महाकुंभ का आज 40वां दिन है। मेला खत्म होने के 5 दिन और बचे हैं। अब तक करीब 58 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। संगम आने वाले सभी रास्तों पर 8 से 10 किमी तक श्रद्धालुओं की भीड़ है। शहर के बाहर की पार्किंग में ही वाहनों को रोका जा रहा है। वहां से शटल बस और ई-रिक्शा से श्रद्धालु महाकुंभ पहुंच रहे हैं। कल यानी गुरुवार को 1 करोड़ 25 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। प्रशासन का अनुमान है कि आज शुक्रवार से महाकुंभ में भीड़ बढ़ेगी। क्योंकि, यह महाकुंभ का आखिरी वीकेंड है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान के साथ मेला खत्म हो जाएगा। भीड़ के चलते प्रयागराज में स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन लगेंगी। इस संबंध में 20 फरवरी को आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज आने-जाने वाली 8 ट्रेनें 28 फरवरी तक रद्द कर दी गई हैं। 4 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। कल रात से ही श्रद्धालु। बड़ी संख्या में संगम घाट स्नान करने पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर, VIP की गाड़ियां अरैल घाट तक जा रही हैं। प्रयागराज की रजिस्टर्ड (UP- 70) गाड़ियों को भी शहर में एंट्री दी जा रही है। महाकुंभ का आज 40वां दिन है। मेला खत्म होने के 5 दिन और बचे हैं। अब तक करीब 58 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। संगम आने वाले सभी रास्तों पर 8 से 10 किमी तक श्रद्धालुओं की भीड़ है। शहर के बाहर की पार्किंग में ही वाहनों को रोका जा रहा है। वहां से शटल बस और ई-रिक्शा से श्रद्धालु महाकुंभ पहुंच रहे हैं। कल यानी गुरुवार को 1 करोड़ 25 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। प्रशासन का अनुमान है कि आज शुक्रवार से महाकुंभ में भीड़ बढ़ेगी। क्योंकि, यह महाकुंभ का आखिरी वीकेंड है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान के साथ मेला खत्म हो जाएगा। भीड़ के चलते प्रयागराज में स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं ऑनलाइन लगेंगी। इस संबंध में 20 फरवरी को आदेश जारी किया गया है। प्रयागराज आने-जाने वाली 8 ट्रेनें 28 फरवरी तक रद्द कर दी गई हैं। 4 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। कल रात से ही श्रद्धालु। बड़ी संख्या में संगम घाट स्नान करने पहुंच रहे हैं। दूसरी ओर, VIP की गाड़ियां अरैल घाट तक जा रही हैं। प्रयागराज की रजिस्टर्ड (UP- 70) गाड़ियों को भी शहर में एंट्री दी जा रही है। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
महाकुंभ का आखिरी वीकेंड, बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु:प्रयागराज आने-जाने वाली 8 ट्रेनें रद्द; 8वीं तक स्कूल ऑनलाइन; 10KM पैदल चलना पड़ रहा
