बठिंडा में एक युवक ने घर में पंखे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना गणेश बस्ती की है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय मसाला कारीगर रवि के तौर हुई है। रवि राम गली नंबर 11 गणेश बस्ती का रहने वाला था। मृतक के साले दीपू ने बताया कि घटना उस समय हुई जब घर में कोई मौजूद नहीं था। रवि ने घर के पंखे से चुनी का फंदा बनाकर सुसाइड किया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सहारा जन सेवा संस्था के कार्यकर्ता संदीप सिंह के अनुसार, जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक मृतक को पंखे से उतार लिया गया था। संस्था के कार्यकर्ताओं ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। सिविल लाइन थाने के एसएचओ रविंदर सिंह ने बताया कि सुसाइड का मामला उनके संज्ञान में है। हालांकि, अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। बठिंडा में एक युवक ने घर में पंखे से फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना गणेश बस्ती की है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय मसाला कारीगर रवि के तौर हुई है। रवि राम गली नंबर 11 गणेश बस्ती का रहने वाला था। मृतक के साले दीपू ने बताया कि घटना उस समय हुई जब घर में कोई मौजूद नहीं था। रवि ने घर के पंखे से चुनी का फंदा बनाकर सुसाइड किया। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सहारा जन सेवा संस्था के कार्यकर्ता संदीप सिंह के अनुसार, जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक मृतक को पंखे से उतार लिया गया था। संस्था के कार्यकर्ताओं ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। सिविल लाइन थाने के एसएचओ रविंदर सिंह ने बताया कि सुसाइड का मामला उनके संज्ञान में है। हालांकि, अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
