कुरुक्षेत्र में बदमाशों ने व्यक्ति को मारी गोली:छाती में लगी 2 गोलियां, बाइक पर आए थे 2 बदमाश, दरवाजा खोलते ही की फायरिंग

कुरुक्षेत्र में बदमाशों ने व्यक्ति को मारी गोली:छाती में लगी 2 गोलियां, बाइक पर आए थे 2 बदमाश, दरवाजा खोलते ही की फायरिंग

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में बाइक पर आए 2 युवकों ने एक व्यक्ति को गोलियां मार दी। घटना सुबह 7 बजे के आसपास की है। व्यक्ति को उसके परिजनों ने तुरंत CHC लाडवा पहुंचाया, जहां से उसे LNJP अस्पताल रेफर कर दिया। व्यक्ति की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। उसकी छाती में 2 गोलियां लगी है। जानकारी के मुताबिक, लाडवा के बदरपुर गांव का जयप्रकाश (50) अपने घर पर मौजूद था। सुबह 7 बजे किसी ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही जयप्रकाश ने दरवाजा खोला तो बाहर खड़े 2 युवकों में से 1 ने उस पर फायरिंग कर दी। जिसमें 2 गोलियां जयप्रकाश की छाती में लगी। वारदात के बाद आरोपी युवक बाइक पर फरार हो गए। पुलिस कर रही जांच मामले की सूचना पाकर थाना लाडवा SHO कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास से CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। जयप्रकाश की हालत काफी नाजुक है। उसे LNJP अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के साथ CIA की टीमें भी जांच में जुटी है। हालांकि अभी घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में बाइक पर आए 2 युवकों ने एक व्यक्ति को गोलियां मार दी। घटना सुबह 7 बजे के आसपास की है। व्यक्ति को उसके परिजनों ने तुरंत CHC लाडवा पहुंचाया, जहां से उसे LNJP अस्पताल रेफर कर दिया। व्यक्ति की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। उसकी छाती में 2 गोलियां लगी है। जानकारी के मुताबिक, लाडवा के बदरपुर गांव का जयप्रकाश (50) अपने घर पर मौजूद था। सुबह 7 बजे किसी ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही जयप्रकाश ने दरवाजा खोला तो बाहर खड़े 2 युवकों में से 1 ने उस पर फायरिंग कर दी। जिसमें 2 गोलियां जयप्रकाश की छाती में लगी। वारदात के बाद आरोपी युवक बाइक पर फरार हो गए। पुलिस कर रही जांच मामले की सूचना पाकर थाना लाडवा SHO कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास से CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। जयप्रकाश की हालत काफी नाजुक है। उसे LNJP अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के साथ CIA की टीमें भी जांच में जुटी है। हालांकि अभी घटना के पीछे की वजह सामने नहीं आई है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर