लुधियाना में पेड़ से लटकता मिला शव:चेहरे पर लगा था काला रंग, नहीं हो सकी पहचान, पुलिस जांच में जुटी

लुधियाना में पेड़ से लटकता मिला शव:चेहरे पर लगा था काला रंग, नहीं हो सकी पहचान, पुलिस जांच में जुटी

लुधियाना में ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन नजदीक एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पीपल के पेड़ के साथ लटका हुआ मिला। मरने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के चेहरे पर काला रंग लगा हुआ है। व्यक्ति की मौत किन हालातों में हुई है, इस बारे भी अभी पता नहीं चल सका। मरने वाले के चेहरे पर काला रंग क्यों लगा है इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। शव मिलने से इलाके में भी सहम का माहौल है। लोगों ने पुलिस को किया सूचित जानकारी के मुताबिक, आज ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन नजदीक शिव शक्ति टावर के पास एक राहगीर ने पीपल के पेड़ के पास व्यक्ति का शव लटकता देख शोर मचाया। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रुम पर सूचना दी। घटना स्थल पुलिस चौकी कंगनवाल की पुलिस पहुंची। सीसीटीवी कैमरों की खोज में पुलिस आसपास के इलाकों में भी पुलिस ने पूछताछ की लेकिन अभी मरने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस इलाके में सीसीटीवी कैमरों की खोज कर रही है ताकि फुटेज मिल सके। मरने वाले किन हालातों में क्राइम सीन तक पहुंचा यह भी जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस अधिकारी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा रहे है। अधिकारियों मुताबिक मामले को जल्द हल कर लिया जाएगा। लुधियाना में ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन नजदीक एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पीपल के पेड़ के साथ लटका हुआ मिला। मरने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के चेहरे पर काला रंग लगा हुआ है। व्यक्ति की मौत किन हालातों में हुई है, इस बारे भी अभी पता नहीं चल सका। मरने वाले के चेहरे पर काला रंग क्यों लगा है इसकी भी पुलिस जांच कर रही है। शव मिलने से इलाके में भी सहम का माहौल है। लोगों ने पुलिस को किया सूचित जानकारी के मुताबिक, आज ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन नजदीक शिव शक्ति टावर के पास एक राहगीर ने पीपल के पेड़ के पास व्यक्ति का शव लटकता देख शोर मचाया। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रुम पर सूचना दी। घटना स्थल पुलिस चौकी कंगनवाल की पुलिस पहुंची। सीसीटीवी कैमरों की खोज में पुलिस आसपास के इलाकों में भी पुलिस ने पूछताछ की लेकिन अभी मरने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस इलाके में सीसीटीवी कैमरों की खोज कर रही है ताकि फुटेज मिल सके। मरने वाले किन हालातों में क्राइम सीन तक पहुंचा यह भी जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस अधिकारी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा रहे है। अधिकारियों मुताबिक मामले को जल्द हल कर लिया जाएगा।   पंजाब | दैनिक भास्कर