चौटाला डबवाली | गांव चौटाला में स्थित ताऊ देवीलाल पार्क के सामने में रोड पर गड्ढे बने हुए हैं। इनमें दूषित पानी जमा हो रहा है। जिसके चलते लोगों को दुर्घटना की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण और किसानों ने बताया कि गांव में मुख्य रोड पर गड्ढे बने हुए हैं। पिछले 1 साल से इनमें कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी चौक से होकर बस स्टैंड, गांव के अंदर तथा ताऊ देवीलाल पार्क, चौधरी दलबीर सिंह स्टेडियम तथा सरकारी अस्पताल की ओर लोगों का आना-जाना होता है। इसके बावजूद महत्वपूर्ण रोड को सुधार करने के लिए पंचायत, जनस्वास्थ्य विभाग और लोक निर्माण तथा मार्केटिंग बोर्ड जिम्मेदारी नहीं ले रहे हैं। जिसके चलते लोगों को परेशानी झेल रहे है। चौटाला डबवाली | गांव चौटाला में स्थित ताऊ देवीलाल पार्क के सामने में रोड पर गड्ढे बने हुए हैं। इनमें दूषित पानी जमा हो रहा है। जिसके चलते लोगों को दुर्घटना की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण और किसानों ने बताया कि गांव में मुख्य रोड पर गड्ढे बने हुए हैं। पिछले 1 साल से इनमें कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी चौक से होकर बस स्टैंड, गांव के अंदर तथा ताऊ देवीलाल पार्क, चौधरी दलबीर सिंह स्टेडियम तथा सरकारी अस्पताल की ओर लोगों का आना-जाना होता है। इसके बावजूद महत्वपूर्ण रोड को सुधार करने के लिए पंचायत, जनस्वास्थ्य विभाग और लोक निर्माण तथा मार्केटिंग बोर्ड जिम्मेदारी नहीं ले रहे हैं। जिसके चलते लोगों को परेशानी झेल रहे है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

हरियाणा में भिवानी सबसे गर्म शहर:37.2 डिग्री पहुंचा पारा, आज-कल वातावरण में नमी, चलेंगी हवाएं, गुरुग्राम के टेंपरेचर में बढ़ोत्तरी
हरियाणा में भिवानी सबसे गर्म शहर:37.2 डिग्री पहुंचा पारा, आज-कल वातावरण में नमी, चलेंगी हवाएं, गुरुग्राम के टेंपरेचर में बढ़ोत्तरी हरियाणा में मौसम साफ होने के चलते तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 2 अप्रैल को प्रदेश का सबसे गर्म जिला भिवानी रहा। जहां का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के तापमान की बात करें तो 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हरियाणा का तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। 4 अप्रैल तक खुशक रहेगा मौसम चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, हरियाणा में 4 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। बीच-बीच में उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने का भी अनुमान है, विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने व बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की संभावना है। 24 घंटे में बदला तापमान
24 घंटे में तापमान बदलाव की बात करें तो प्रत्येक जिले के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। किसी भी जिले के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की गई। वहीं, प्रदेश के जिलों की बात करें तो सबसे ज्यादा गुरुग्राम में बढ़ोतरी हुई। गुरुग्राम का तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 34.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

कुलदीप बिश्नोई ने महासभा का संरक्षक पद छोड़ा:मुकाम पीठाधीश्वर को इस्तीफा भेज नया संरक्षक नियुक्त किया; चुनाव करवाने के लिए कमेटी बनाई
कुलदीप बिश्नोई ने महासभा का संरक्षक पद छोड़ा:मुकाम पीठाधीश्वर को इस्तीफा भेज नया संरक्षक नियुक्त किया; चुनाव करवाने के लिए कमेटी बनाई अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के संरक्षक कुलदीप बिश्नोई ने अपने पद से आज इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुकाम पीठाधीश्वर स्वामी रामानंद को इस्तीफा भेज पीठाधीश्वर को ही संरक्षक नियुक्त किया। साथ ही उन्होंने महासभा के आगामी चुनाव को लेकर भी 29 सदस्यीय समिति का गठन किया है, जो महासभा के चुनाव प्रक्रियाओं का संचालन करेगी। कुलदीप बिश्नोई की ओर से दिया गया इस्तीफा… हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…

जींद में युवती के साथ रेप:आरोपी ने बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म
जींद में युवती के साथ रेप:आरोपी ने बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म हरियाणा के जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में एक युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने रेप करने का अश्लील वीडियो भी अपने फोन में बनाया और उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार युवती को ब्लैकमेल किया। युवती को ब्लैकमेल कर आरोपी ने कई बार उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मिलने के लिए होटल में बुलाया पुलिस को दी शिकायत में जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया कि वह शहर के एक कालेज में पढ़ती है। पढ़ाई के दौरान उसकी जान-पहचान गांव आफताबगढ़ निवासी आकाश के साथ हुई थी। इसके बाद कालेज में ही बातचीत हो जाती थी। आकाश ने उसे अपनी बातों में फंसा लिया और किसी बहाने से मिलने के लिए बुला लिया। आकाश उसे होटल में ले गया और वहां उसके साथ रेप कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। लड़की ने परिजनों को बताई आपबीती इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए अक्टूबर 2023 से मई 2024 तक उसके साथ लगातार रेप किया गया। आखिरकार उसने परिजनों को घटना के बारे में अवगत करवाया और मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। महिला थाना पुलिस ने आरोपित आकाश के खिलाफ रेप, धमकी देने, ब्लैकमेल करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।