लुधियाना| संत बाबा करतार सिंह सुल्तानपुर लोधी वालों की याद में अमृतमई कीर्तन समागम होगा। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा बीआरएस नगर ई ब्लॉक में शुक्रवार 28 फरवरी शाम 7 बजे से शुरू होगा जो देर रात तक चलेगा। इस समागम में भाई इंद्रजीत सिंह, भाई सतनाम सिंह, भाई मनिंदर सिंह, भाई मनप्रीत सिंह कानपुरी कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। इस अवसर पर जसपाल सिंह, जोगिन्दर सिंह, मोहिंदर पाल सिंह , राजिंदर सिंह मौजूद रहे। लुधियाना| संत बाबा करतार सिंह सुल्तानपुर लोधी वालों की याद में अमृतमई कीर्तन समागम होगा। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा बीआरएस नगर ई ब्लॉक में शुक्रवार 28 फरवरी शाम 7 बजे से शुरू होगा जो देर रात तक चलेगा। इस समागम में भाई इंद्रजीत सिंह, भाई सतनाम सिंह, भाई मनिंदर सिंह, भाई मनप्रीत सिंह कानपुरी कीर्तन कर संगत को निहाल करेंगे। इस अवसर पर जसपाल सिंह, जोगिन्दर सिंह, मोहिंदर पाल सिंह , राजिंदर सिंह मौजूद रहे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

माता लाल देवी मंदिर में रसिक राहुल के भजनों पर नाचे भक्त
माता लाल देवी मंदिर में रसिक राहुल के भजनों पर नाचे भक्त अमृतसर | माता लाल देवी मंदिर में माता जी के जन्म दिन के उपलक्ष्य में रोजाना शाम को भजन संकीर्तन किया जा रहा है। मंदिर कमेटी की ओर से करवाए जा रहे समारोह में वीरवार को वृंदावन धाम से परम रसिक राहुल ने अपने भजनों से सब को नचाया। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने मिलकर माता जी को भोग लगाकर उसका प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर कमेटी प्रधान विक्रम शर्मा, महंत देवी दास, राजा जोशी, कमलेश मेहता, विजय शर्मा, जनरल मैनेजर ललित भल्ला समेत कई भक्तजन मौजूद थे।

चंडीगढ़ में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट पर संकट:प्रोग्राम स्थल पर कैब यूनियन की भूख हड़ताल; एग्रीगेटर नियमों को लेकर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी
चंडीगढ़ में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट पर संकट:प्रोग्राम स्थल पर कैब यूनियन की भूख हड़ताल; एग्रीगेटर नियमों को लेकर बड़े प्रदर्शन की चेतावनी चंडीगढ़ में सेक्टर-25 के रैली ग्रांउड में एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट पर संकट मंडराते नजर आ रहे हैं। चंडीगढ़ ट्राइसिटी कैब यूनियन ने अपनी लंबित मांगों को रैली ग्रांउड में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। यूनियन के अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने कहा कि प्रशासन उनकी मांगों को लंबे समय से अनसुना कर रहा है, जिसके विरोध में कैब ड्राइवर हड़ताल पर हैं। कैब यूनियन का प्रशासन पर दबाव कैब यूनियन का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, यह हड़ताल जारी रहेगी। यूनियन अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द कोई समाधान नहीं निकाला, तो यह हड़ताल बड़े स्तर पर प्रदर्शन का रूप ले सकती है। एपी ढिल्लों के शो पर असर की आशंका एपी ढिल्लों का म्यूजिक शो, जिसे पहले सेक्टर 34 में आयोजित किया जाना था, अब सेक्टर 25 में शिफ्ट कर दिया गया है। इस शो को लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह है, लेकिन कैब यूनियन की हड़ताल ने आयोजन पर संकट खड़ा कर दिया है। अगर प्रदर्शनकारी अपनी जगह डटे रहते हैं, तो शो के संचालन में बाधा आ सकती है। प्रशासन के लिए चुनौती यह कॉन्सर्ट पहले ही प्रशासन द्वारा अनुमोदित हो चुका है, लेकिन रैली ग्रांउड में यूनियन की हड़ताल प्रशासन के लिए नई चुनौती बन गई है। कैब यूनियन का विरोध प्रदर्शन आयोजन स्थल के आसपास यातायात बाधित कर सकता है, जिससे कॉन्सर्ट में आने वाले दर्शकों को परेशानी हो सकती है। ये है कैब यूनियन की प्रमुख मांगे यूनियन के अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने कहा कि 23 अक्टूबर 2024 को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित एसटीसी कार्यालय में पंजाब के उप राज्य परिवहन आयुक्त मनजीत सिंह ने हमें आश्वासन दिया था कि एग्रीगेटर ड्राफ्ट नियम तैयार किए जा रहे हैं। हालांकि, आज तक इस दिशा में कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 5 नवंबर 2024 को तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप ने आश्वासन दिया था कि चार सप्ताह के भीतर एग्रीगेटर रूल्स 2024 और न्यूनतम दरें आवश्यक संशोधनों के साथ अधिसूचित की जाएंगी। अब 6 सप्ताह बीतने के बावजूद यह वादा भी अधूरा है।

बैगलेस डे के रूप में मनाया बाल दिवस
बैगलेस डे के रूप में मनाया बाल दिवस जालंधर| दिल्ली पब्लिक स्कूल में गुरुवार को बाल-दिवस बैगलेस डे के रूप में मनाया गया। इसमें छात्रों ने बिना बैग के मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में शिक्षकों ने प्रार्थना, प्रतिज्ञा व विचार प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्या ऋतु कौल ने छात्रों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संसार में जो परिवर्तन आप देखना चाहते हैं। वैसा पहले आप स्वयं में करें। प्री-प्राइमरी विंग के बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधान पहनकर खूब मौज-मस्ती की और मैजिक-शी हुला-हूप एडवेंचर, पिट द बाल और म्यूजिकल चेयर इत्यादि गतिविधियों से उनका भरपूर मनोरंजन हुआ। कक्षा पहली और दूसरी के छात्रों को रंगला पंजाब ले जाया गया, जहां वे पंजाब की सांस्कृतिक विरासत को देखकर भाव विभोर हो उठे। छात्रों ने वहां पर कठपुतली और जादू के खेल का भी आनंद उठाया। जूनियर तथा सीनियर विंग के बच्चों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में विभिन्न स्टाल लगाए गए। छात्रों के लिए फिटनेस चैलेंज का भी प्रबंध किया गया। इसमें फ्लेमिंगो बैलेंस, सिट-अप्स, पुश-अप्स, स्किपिंग रोप, प्लैक पोज़ीशन होल्ड, ब्रिज पोज़ीशन आदि चैलेंज स्वीकार करके उन्होंने अपनी शारीरिक फिटनेस का प्रदर्शन किया।