पंजाब में दो दिन बारिश का यलो अलर्ट:सामान्य से अधिक बना रहेगा तापमान; 21 फरवरी से 3 डिग्री तक गिरावट संभव

पंजाब में दो दिन बारिश का यलो अलर्ट:सामान्य से अधिक बना रहेगा तापमान; 21 फरवरी से 3 डिग्री तक गिरावट संभव

पंजाब का तापमान सामान्य से अधिक गर्म बना हुआ है। बीते 24 घंटों में भी तापमान में 3.1 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिली। जिसके बाद तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक गर्म पाया गया है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की राहत मिलने की उम्मीद बनी है। आने वाले दो दिन पंजाब में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से सांझा की गई जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। जिसका असर पंजाब के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। 19 और 20 फरवरी को पंजाब के मैदानी इलाकों में बादल भी छाएंगे और सामान्य से मध्यम बारिश का अनुमान भी है। जिसके बाद बढ़े हुए तापमान में हल्की गिरावट भी देखने को मिलेगी। दो दिन बाद 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने व बादल छाए रहने के कारण पंजाब के औसतन तापमान में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। लेकिन 19-20 फरवरी को बारिश के आसार के बाद मौसम थोड़ा खुलेगा। वहीं, इन दिनों में हिमाचल प्रदेश में भी बारिश व बर्फबारी का अनुमान है। जिसके बाद पंजाब के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। एक अनुमान के अनुसार पंजाब के तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान में एक डिग्री तक बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। तापमान 9 से 25 डिग्री के बीच बना रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान में एक डिग्री तक बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। तापमान 10 से 23 डिग्री के बीच बना रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान में एक डिग्री तक बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। तापमान 11 से 26 डिग्री के बीच बना रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान में एक डिग्री तक बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। तापमान 11 से 25 डिग्री के बीच बना रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान में एक डिग्री तक बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। तापमान 12 से 26 डिग्री के बीच बना रह सकता है। पंजाब का तापमान सामान्य से अधिक गर्म बना हुआ है। बीते 24 घंटों में भी तापमान में 3.1 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिली। जिसके बाद तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक गर्म पाया गया है। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की राहत मिलने की उम्मीद बनी है। आने वाले दो दिन पंजाब में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से सांझा की गई जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। जिसका असर पंजाब के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। 19 और 20 फरवरी को पंजाब के मैदानी इलाकों में बादल भी छाएंगे और सामान्य से मध्यम बारिश का अनुमान भी है। जिसके बाद बढ़े हुए तापमान में हल्की गिरावट भी देखने को मिलेगी। दो दिन बाद 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने व बादल छाए रहने के कारण पंजाब के औसतन तापमान में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। लेकिन 19-20 फरवरी को बारिश के आसार के बाद मौसम थोड़ा खुलेगा। वहीं, इन दिनों में हिमाचल प्रदेश में भी बारिश व बर्फबारी का अनुमान है। जिसके बाद पंजाब के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। एक अनुमान के अनुसार पंजाब के तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान में एक डिग्री तक बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। तापमान 9 से 25 डिग्री के बीच बना रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान में एक डिग्री तक बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। तापमान 10 से 23 डिग्री के बीच बना रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान में एक डिग्री तक बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। तापमान 11 से 26 डिग्री के बीच बना रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान में एक डिग्री तक बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। तापमान 11 से 25 डिग्री के बीच बना रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहेंगे। तापमान में एक डिग्री तक बढ़ौतरी देखने को मिल सकती है। तापमान 12 से 26 डिग्री के बीच बना रह सकता है।   पंजाब | दैनिक भास्कर