झज्जर में चाकू गोदकर महिला की हत्या:40 घंटे बाद भी नहीं हो पाई पहचान, कौन है महिला का हत्यारा, अनसुलझी कहानी

झज्जर में चाकू गोदकर महिला की हत्या:40 घंटे बाद भी नहीं हो पाई पहचान, कौन है महिला का हत्यारा, अनसुलझी कहानी

हरियाणा के झज्जर में सोमवार रात एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। महिला की चाकूओं से गोदकर हत्या की गई है। अभी भी महिला का पहचान नहीं हो पाई है। हिमानी हत्याकांड का मामला अभी शांत भी नहीं कि झज्जर में एक महिला का शव कंबल में लिपटा पाया गया है। महिला के हत्यारों और महिला की जान पहचान के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है। शव को बहादुरगढ़ अस्पताल के शवगृह में पहचान के लिए रखा गया है। झज्जर जिले के गांव मेहंदीपुर डाबौदा में केएमपी एक्सप्रेस वे के पास सुनसान जगह पर अज्ञात महिला का शव मिला। महिला की उर्म करीब 30 से 32 वर्ष होने का अंदाजा लगाया गया है। महिला की लाश के बारे में राहगीर ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस इस मामले में छानबीन में लगी हुई है। मृतक महिला के शरीर पर चाकुओं के वार के निशान
पुलिस के अनुसार महिला के शरीर पर चाकुओं से वार करने के निशान पाए गए। जिस पर पुलिस ने महिला की हत्या होने शंका जाहिर की है। पुलिस ने बताया कि महिला का शव हत्या करने के बाद डाबौदा के पास सुनसान जगह पर फेंका गया है। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। खेतों में कंबल में लिपटा मिला शव
रोहतक की हिमानी हत्याकांड का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि झज्जर में एक और महिला का शव कंबल में लिपटा हुआ मिला। पुलिस लगातार महिला की पहचान और उसकी हत्या के कारणों और आरापी को ढ़ढ़ने के लिए कार्रवाई में लगी हुई है। जांच में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
केएमपी एक्सप्रेस वे के पास सुनसान जगह पर अज्ञात महिला के शव का मिलना पुलिस के बड़ी चुनौती बन गया है। न तो अभी तक महिला की पहचान हो पाई और न ही पता लग पाया है कि हत्या किसने की। पहचान के लिए शव को तीन दिन तक मोर्चरी में रखा जाता है। पुलिस की ओर से महिला की पहचान और हत्यारों का पता लगाने के लिए लगातार शहर और उस रास्ते पर सीसीटीवी खंगालने में लगी हुई है। 72 घंटे पहचान के रखा शव
आस पास के होटल के सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं ताकि अज्ञात महिला से जुड़ा कोई सुराग मिल सके। टोल प्लाजा के सीसीटीवी भी खंगाले गए हैं लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं ग पाया है।
एसएचओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला का शव 72 घंटों के लिए मोचर्री में रखा गया है उसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम में महिला के शरीर में बहुत सारी चोटों के निशान सामने आए हैं। सबसे पहले बुजुर्ग ने देखा शव
झज्जर में डाबौदा गांव के खेतों में हत्या करके केएमपी के पास फेंका गया महिला के शव को गांव के एक बुजुर्ग ने देखा था। एसएचओ ने बताया डाबौदा गांव का एक बुजुर्ग अपने दो पालतू कुत्तों को प्रतिदिन टहलाने के लिए खेतों की तरफ लाता है जो सोमवार को वहां पहुंचा तो कुत्तों को बदबू आने पर भोंकने लगे और बुजुर्ग खेत में देखने लगा तो महिला का शव नजर आया। बुजुर्ग ने वहीं अपने पोते को फोन करके बुलाया। मौके पर पहुंच कर पौते ने पुलिस कंट्रोल रूम कॉल करके इसकी सूचना दी। हरियाणा के झज्जर में सोमवार रात एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। महिला की चाकूओं से गोदकर हत्या की गई है। अभी भी महिला का पहचान नहीं हो पाई है। हिमानी हत्याकांड का मामला अभी शांत भी नहीं कि झज्जर में एक महिला का शव कंबल में लिपटा पाया गया है। महिला के हत्यारों और महिला की जान पहचान के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है। शव को बहादुरगढ़ अस्पताल के शवगृह में पहचान के लिए रखा गया है। झज्जर जिले के गांव मेहंदीपुर डाबौदा में केएमपी एक्सप्रेस वे के पास सुनसान जगह पर अज्ञात महिला का शव मिला। महिला की उर्म करीब 30 से 32 वर्ष होने का अंदाजा लगाया गया है। महिला की लाश के बारे में राहगीर ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस इस मामले में छानबीन में लगी हुई है। मृतक महिला के शरीर पर चाकुओं के वार के निशान
पुलिस के अनुसार महिला के शरीर पर चाकुओं से वार करने के निशान पाए गए। जिस पर पुलिस ने महिला की हत्या होने शंका जाहिर की है। पुलिस ने बताया कि महिला का शव हत्या करने के बाद डाबौदा के पास सुनसान जगह पर फेंका गया है। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। खेतों में कंबल में लिपटा मिला शव
रोहतक की हिमानी हत्याकांड का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि झज्जर में एक और महिला का शव कंबल में लिपटा हुआ मिला। पुलिस लगातार महिला की पहचान और उसकी हत्या के कारणों और आरापी को ढ़ढ़ने के लिए कार्रवाई में लगी हुई है। जांच में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
केएमपी एक्सप्रेस वे के पास सुनसान जगह पर अज्ञात महिला के शव का मिलना पुलिस के बड़ी चुनौती बन गया है। न तो अभी तक महिला की पहचान हो पाई और न ही पता लग पाया है कि हत्या किसने की। पहचान के लिए शव को तीन दिन तक मोर्चरी में रखा जाता है। पुलिस की ओर से महिला की पहचान और हत्यारों का पता लगाने के लिए लगातार शहर और उस रास्ते पर सीसीटीवी खंगालने में लगी हुई है। 72 घंटे पहचान के रखा शव
आस पास के होटल के सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं ताकि अज्ञात महिला से जुड़ा कोई सुराग मिल सके। टोल प्लाजा के सीसीटीवी भी खंगाले गए हैं लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं ग पाया है।
एसएचओ बृजेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात महिला का शव 72 घंटों के लिए मोचर्री में रखा गया है उसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम में महिला के शरीर में बहुत सारी चोटों के निशान सामने आए हैं। सबसे पहले बुजुर्ग ने देखा शव
झज्जर में डाबौदा गांव के खेतों में हत्या करके केएमपी के पास फेंका गया महिला के शव को गांव के एक बुजुर्ग ने देखा था। एसएचओ ने बताया डाबौदा गांव का एक बुजुर्ग अपने दो पालतू कुत्तों को प्रतिदिन टहलाने के लिए खेतों की तरफ लाता है जो सोमवार को वहां पहुंचा तो कुत्तों को बदबू आने पर भोंकने लगे और बुजुर्ग खेत में देखने लगा तो महिला का शव नजर आया। बुजुर्ग ने वहीं अपने पोते को फोन करके बुलाया। मौके पर पहुंच कर पौते ने पुलिस कंट्रोल रूम कॉल करके इसकी सूचना दी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर