भास्कर न्यूज | जालंधर नगर निगम ने बजट प्रस्ताव में रेड क्रास भवन में हुई हाउस की मीटिंग के अलावा भी एजेंडे में विकास की कई योजनाएं शमिल की हैं। इसमें बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट दोबारा आरंभ करने की प्रस्ताव भी जोड़ा गया है। प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी फंड का हिस्सा है। प्रस्ताव दोबारा डाला गया है। शुक्रवार को इन्हें लेकर अफसर आगे की तैयारियां करते रहे हैं। बागबानी मंत्री मोहिंदर भगत की तरफ से भेजे प्रस्ताव के अनुसार नगर निगम 81 लाख रुपए की लागत से करतारपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 सड़कों का निर्माण करेगा। इसके लिए विशेष 81 लाख की ग्रांट सरकार से मंजूर होगी। इस संंबंध में प्रस्ताव शामिल है। ये निगम के बजट से बाहर सरकार की अलग ग्रांट से बनेंगी। केवल बनाने का काम निगम का रहेगा। ये सड़कें करतारपुर विस क्षेत्र में बुलंदपुर पुली से श्मशानघाट तथा बुलंदपुर पुली के पास डेयरी फार्म की तरफ की है। जालंधर सिटी की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। नगर निगम ट्यूबवेलों की मेंटीनेंस के काम कराने की मंजूरी भी दे चुका है। इसके अलावा पार्कों, स्ट्रीट लाइटों व सीवरेज-पानी के काम शामिल हैं। 1. गोल्डन एवेन्यू में ट्यूबवेल लगेगा। 2. कैंट विस हलके में 52 ट्यूबवेल की मेंटीनेंस होगी। लागत 2,98,135 रुपए। 3. कैंट विस हलके में 52 अन्य ट्यूबवेल की मेंटीनेंस होगी। लागत 2,59,168 रुपए। 4. मेजर सिंह कालोनी में 38 लाख से सीवरेज बिछेगा। 5. मेजर सिंह कालोनी, दशमेश नगर, घई नगर आदि में 34 लाख से पानी की लाइन बिछेगी। 6. वेस्ट विस हलके में 4 ट्यूबवेलों के मेंटीनेंस काम होंगे। 7. निगम 12 मैसन तथा 12 हैलपरों की ठेके पर भर्ती करेगा। खर्च सालाना करीब 49.73 लाख। 8. एमपी लैड के 26.12.2023 के स्ट्रीट लाइटें फिट करने की ग्रांट को नगर निगम फंड में तबदील करने की मंजूरी दी गई है। 9. शिव नगर पार्क की 4.46 लाख से रिपेयर होगी। 10. निजातम नगर में आश्रम के पास सीसी रोड बनेगी। 11. सिटी की कालोनियों टावर एंकलेव, पंजाबी बाग, गुरु नानक नगर, रमनीक एवेन्यू, नूरपुर कालोनी में सड़कों-गलियों के काम होंगे। 12. हर गोबिंद नगर में 45 लाख से सीसी रोड बनेगी। 13. बाग बाहरियां में आंगनबाड़ी सेंटर खोला जाएगा। भास्कर न्यूज | जालंधर नगर निगम ने बजट प्रस्ताव में रेड क्रास भवन में हुई हाउस की मीटिंग के अलावा भी एजेंडे में विकास की कई योजनाएं शमिल की हैं। इसमें बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट दोबारा आरंभ करने की प्रस्ताव भी जोड़ा गया है। प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी फंड का हिस्सा है। प्रस्ताव दोबारा डाला गया है। शुक्रवार को इन्हें लेकर अफसर आगे की तैयारियां करते रहे हैं। बागबानी मंत्री मोहिंदर भगत की तरफ से भेजे प्रस्ताव के अनुसार नगर निगम 81 लाख रुपए की लागत से करतारपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 सड़कों का निर्माण करेगा। इसके लिए विशेष 81 लाख की ग्रांट सरकार से मंजूर होगी। इस संंबंध में प्रस्ताव शामिल है। ये निगम के बजट से बाहर सरकार की अलग ग्रांट से बनेंगी। केवल बनाने का काम निगम का रहेगा। ये सड़कें करतारपुर विस क्षेत्र में बुलंदपुर पुली से श्मशानघाट तथा बुलंदपुर पुली के पास डेयरी फार्म की तरफ की है। जालंधर सिटी की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। नगर निगम ट्यूबवेलों की मेंटीनेंस के काम कराने की मंजूरी भी दे चुका है। इसके अलावा पार्कों, स्ट्रीट लाइटों व सीवरेज-पानी के काम शामिल हैं। 1. गोल्डन एवेन्यू में ट्यूबवेल लगेगा। 2. कैंट विस हलके में 52 ट्यूबवेल की मेंटीनेंस होगी। लागत 2,98,135 रुपए। 3. कैंट विस हलके में 52 अन्य ट्यूबवेल की मेंटीनेंस होगी। लागत 2,59,168 रुपए। 4. मेजर सिंह कालोनी में 38 लाख से सीवरेज बिछेगा। 5. मेजर सिंह कालोनी, दशमेश नगर, घई नगर आदि में 34 लाख से पानी की लाइन बिछेगी। 6. वेस्ट विस हलके में 4 ट्यूबवेलों के मेंटीनेंस काम होंगे। 7. निगम 12 मैसन तथा 12 हैलपरों की ठेके पर भर्ती करेगा। खर्च सालाना करीब 49.73 लाख। 8. एमपी लैड के 26.12.2023 के स्ट्रीट लाइटें फिट करने की ग्रांट को नगर निगम फंड में तबदील करने की मंजूरी दी गई है। 9. शिव नगर पार्क की 4.46 लाख से रिपेयर होगी। 10. निजातम नगर में आश्रम के पास सीसी रोड बनेगी। 11. सिटी की कालोनियों टावर एंकलेव, पंजाबी बाग, गुरु नानक नगर, रमनीक एवेन्यू, नूरपुर कालोनी में सड़कों-गलियों के काम होंगे। 12. हर गोबिंद नगर में 45 लाख से सीसी रोड बनेगी। 13. बाग बाहरियां में आंगनबाड़ी सेंटर खोला जाएगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

अमृतसर में शव सड़क पर रखकर लगाया जाम:हादसे में घायल युवक की मौत, युवती की हालत बनी है गंभीर, परिजनों का प्रदर्शन
अमृतसर में शव सड़क पर रखकर लगाया जाम:हादसे में घायल युवक की मौत, युवती की हालत बनी है गंभीर, परिजनों का प्रदर्शन अमृतसर में इस्लामाबाद पुल पर दो दिन पहले हुए हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। जबकि युवती अभी भी गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती है। इसी बीच परिजनों ने मृतक युवक के शव को सड़क पर रखकर अमृतसर के भंडारी पुल पर जाम लगा दिया। उनका कहना है कि पुलिस उन्हें इंसाफ नहीं दे रही और आरोपियों का साथ दे रही है। मृतक लड़के के पिता राकेश कुमार ने बताया कि वो इस्लामाबाद इलाके का रहने वाला है। 18 नवंबर को उनका बेटा और बेटी गुरुद्वारा शहीदां साहिब से माथा टेककर घर लौट रहे थे। रास्ते में इस्लामाबाद पुल पर पीछे से तेज रफ्तार आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। जिससे बेटी पुल से नीचे गिर गई और बेटा कार के साथ घसीटते हुए चला गया था। इसके बाद राहगीरों ने ही दोनों को अस्पताल भर्ती करवाया। कल देर शाम उनके बेटे की मृत्यु हो गई और बेटी अभी भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। बेटे का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप हादसे के दौरान आरोपियों ने शराब पी रखी थी और वो गाड़ी वहीं छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों की पहचान हो चुकी है लेकिन पुलिस जानबूझकर उनका साथ दे रही है। गाड़ी से एक युवक का दुबई का लाइसेंस भी बरामद हुआ था और अन्य डाक्यूमेंट भी मिले थे, लेकिन फिर भी पुलिस ने अभी तक उन्हें अरेस्ट नहीं किया है। पिता के मुताबिक उसके दोनों बच्चों की जिंदगी आरोपियों ने खत्म कर दी, लेकिन पुलिस उनका साथ देने की बजाय आरोपियों का साथ दे रही है। उनका बेटा 18 साल का था और बेटी 23 साल की है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि मौके से आरोपियों की गाड़ी बरामद हुई लेकिन पुलिस ने गाड़ी का नंबर बदल दिया। परिजन बोले- आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक नहीं खुलेगा जाम परिजनों की ओर से इस मामले में इंसाफ की मांग को लेकर भंडारी पुल पर जाम लगाया गया है। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों को अरेस्ट नहीं किया जाता तब तक वह जाम नहीं खोलेंगे। पुलिस अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और वे लोपोके के रहने वाले हैं और उनके घरों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारी के मुताबिक उन्हें भी मृतक के परिजनों के साथ हमदर्दी है और जल्द ही आरोपियों को सजा दी जाएगी।
