हिमाचल में 2 दिन की धूप से बढ़ी गर्मी:मंडी के तापमान में 24 घंटे में 7 डिग्री का उछाल, 9 मार्च से फिर बारिश-बर्फबारी

हिमाचल में 2 दिन की धूप से बढ़ी गर्मी:मंडी के तापमान में 24 घंटे में 7 डिग्री का उछाल, 9 मार्च से फिर बारिश-बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश में दो दिन से अच्छी धूप खिली है। प्रदेशवासियों ने इसके बाद ठंड से राहत की सांस ली है। बीते 24 घंटे के दौरान धूप खिलने से न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री का उछाल आया है। मंडी के तापमान में सबसे ज्यादा 7.0 डिग्री का उछाल आया है और यहां का पारा 30.0 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो कि सामान्य से भी 4.4 डिग्री ज्यादा है। ताबो का अधिकतम तापमान भी 6.7 डिग्री के उछाल के साथ 17.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है। कल्पा का तापमान भी 4.5 डिग्री के उछाल के साथ 13.8 डिग्री, मनाली का तापमान 4.0 डिग्री के उछाल के बाद 16.4 डिग्री और भरमौर का अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री के उछाल के बाद 17.1 डिग्री सेल्सियस हो गया है। 9 मार्च से एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इससे तापमान में और उछाल आएगा। मगर 9 मार्च से पहाड़ों पर फिर से ठंड लौटेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा एक्टिव हो रहा है। इसका असर 12 मार्च तक रहेगा। 12 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश बर्फबारी 9 मार्च को चंबा, कांगड़ा और लाहौल स्पीति जिला के ऊंचे क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 10 और 11 मार्च को प्रदेश के मध्यम व अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बादल बरसेंगे, जबकि 12 मार्च को पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश व बर्फबारी के आसार है। इससे पहाड़ों पर फिर से ठंड लौटेगी। हिमाचल प्रदेश में दो दिन से अच्छी धूप खिली है। प्रदेशवासियों ने इसके बाद ठंड से राहत की सांस ली है। बीते 24 घंटे के दौरान धूप खिलने से न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री और अधिकतम तापमान में 2.8 डिग्री का उछाल आया है। मंडी के तापमान में सबसे ज्यादा 7.0 डिग्री का उछाल आया है और यहां का पारा 30.0 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो कि सामान्य से भी 4.4 डिग्री ज्यादा है। ताबो का अधिकतम तापमान भी 6.7 डिग्री के उछाल के साथ 17.6 डिग्री सेल्सियस हो गया है। कल्पा का तापमान भी 4.5 डिग्री के उछाल के साथ 13.8 डिग्री, मनाली का तापमान 4.0 डिग्री के उछाल के बाद 16.4 डिग्री और भरमौर का अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री के उछाल के बाद 17.1 डिग्री सेल्सियस हो गया है। 9 मार्च से एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इससे तापमान में और उछाल आएगा। मगर 9 मार्च से पहाड़ों पर फिर से ठंड लौटेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 9 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा एक्टिव हो रहा है। इसका असर 12 मार्च तक रहेगा। 12 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश बर्फबारी 9 मार्च को चंबा, कांगड़ा और लाहौल स्पीति जिला के ऊंचे क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 10 और 11 मार्च को प्रदेश के मध्यम व अधिक ऊंचे क्षेत्रों में बादल बरसेंगे, जबकि 12 मार्च को पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश व बर्फबारी के आसार है। इससे पहाड़ों पर फिर से ठंड लौटेगी।   हिमाचल | दैनिक भास्कर