अबोहर में महिला से रेप:शादी का झांसा देकर 2 साल तक बनाए संबंध, पति से अलग रह रही थी पीड़िता

अबोहर में महिला से रेप:शादी का झांसा देकर 2 साल तक बनाए संबंध, पति से अलग रह रही थी पीड़िता

पंजाब के अबोहर में एक 40 वर्षीय महिला ने एक युवक पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता दो बच्चों की मां है और पति से अलग रह रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले दो साल से वह पति से घरेलू विवाद के कारण अलग रह रही है। इस दौरान उसकी मुलाकात अमनदीप नाम के युवक से हुई। युवक ने शादी का वादा किया और उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 18 फरवरी को रात 10 बजे आरोपी फिर पीड़िता के घर आया और उसके साथ रेप किया। जब पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी ने साफ मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सिटी टू की प्रभारी प्रोमिला सिद्धू और एएसआई भूपेंद्र सिंह ने अस्पताल जाकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। डॉक्टर प्रेमलता ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल किया गया है। जांच के लिए स्वैब के सैंपल मोहाली भेजे गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पंजाब के अबोहर में एक 40 वर्षीय महिला ने एक युवक पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता दो बच्चों की मां है और पति से अलग रह रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिछले दो साल से वह पति से घरेलू विवाद के कारण अलग रह रही है। इस दौरान उसकी मुलाकात अमनदीप नाम के युवक से हुई। युवक ने शादी का वादा किया और उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 18 फरवरी को रात 10 बजे आरोपी फिर पीड़िता के घर आया और उसके साथ रेप किया। जब पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी ने साफ मना कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। सिटी टू की प्रभारी प्रोमिला सिद्धू और एएसआई भूपेंद्र सिंह ने अस्पताल जाकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। डॉक्टर प्रेमलता ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल किया गया है। जांच के लिए स्वैब के सैंपल मोहाली भेजे गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।   पंजाब | दैनिक भास्कर