हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश व बर्फबारी के बाद शुक्रवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) कमजोर पड़ेगा। आज अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही हल्की बर्फबारी हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ हो जाएगा। 22 फरवरी को प्रदेश के अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। 23 फरवरी को प्रदेशभर में मौसम साफ होगा। 24 फरवरी को भी अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही हल्का हिमपात हो सकता है। 25 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ दोबारा एक्टिव होगा। इससे अगले तीन दिन तक पहाड़ों पर अच्छी बारिश व बर्फबारी की संभावना है।खासकर 26 फरवरी को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश व बर्फबारी होगी। इससे पहले बीते 24 घंटे के दौरान पहाड़ों पर अच्छी बारिश व बर्फबारी हुई है। शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, सिरमौर, किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा और कांगड़ा जिले की ऊंची चोटियों पर बर्फ की चादर बिछी है। मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। 24 घंटे में तापमान में 7 डिग्री की गिरावट बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 7 डिग्री नीचे गिरा है। भरमौर का तापमान 13 डिग्री लुढ़का भरमौर के तापमान में 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 13 डिग्री की कमी आई है। इसके बाद यहां का पारा 4.6 डिग्री रह गया है। कल्पा का तापमान 10 डिग्री की गिरावट के बाद 2.9 डिग्री, मनाली का 11.8 डिग्री की कमी के बाद 5.2 डिग्री, मंडी का 9.6 डिग्री की गिरावट के बाद 16 डिग्री, डलहौजी का 10.3 डिग्री की कमी के बाद 3.4 डिग्री, सियोबाग का 11.1 डिग्री की गिरावट के बाद 9.9. डिग्री और शिमला का 4.2 डिग्री की कमी के बाद 13 डिग्री सेल्सियस रह गया है। हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश व बर्फबारी के बाद शुक्रवार को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) कमजोर पड़ेगा। आज अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही हल्की बर्फबारी हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ हो जाएगा। 22 फरवरी को प्रदेश के अधिक ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी हो सकती है। 23 फरवरी को प्रदेशभर में मौसम साफ होगा। 24 फरवरी को भी अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही हल्का हिमपात हो सकता है। 25 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ दोबारा एक्टिव होगा। इससे अगले तीन दिन तक पहाड़ों पर अच्छी बारिश व बर्फबारी की संभावना है।खासकर 26 फरवरी को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश व बर्फबारी होगी। इससे पहले बीते 24 घंटे के दौरान पहाड़ों पर अच्छी बारिश व बर्फबारी हुई है। शिमला, कुल्लू, मंडी, सोलन, सिरमौर, किन्नौर, लाहौल स्पीति, चंबा और कांगड़ा जिले की ऊंची चोटियों पर बर्फ की चादर बिछी है। मैदानी इलाकों में अच्छी बारिश हुई है। 24 घंटे में तापमान में 7 डिग्री की गिरावट बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 7 डिग्री नीचे गिरा है। भरमौर का तापमान 13 डिग्री लुढ़का भरमौर के तापमान में 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 13 डिग्री की कमी आई है। इसके बाद यहां का पारा 4.6 डिग्री रह गया है। कल्पा का तापमान 10 डिग्री की गिरावट के बाद 2.9 डिग्री, मनाली का 11.8 डिग्री की कमी के बाद 5.2 डिग्री, मंडी का 9.6 डिग्री की गिरावट के बाद 16 डिग्री, डलहौजी का 10.3 डिग्री की कमी के बाद 3.4 डिग्री, सियोबाग का 11.1 डिग्री की गिरावट के बाद 9.9. डिग्री और शिमला का 4.2 डिग्री की कमी के बाद 13 डिग्री सेल्सियस रह गया है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
