नूंह में डंपर की टक्कर से महिला की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; बाइक से जा रहे थे देवर-भाभी

नूंह में डंपर की टक्कर से महिला की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; बाइक से जा रहे थे देवर-भाभी

हरियाणा के नूंह जिले के दिल्ली–अलवर रोड स्थित बडकली चौक के पास डंपर की टक्कर से घायल हुई महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले घटनास्थल पर युवक की मौत हो चुकी है। महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, तो वहीं युवक के 1 साल की लड़की है। दोनों आपस में देवर भाभी थे। जो सोहन से फिरोजपुर झिरका जा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ है। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक, 27 फरवरी को सोहना जखौपुर निवासी 21 वर्षीय रोहित उर्फ निशांत अपनी भाभी सीमा को छोड़ने के लिए फिरोजपुर झिरका जा रहा था। महिला फिरोजपुर झिरका रहती थी। सामने से आया तेज रफ्तार डंपर सुबह करीब 10:00 बजे दिल्ली अलवर रोड स्थित बडकली चौक के समीप पहुंचे, उसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर के ड्राइवर ने और रोहित की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सीमा को गंभीर हालत में नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। मृतिका के परिजनों ने बताया कि सीमा के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। जहां ट्रॉमा सेंटर नहीं होने से उसे आगे रेफर करने के लिए बोल दिया। सूचना के बाद काफी देर बाद ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद वह सीमा को अलवर लेकर पहुंचे। दूसरे दिन अलवर से भी सीमा को जयपुर रेफर कर दिया गया। जहां एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए मोटी रकम की मांग की गई। ससुराल पक्ष के लोगों पर इतने पैसे नहीं थे, जिसके बाद उसे जयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। परिजनों ने बताया कि सीमा से अस्पताल में दो दिन बाद उनकी फोन पर बात भी हुई थी, जिसमें सीमा ने कहा कि उसका तीन से इलाज नहीं हुआ हैं। इधर उधर अस्पतालों में लेकर घुमाया गया है। इसके बाद सीमा के परिजन अस्पताल पहुंचे और उसे रोहतक पीजीआई लेकर गए। जहां 2 मार्च को इलाज के दौरान सीमा की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सीमा की मौत समय पर इलाज नहीं मिलने से हुई है। अगर नूंह में कोई ट्रामा सेंटर होता तो उनकी बेटी बच जाती। मृतका सीमा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने दो छोटे छोटे बच्चों के साथ दिखाई दे रही। सीमा की उम्र महज 26 साल थी। हरियाणा के नूंह जिले के दिल्ली–अलवर रोड स्थित बडकली चौक के पास डंपर की टक्कर से घायल हुई महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले घटनास्थल पर युवक की मौत हो चुकी है। महिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, तो वहीं युवक के 1 साल की लड़की है। दोनों आपस में देवर भाभी थे। जो सोहन से फिरोजपुर झिरका जा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ है। पुलिस ने महिला का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक, 27 फरवरी को सोहना जखौपुर निवासी 21 वर्षीय रोहित उर्फ निशांत अपनी भाभी सीमा को छोड़ने के लिए फिरोजपुर झिरका जा रहा था। महिला फिरोजपुर झिरका रहती थी। सामने से आया तेज रफ्तार डंपर सुबह करीब 10:00 बजे दिल्ली अलवर रोड स्थित बडकली चौक के समीप पहुंचे, उसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर के ड्राइवर ने और रोहित की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सीमा को गंभीर हालत में नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। मृतिका के परिजनों ने बताया कि सीमा के सिर में गंभीर चोट आई थी, जिसे नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। जहां ट्रॉमा सेंटर नहीं होने से उसे आगे रेफर करने के लिए बोल दिया। सूचना के बाद काफी देर बाद ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद वह सीमा को अलवर लेकर पहुंचे। दूसरे दिन अलवर से भी सीमा को जयपुर रेफर कर दिया गया। जहां एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए मोटी रकम की मांग की गई। ससुराल पक्ष के लोगों पर इतने पैसे नहीं थे, जिसके बाद उसे जयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कर दिया। परिजनों ने बताया कि सीमा से अस्पताल में दो दिन बाद उनकी फोन पर बात भी हुई थी, जिसमें सीमा ने कहा कि उसका तीन से इलाज नहीं हुआ हैं। इधर उधर अस्पतालों में लेकर घुमाया गया है। इसके बाद सीमा के परिजन अस्पताल पहुंचे और उसे रोहतक पीजीआई लेकर गए। जहां 2 मार्च को इलाज के दौरान सीमा की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि सीमा की मौत समय पर इलाज नहीं मिलने से हुई है। अगर नूंह में कोई ट्रामा सेंटर होता तो उनकी बेटी बच जाती। मृतका सीमा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने दो छोटे छोटे बच्चों के साथ दिखाई दे रही। सीमा की उम्र महज 26 साल थी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर