पंजाब के 10 जिलों में ओरेंज, 9 में यलो अलर्ट:गरज के साथ होगी बारिश, ओलावृष्टि की भी संभावनाएं; 24 घंटे तापमान में अधिक बदलाव नहीं

पंजाब के 10 जिलों में ओरेंज, 9 में यलो अलर्ट:गरज के साथ होगी बारिश, ओलावृष्टि की भी संभावनाएं; 24 घंटे तापमान में अधिक बदलाव नहीं

पंजाब में आज बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ये बदलाव एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण है। बीते 24 घंटों में भी पंजाब में कुछ इलाकों में हल्की-फुलकी बारिश देखने को मिली। आज पंजाब के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। कई इलाकों में ओलावृष्टि के भी आसार बन रहे हैं। राज्य में अधिकतम तापमान में 4.3°C की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, यह सामान्य से 4.1°C अधिक है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.4°C अबोहर में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग केंद्र के अनुसार आज भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। लेकिन उसके बाद तापमान में 3 डिग्री के करीब कमी देखने को मिलेगी। वहीं, बीते दिन पठानकोट में 1.8, गुरदासपुर में 1.7, अमृतसर में 0.7 और होशियारपुर में 1 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। जबकि लुधियाना, पटियाला, बठिंउा, एसबीएस नगर में बारिश ट्रेस की गई। जानें किस जिले में आज होगी बारिश आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर और फतेहगढ़ साहिब में बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी है। जबकि, तरनतारन, फिरोजपुर, फरइदीकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला और मानसा में यलो अलर्ट जारी है। पंजाब के शहरों का मौसम्र अमृतसर- आज बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश के साथ तेज हवाओं की भी संभावनाएं हैं। तापमान 14 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आज बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश के साथ तेज हवाओं की भी संभावनाएं हैं। तापमान 14 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आज बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 14 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आज बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 16 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली – आज बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 16 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। पंजाब में आज बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ये बदलाव एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण है। बीते 24 घंटों में भी पंजाब में कुछ इलाकों में हल्की-फुलकी बारिश देखने को मिली। आज पंजाब के अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावनाएं बन रही हैं। कई इलाकों में ओलावृष्टि के भी आसार बन रहे हैं। राज्य में अधिकतम तापमान में 4.3°C की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, यह सामान्य से 4.1°C अधिक है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.4°C अबोहर में रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग केंद्र के अनुसार आज भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। लेकिन उसके बाद तापमान में 3 डिग्री के करीब कमी देखने को मिलेगी। वहीं, बीते दिन पठानकोट में 1.8, गुरदासपुर में 1.7, अमृतसर में 0.7 और होशियारपुर में 1 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। जबकि लुधियाना, पटियाला, बठिंउा, एसबीएस नगर में बारिश ट्रेस की गई। जानें किस जिले में आज होगी बारिश आज पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, एसएएस नगर और फतेहगढ़ साहिब में बारिश को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी है। जबकि, तरनतारन, फिरोजपुर, फरइदीकोट, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, पटियाला और मानसा में यलो अलर्ट जारी है। पंजाब के शहरों का मौसम्र अमृतसर- आज बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश के साथ तेज हवाओं की भी संभावनाएं हैं। तापमान 14 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आज बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश के साथ तेज हवाओं की भी संभावनाएं हैं। तापमान 14 से 22 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आज बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 14 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आज बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 16 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली – आज बादल छाए रहने का अनुमान है। बारिश की भी संभावनाएं हैं। तापमान 16 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है।   पंजाब | दैनिक भास्कर