हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला शनिवार दोपहर बाद करनाल के रंभा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने जननायक जनता पार्टी (JJP) के जिला प्रधान गुरुदेव रंभा के पिता सोहिंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। सोहिंद्र सिंह 75 वर्ष के थे, जिनकी 28 फरवरी को हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी। इस दौरान चौटाला ने परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। बजट सत्र को लेकर जताई उम्मीद इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के बजट सत्र को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जो बजट हम छोड़कर गए थे, उसी को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा और हरियाणा को प्रगति का पथ प्राप्त होगा। कांग्रेस पर तंज, कहा- अब तक विपक्ष का नेता तक नहीं चुन पाई जब कांग्रेस में विपक्ष के नेता को लेकर सवाल किया गया तो दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली और महाराष्ट्र में अपने मुख्यमंत्री बना लिए। लेकिन कांग्रेस अब तक अपना विपक्ष का नेता नहीं चुन पाई। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी कमजोरी कांग्रेस की क्या हो सकती है? एक पार्टी जो खुद को राष्ट्रीय और दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कहती है, वह एक नेता चुनने में इतनी असमर्थ क्यों है, यह सोचने का विषय है। हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला शनिवार दोपहर बाद करनाल के रंभा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने जननायक जनता पार्टी (JJP) के जिला प्रधान गुरुदेव रंभा के पिता सोहिंद्र सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। सोहिंद्र सिंह 75 वर्ष के थे, जिनकी 28 फरवरी को हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई थी। इस दौरान चौटाला ने परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की। बजट सत्र को लेकर जताई उम्मीद इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के बजट सत्र को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि जो बजट हम छोड़कर गए थे, उसी को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा और हरियाणा को प्रगति का पथ प्राप्त होगा। कांग्रेस पर तंज, कहा- अब तक विपक्ष का नेता तक नहीं चुन पाई जब कांग्रेस में विपक्ष के नेता को लेकर सवाल किया गया तो दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली और महाराष्ट्र में अपने मुख्यमंत्री बना लिए। लेकिन कांग्रेस अब तक अपना विपक्ष का नेता नहीं चुन पाई। उन्होंने कहा कि इससे बड़ी कमजोरी कांग्रेस की क्या हो सकती है? एक पार्टी जो खुद को राष्ट्रीय और दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कहती है, वह एक नेता चुनने में इतनी असमर्थ क्यों है, यह सोचने का विषय है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
