जींद में 15 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार:आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए मांगे, ACB के कहने पर खेत में बुलाया

जींद में 15 हजार की रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार:आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए मांगे, ACB के कहने पर खेत में बुलाया

हरियाणा के जींद में शुक्रवार रात को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सदर थाना ASI महेंद्र सिंह को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ACB की ने पुलिस ASI महेंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जींद सदर थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी पवन ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) करनाल को दी शिकायत में बताया कि दो मार्च की रात को वह, उसका भाई सागर और मजदूर प्रिंस खेत में सोए हुए थे। तभी बाइकों पर सवार होकर 8-9 लोग आए और उन पर हमला कर दिया। इसमें सागर और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान हमलावर युवक उसके पास मौजूद 12 हजार 600 रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। हमलावरों में एक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई। उसके साथ बरसाना गांव का छोटा नामक युवक भी था। पुलिस ने इस मामले में प्रदीप सहित अन्य के खिलाफ मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की एवज में मांगे 15 हजार रुपए एएसआई महेंद्र मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा था और आरोपियों की गिरफ्तारी की एवज में 15 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था। पवन ने इसकी शिकायत करनाल एसीबी को दी। इसके बाद शुक्रवार देर शाम को एएसआई महेंद्र को रिश्वत की राशि लेने के लिए मनोहरपुर के ही खेत में बुला लिया। खेत में छिपी थी एसीबी की टीम एसीबी की टीम पहले से ही खेत में छिपी थी। 15 हजार रुपए लेकर एएसआई महेंद्र सिंह जैसे ही वहां से निकलने लगा तो एसीबी ने उसे पकड़ लिया। हाथ धुलवाए जाने पर उसके हाथों का रंग लाल हो गया। आरोपी के पास से एसीबी की टीम ने 15 हजार रुपए की रिश्वत राशि भी बरामद कर ली। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। हरियाणा के जींद में शुक्रवार रात को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सदर थाना ASI महेंद्र सिंह को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ACB की ने पुलिस ASI महेंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जींद सदर थाना क्षेत्र के गांव मनोहरपुर निवासी पवन ने एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) करनाल को दी शिकायत में बताया कि दो मार्च की रात को वह, उसका भाई सागर और मजदूर प्रिंस खेत में सोए हुए थे। तभी बाइकों पर सवार होकर 8-9 लोग आए और उन पर हमला कर दिया। इसमें सागर और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान हमलावर युवक उसके पास मौजूद 12 हजार 600 रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। हमलावरों में एक की पहचान प्रदीप के रूप में हुई। उसके साथ बरसाना गांव का छोटा नामक युवक भी था। पुलिस ने इस मामले में प्रदीप सहित अन्य के खिलाफ मारपीट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की एवज में मांगे 15 हजार रुपए एएसआई महेंद्र मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहा था और आरोपियों की गिरफ्तारी की एवज में 15 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था। पवन ने इसकी शिकायत करनाल एसीबी को दी। इसके बाद शुक्रवार देर शाम को एएसआई महेंद्र को रिश्वत की राशि लेने के लिए मनोहरपुर के ही खेत में बुला लिया। खेत में छिपी थी एसीबी की टीम एसीबी की टीम पहले से ही खेत में छिपी थी। 15 हजार रुपए लेकर एएसआई महेंद्र सिंह जैसे ही वहां से निकलने लगा तो एसीबी ने उसे पकड़ लिया। हाथ धुलवाए जाने पर उसके हाथों का रंग लाल हो गया। आरोपी के पास से एसीबी की टीम ने 15 हजार रुपए की रिश्वत राशि भी बरामद कर ली। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर