कपूरथला में एक पार्सल डिलीवरी ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे बैठे लोगों पर चढ़ गया। घटना सुलतानपुर लोधी सड़क पर आज सुबह साढ़े 8 बजे गांव खेड़ा दोना के पास हुई। हादसे में धन सागर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक सौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया। बाद में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने सड़क पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। डीएसपी दीप करण सिंह के मुताबिक, सदर थाना प्रभारी गौरव धीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना खत्म हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। कपूरथला में एक पार्सल डिलीवरी ट्रक बेकाबू होकर सड़क किनारे बैठे लोगों पर चढ़ गया। घटना सुलतानपुर लोधी सड़क पर आज सुबह साढ़े 8 बजे गांव खेड़ा दोना के पास हुई। हादसे में धन सागर कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक सौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती कराया गया। बाद में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने सड़क पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। डीएसपी दीप करण सिंह के मुताबिक, सदर थाना प्रभारी गौरव धीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना खत्म हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। पंजाब | दैनिक भास्कर
