नूंह में दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेसवे पर मिली महिला की लाश:चेहरा बुरी तरह से कुचला; दाएं हाथ पर लिखा है राधा, नहीं हुई पहचान

नूंह में दिल्ली-मुंबई-एक्सप्रेसवे पर मिली महिला की लाश:चेहरा बुरी तरह से कुचला; दाएं हाथ पर लिखा है राधा, नहीं हुई पहचान

हरियाणा के नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर महिला का शव मिला है। जिसका चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ है। शव देखने से ऐसा लग रहा है, जैसे किसी वाहन ने महिला को टक्कर मारकर कुचल दिया हैं। महिला की पहचान नहीं हो सकी है, फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पहचान के लिए नूंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। जयसिंहपुर पुलिस के मुताबिक, बीती रात 1 से 2 बजे के बीच पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव देवला नगली के समीप इस महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। महिला के दाएं हाथ पर लिखा है राधा महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। जिसने हरे रंग का सूट व सलवार, सलेटी रंग की जर्सी पहने हुई हैं। दाएं हाथ पर राधा नाम लिखा हुआ है। महिला का शव कुचला हुआ है था। ऐसा लग रहा है जैसे किसी वाहन ने महिला को टक्कर मारकर कुचल दिया हो। मामले की जांच कर ही पुलिस जयसिंहपुर चौकी प्रभारी ने कहा कि महिला का चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था। अभी उसकी पहचान नहीं हुई है। हादसा कैसे हुआ है, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। एक्सप्रेसवे पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जाएगी। जिससे महिला की मौत के कारणों का पता लग सके। एक्सप्रेस-वे पर रात में समय कैसे आई महिला? दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर महिला का शव मिलना कई सवाल खड़े करता है। एक्सप्रेस-वे की ऊंचाई बहुत ज्यादा है। इसलिए किसी व्यक्ति का चढ़ना आसान नहीं है, जबकि यह तो महिला है। अगर महिला किसी वाहन से एक्सप्रेस-वे पर आई है, तो वह वाहन भी मौके पर होना चाहिए। पुलिस को महिला के आस–पास ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे यह साफ हो सके कि महिला एक्सप्रेस-वे पर कैसे आई और यह हादसा कैसे हुआ है। महिला की हत्या हुई या हादसा है, यह तो जांच का विषय है। हरियाणा के नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर महिला का शव मिला है। जिसका चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ है। शव देखने से ऐसा लग रहा है, जैसे किसी वाहन ने महिला को टक्कर मारकर कुचल दिया हैं। महिला की पहचान नहीं हो सकी है, फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पहचान के लिए नूंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। जयसिंहपुर पुलिस के मुताबिक, बीती रात 1 से 2 बजे के बीच पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव देवला नगली के समीप इस महिला का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। महिला के दाएं हाथ पर लिखा है राधा महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। जिसने हरे रंग का सूट व सलवार, सलेटी रंग की जर्सी पहने हुई हैं। दाएं हाथ पर राधा नाम लिखा हुआ है। महिला का शव कुचला हुआ है था। ऐसा लग रहा है जैसे किसी वाहन ने महिला को टक्कर मारकर कुचल दिया हो। मामले की जांच कर ही पुलिस जयसिंहपुर चौकी प्रभारी ने कहा कि महिला का चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था। अभी उसकी पहचान नहीं हुई है। हादसा कैसे हुआ है, इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। एक्सप्रेसवे पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जाएगी। जिससे महिला की मौत के कारणों का पता लग सके। एक्सप्रेस-वे पर रात में समय कैसे आई महिला? दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर महिला का शव मिलना कई सवाल खड़े करता है। एक्सप्रेस-वे की ऊंचाई बहुत ज्यादा है। इसलिए किसी व्यक्ति का चढ़ना आसान नहीं है, जबकि यह तो महिला है। अगर महिला किसी वाहन से एक्सप्रेस-वे पर आई है, तो वह वाहन भी मौके पर होना चाहिए। पुलिस को महिला के आस–पास ऐसा कुछ नहीं मिला, जिससे यह साफ हो सके कि महिला एक्सप्रेस-वे पर कैसे आई और यह हादसा कैसे हुआ है। महिला की हत्या हुई या हादसा है, यह तो जांच का विषय है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर