मानसा में 43.90 करोड़ की परियोजना मंजूर:विधायक विजय सिंगला बोले- 28.30 करोड़ के टेंडर जारी; किसान कर सकेंगे पानी का उपयोग

मानसा में 43.90 करोड़ की परियोजना मंजूर:विधायक विजय सिंगला बोले- 28.30 करोड़ के टेंडर जारी; किसान कर सकेंगे पानी का उपयोग

मानसा शहर की लंबे समय से चली आ रही सीवरेज समस्या का अब स्थायी समाधान होने जा रहा है। सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए 43 करोड़ 90 लाख रुपए की राशि मंजूर की है। इसमें से 28 करोड़ 30 लाख 54 हजार रुपए के टेंडर पाइपलाइन बिछाने के लिए जारी किए जा चुके हैं। मानसा के विधायक डॉ. विजय सिंगला ने प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शेष राशि विभिन्न विभागों के लिए रखी गई है। पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदनी होंगी। इस प्रोजेक्ट में दो राजवाहे, मंडी बोर्ड की सड़कें और वन विभाग की जमीन शामिल है। इन सभी विभागों से एनओसी ली जाएगी। सीवरेज की पाइपलाइन मानसा शहर से जवाहर के नंगल कला और सहारना होते हुए सरहद चो तक बिछाई जाएगी। विशेष बात यह है कि ट्रीटेड सीवरेज के पानी का उपयोग किसान अपने खेतों की सिंचाई के लिए कर सकेंगे। इसके लिए पाइपलाइन में जगह-जगह सिंचाई पॉइंट बनाए जाएंगे। विधायक ने यह भी बताया कि शहर में कूड़े के ढेर की समस्या का भी समाधान किया जाएगा। साथ ही शहर के प्रवेश द्वारों को भी सुंदर बनाया जाएगा। मानसा शहर की लंबे समय से चली आ रही सीवरेज समस्या का अब स्थायी समाधान होने जा रहा है। सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए 43 करोड़ 90 लाख रुपए की राशि मंजूर की है। इसमें से 28 करोड़ 30 लाख 54 हजार रुपए के टेंडर पाइपलाइन बिछाने के लिए जारी किए जा चुके हैं। मानसा के विधायक डॉ. विजय सिंगला ने प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शेष राशि विभिन्न विभागों के लिए रखी गई है। पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदनी होंगी। इस प्रोजेक्ट में दो राजवाहे, मंडी बोर्ड की सड़कें और वन विभाग की जमीन शामिल है। इन सभी विभागों से एनओसी ली जाएगी। सीवरेज की पाइपलाइन मानसा शहर से जवाहर के नंगल कला और सहारना होते हुए सरहद चो तक बिछाई जाएगी। विशेष बात यह है कि ट्रीटेड सीवरेज के पानी का उपयोग किसान अपने खेतों की सिंचाई के लिए कर सकेंगे। इसके लिए पाइपलाइन में जगह-जगह सिंचाई पॉइंट बनाए जाएंगे। विधायक ने यह भी बताया कि शहर में कूड़े के ढेर की समस्या का भी समाधान किया जाएगा। साथ ही शहर के प्रवेश द्वारों को भी सुंदर बनाया जाएगा।   पंजाब | दैनिक भास्कर