पंजाब में चंबा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार देर रात करीब 12 बजे पुलिस ने चंबा-साहो रास्ते पर फुलनुटाला चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी में 37 साल के सुरेंद्र के पास से 1 किलोग्राम 570 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी गांव ललुईन डाकघर सिलाघराट चंबा का रहने वाला है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी चरस की तस्करी कर रहा था या इसे किसी विशेष उद्देश्य के लिए रखा गया था। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पंजाब में चंबा पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार देर रात करीब 12 बजे पुलिस ने चंबा-साहो रास्ते पर फुलनुटाला चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी में 37 साल के सुरेंद्र के पास से 1 किलोग्राम 570 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी गांव ललुईन डाकघर सिलाघराट चंबा का रहने वाला है। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच में जुटी पुलिस आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी चरस की तस्करी कर रहा था या इसे किसी विशेष उद्देश्य के लिए रखा गया था। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। हिमाचल | दैनिक भास्कर