डीसी कर्मचारी की हड़ताल टली, 25 को बैठक कर लेंगे फैसला
डीसी कर्मचारी की हड़ताल टली, 25 को बैठक कर लेंगे फैसला भास्कर न्यूज | लुधियाना पदोन्नति समेत अन्य मांगों को लेकर डीसी दफ्तर कर्मचारियों की हड़ताल टल गई है। 25 जनवरी को मांगों को लेकर बैठक के बाद आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा। हालांकि, हड़ताल को लेकर असमंजस बनने के कारण शहरवासी भी परेशान रहे। डीसी कर्मचारी यूनियन लुधियाना के प्रधान विक्की जुनेजा ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर लगातार सरकार से मांग की जा रही है लेकिन सरकार की ओर से मांगों को लेकर सिर्फ आश्वासन दिया गया। कहा कि मांगों को लेकर कर्मचारियों ने आंदोलन की घोषणा की थी। 15 से कर्मचारियों ने हड़ताल करनी थी लेकिन सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल 25 जनवरी तक टाल दी गई है। बताया कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर होने वाली मीटिंग में आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। यह हैं मांगें

पंजाब में अगले 3 दिन तक बढ़ेगा तापमान:बठिंडा में सबसे ज्यादा 41.7°C, लू जैसे हालात; 3 दिन बाद फिर बारिश के आसार
पंजाब में अगले 3 दिन तक बढ़ेगा तापमान:बठिंडा में सबसे ज्यादा 41.7°C, लू जैसे हालात; 3 दिन बाद फिर बारिश के आसार पंजाब में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान में औसतन 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह सामान्य के करीब है, लेकिन गर्मी का असर बढ़ रहा है। अगले तीन दिनों तक पंजाब में तापमान बढ़ता रहेगा। लेकिन, 17 मई से फिर राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार को बठिंडा स्थित एयरफोर्स स्टेशन पर राज्य का सबसे अधिक तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा। वहीं, चंडीगढ़ शहर का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लुधियाना में 40.6 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर और गुरदासपुर जैसे जिलों में भी तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जिससे लू जैसे हालात बन रहे हैं। बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने 17 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। 11 जिले ऐसे हैं, जहां बारिश हो सकती है। इस दिन नवांशहर, मोहाली, पटियाला, संगरूर, मानसा, बठिंडा, फाजिल्का और मुक्तसर जिलों में छिटपुट बारिश (25% से कम क्षेत्रों में) हो सकती है। पंजाब के शहरों का तापमान अमृतसर- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 23 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- हल्के बादल छाएंगे। तापमान 22 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 24 से 38 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 24 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- हल्के बादल छाएंगे, बारिश का भी अनुमान है। तापमान 25 से 37 डिग्री के बीच रह सकता है।