। चेयरपर्सन के लिए हो चुके 5 आवेदन
बेरी पालिका चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया 11 से शुरू हो चुकी है और आज नामांकन का अंतिम दिन है। अब तक बेरी पालिका अध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल करवाया है। पालिका चुनाव में 14 वार्डों के लिए अब तक 21 उम्मीदवारों ने पार्षद पद के लिए फॉर्म जमा करवाए हैं और कुल आवेदन पत्र 26 जमा हुए हैं। बिना सिंबल चुनाव लड़ेगी कांग्रेस-बीजेपी बेरी पालिका में कांग्रेस ने सिंबल न देने का पहले से ही मन बनाया हुआ था, तो भाजपा ने भी अब पालिकाओं में सिंबल पर चुनाव लड़ाने से हाथ पीछे खींच लिए हैं। भाजपा द्वारा जारी की गई निकाय चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट से बेरी को बाहर रखा गया है। पूरे प्रदेश की 9 पालिकाओं के साथ भाजपा ने बेरी को भी ओपन रखा है। नामांकन प्रक्रिया के बाद 18 फरवरी को आवेदनों की जांच होगी। उम्मीदवार 19 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर बाद 3 बजे तक नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे। इसके बाद 19 फरवरी को ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों, मतदान केन्द्रों की सूची लगा दी जाएगी। दो मार्च को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान
होगा। आवेदन कर्ता की योग्यता
नगर पालिका प्रधान के लिए सामान्य वर्ग के लिए 10वीं, महिला, अनुसूचित जाति की महिला एवं अनुसूचित जाति के लिए आठवीं पास होना जरूरी है। नगर पालिका में पार्षद पद के लिए सामान्य वर्ग के लिए 10वीं, महिला, अनुसूचित जाति के लिए आठवीं और अनुसूचित जाति की महिला के लिए पांचवी पास होना जरूरी है। उम्मीदवारों के लिए निर्देश
नगर पालिका चेयरमैन पद के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की खर्च सीमा 12 लाख 50 हजार रुपए, पार्षद पद के लिए 3 लाख रुपए तय की गई है। सभी चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों को चुनाव खर्च का ब्योरा रखना होगा। अगर किसी प्रत्याशी की आपराधिक पृष्ठभूमि है तो उसे उसका पूरा ब्योरा सार्वजनिक करना होगा। इसके लिए उसे स्थानीय हिन्दी व अंग्रेजी समाचार पत्रों में पूरी जानकारी प्रकाशित करवानी होगी। चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने में ईवीएम मशीनों का प्रयोग किया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर