जालंधर में नई दाना मंडी के पास एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली, जिससे उसका शरीर 70 प्रतिशत तक बुरी तरह से झुलस गया था। घटना में जख्मी व्यक्ति जालंधर में मजदूरी करता है। वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, घटना से पहले जख्मी व्यक्ति की अपने भाई के साथ लड़ाई हुई थी। थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल ये क्लियर नहीं हुआ है कि उक्त व्यक्ति ने ऐसा क्यों, जांच के बाद मामले में पुलिस बनती कार्रवाई करेगी। राहगीरों ने आग बुझाकर मिनी ट्रक से सिविल अस्पताल भेजा यह घटना शुक्रवार को देर शाम की है। जब उक्त व्यक्ति ने अपने आग को आग लगाई तो वह जालंधर के वर्कशॉप चौक के पास स्थित दाना मंडी के बाहर मौजूद था। उसने पहले अपने ऊपर कोई ज्वलनशील पदार्थ डाला और फिर खुद को आग लगा ली। जख्मी व्यक्ति की पहचान जम्मू के रहने वाले तुक्का राम के रूप में हुई है। जब तुक्का राम ने खुद को आग लगाई तो तुरंत ही आसपास के लोगों ने किसी तरह उसकी आग बुझाई और एक मिनी ट्रक की मदद से उसे सिविल अस्पताल जालंधर पहुंचाया। जब तक आग बुझाई गई, तब तक तुक्का राम के हाथ का एक हिस्सा शरीर से अलग हो गया था। जहां से मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। जिसके बाद जांच के लिए थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जालंधर में नई दाना मंडी के पास एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली, जिससे उसका शरीर 70 प्रतिशत तक बुरी तरह से झुलस गया था। घटना में जख्मी व्यक्ति जालंधर में मजदूरी करता है। वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, घटना से पहले जख्मी व्यक्ति की अपने भाई के साथ लड़ाई हुई थी। थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल ये क्लियर नहीं हुआ है कि उक्त व्यक्ति ने ऐसा क्यों, जांच के बाद मामले में पुलिस बनती कार्रवाई करेगी। राहगीरों ने आग बुझाकर मिनी ट्रक से सिविल अस्पताल भेजा यह घटना शुक्रवार को देर शाम की है। जब उक्त व्यक्ति ने अपने आग को आग लगाई तो वह जालंधर के वर्कशॉप चौक के पास स्थित दाना मंडी के बाहर मौजूद था। उसने पहले अपने ऊपर कोई ज्वलनशील पदार्थ डाला और फिर खुद को आग लगा ली। जख्मी व्यक्ति की पहचान जम्मू के रहने वाले तुक्का राम के रूप में हुई है। जब तुक्का राम ने खुद को आग लगाई तो तुरंत ही आसपास के लोगों ने किसी तरह उसकी आग बुझाई और एक मिनी ट्रक की मदद से उसे सिविल अस्पताल जालंधर पहुंचाया। जब तक आग बुझाई गई, तब तक तुक्का राम के हाथ का एक हिस्सा शरीर से अलग हो गया था। जहां से मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई। जिसके बाद जांच के लिए थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पंजाब | दैनिक भास्कर
