पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कपूरथला सिटी थाने में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एएसआई ने एक मामले में चालान दायर करने के लिए पहले ही 3,500 रुपए की रिश्वत ली थी। इसके बाद वह 10,000 रुपए और मांग रहा था। यह मामला तब सामने आया जब पीड़ित ने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने थाने में एक मामला दर्ज करवाया था। इस केस के जांच अधिकारी एएसआई कुलविंदर सिंह ने अदालत में चालान पेश करने के लिए रिश्वत मांगी। आरोपी ने फोन पर संपर्क कर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की। विजिलेंस की जांच में शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए गए। आरोपी एएसआई के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कपूरथला सिटी थाने में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर कुलविंदर सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एएसआई ने एक मामले में चालान दायर करने के लिए पहले ही 3,500 रुपए की रिश्वत ली थी। इसके बाद वह 10,000 रुपए और मांग रहा था। यह मामला तब सामने आया जब पीड़ित ने मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने थाने में एक मामला दर्ज करवाया था। इस केस के जांच अधिकारी एएसआई कुलविंदर सिंह ने अदालत में चालान पेश करने के लिए रिश्वत मांगी। आरोपी ने फोन पर संपर्क कर शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की। विजिलेंस की जांच में शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए गए। आरोपी एएसआई के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। पंजाब | दैनिक भास्कर
