धर्मशाला में भारतीय मूल की एक अमेरिकी महिला ने मैक्लोडगंज के एक धर्मगुरु पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने धर्मगुरु पर मानसिक, सामाजिक और यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार यह घटना 2 नवंबर 2024 की है। उस समय वह बीमार थी और उसका पति बोधगया में था। धर्मगुरु ने उसके घर आकर तंत्र विद्या के नाम पर उसकी बीमारी का फायदा उठाया। उसने महिला को शारीरिक संबंध बनाने के बदले स्वस्थ करने का झूठा वादा किया। पीड़िता ने बताया कि अक्टूबर 2023 में वह बौद्ध दर्शन का अध्ययन करने धर्मशाला आई थी। अपने पति के माध्यम से वह धर्मगुरु से मिली थी। बौद्ध दर्शन को बदनाम करने की साजिश
वहीं, नागचांग गुरु क्याप ने इन आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि यह बौद्ध दर्शन को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर आरोप सही हैं तो पीड़िता ने अब तक कोर्ट में मामला क्यों दर्ज नहीं कराया। इससे पहले भी विदेशियों द्वारा ऐसे आरोप अन्य धर्मगुरुओं पर लगाए जाते रहे हैं। घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। परिवार और गुरु के सम्मान की वजह से दंपती धर्मशाला छोड़कर बीड़ में रहने चले गए। 5 मार्च को जब वे धर्मशाला लौटे, तो डेके नामक व्यक्ति ने महिला को धमकियां देनी शुरू कर दीं। 6 मार्च को दोपहर 2:30 बजे डेके ने उसे और उसके साथियों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत अमेरिकी दूतावास और मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। एसएसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत को जांच के लिए महिला पुलिस स्टेशन भेजा गया है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। धर्मशाला में भारतीय मूल की एक अमेरिकी महिला ने मैक्लोडगंज के एक धर्मगुरु पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने धर्मगुरु पर मानसिक, सामाजिक और यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार यह घटना 2 नवंबर 2024 की है। उस समय वह बीमार थी और उसका पति बोधगया में था। धर्मगुरु ने उसके घर आकर तंत्र विद्या के नाम पर उसकी बीमारी का फायदा उठाया। उसने महिला को शारीरिक संबंध बनाने के बदले स्वस्थ करने का झूठा वादा किया। पीड़िता ने बताया कि अक्टूबर 2023 में वह बौद्ध दर्शन का अध्ययन करने धर्मशाला आई थी। अपने पति के माध्यम से वह धर्मगुरु से मिली थी। बौद्ध दर्शन को बदनाम करने की साजिश
वहीं, नागचांग गुरु क्याप ने इन आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि यह बौद्ध दर्शन को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर आरोप सही हैं तो पीड़िता ने अब तक कोर्ट में मामला क्यों दर्ज नहीं कराया। इससे पहले भी विदेशियों द्वारा ऐसे आरोप अन्य धर्मगुरुओं पर लगाए जाते रहे हैं। घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति को इसकी जानकारी दी। परिवार और गुरु के सम्मान की वजह से दंपती धर्मशाला छोड़कर बीड़ में रहने चले गए। 5 मार्च को जब वे धर्मशाला लौटे, तो डेके नामक व्यक्ति ने महिला को धमकियां देनी शुरू कर दीं। 6 मार्च को दोपहर 2:30 बजे डेके ने उसे और उसके साथियों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत अमेरिकी दूतावास और मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। एसएसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि महिला की लिखित शिकायत को जांच के लिए महिला पुलिस स्टेशन भेजा गया है। जांच के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। हिमाचल | दैनिक भास्कर
