भास्कर न्यूज | जालंधर नगर निगम ने बजट प्रस्ताव में रेड क्रास भवन में हुई हाउस की मीटिंग के अलावा भी एजेंडे में विकास की कई योजनाएं शमिल की हैं। इसमें बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट दोबारा आरंभ करने की प्रस्ताव भी जोड़ा गया है। प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी फंड का हिस्सा है। प्रस्ताव दोबारा डाला गया है। शुक्रवार को इन्हें लेकर अफसर आगे की तैयारियां करते रहे हैं। बागबानी मंत्री मोहिंदर भगत की तरफ से भेजे प्रस्ताव के अनुसार नगर निगम 81 लाख रुपए की लागत से करतारपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 सड़कों का निर्माण करेगा। इसके लिए विशेष 81 लाख की ग्रांट सरकार से मंजूर होगी। इस संंबंध में प्रस्ताव शामिल है। ये निगम के बजट से बाहर सरकार की अलग ग्रांट से बनेंगी। केवल बनाने का काम निगम का रहेगा। ये सड़कें करतारपुर विस क्षेत्र में बुलंदपुर पुली से श्मशानघाट तथा बुलंदपुर पुली के पास डेयरी फार्म की तरफ की है। जालंधर सिटी की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। नगर निगम ट्यूबवेलों की मेंटीनेंस के काम कराने की मंजूरी भी दे चुका है। इसके अलावा पार्कों, स्ट्रीट लाइटों व सीवरेज-पानी के काम शामिल हैं। 1. गोल्डन एवेन्यू में ट्यूबवेल लगेगा। 2. कैंट विस हलके में 52 ट्यूबवेल की मेंटीनेंस होगी। लागत 2,98,135 रुपए। 3. कैंट विस हलके में 52 अन्य ट्यूबवेल की मेंटीनेंस होगी। लागत 2,59,168 रुपए। 4. मेजर सिंह कालोनी में 38 लाख से सीवरेज बिछेगा। 5. मेजर सिंह कालोनी, दशमेश नगर, घई नगर आदि में 34 लाख से पानी की लाइन बिछेगी। 6. वेस्ट विस हलके में 4 ट्यूबवेलों के मेंटीनेंस काम होंगे। 7. निगम 12 मैसन तथा 12 हैलपरों की ठेके पर भर्ती करेगा। खर्च सालाना करीब 49.73 लाख। 8. एमपी लैड के 26.12.2023 के स्ट्रीट लाइटें फिट करने की ग्रांट को नगर निगम फंड में तबदील करने की मंजूरी दी गई है। 9. शिव नगर पार्क की 4.46 लाख से रिपेयर होगी। 10. निजातम नगर में आश्रम के पास सीसी रोड बनेगी। 11. सिटी की कालोनियों टावर एंकलेव, पंजाबी बाग, गुरु नानक नगर, रमनीक एवेन्यू, नूरपुर कालोनी में सड़कों-गलियों के काम होंगे। 12. हर गोबिंद नगर में 45 लाख से सीसी रोड बनेगी। 13. बाग बाहरियां में आंगनबाड़ी सेंटर खोला जाएगा। भास्कर न्यूज | जालंधर नगर निगम ने बजट प्रस्ताव में रेड क्रास भवन में हुई हाउस की मीटिंग के अलावा भी एजेंडे में विकास की कई योजनाएं शमिल की हैं। इसमें बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब प्रोजेक्ट दोबारा आरंभ करने की प्रस्ताव भी जोड़ा गया है। प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी फंड का हिस्सा है। प्रस्ताव दोबारा डाला गया है। शुक्रवार को इन्हें लेकर अफसर आगे की तैयारियां करते रहे हैं। बागबानी मंत्री मोहिंदर भगत की तरफ से भेजे प्रस्ताव के अनुसार नगर निगम 81 लाख रुपए की लागत से करतारपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 सड़कों का निर्माण करेगा। इसके लिए विशेष 81 लाख की ग्रांट सरकार से मंजूर होगी। इस संंबंध में प्रस्ताव शामिल है। ये निगम के बजट से बाहर सरकार की अलग ग्रांट से बनेंगी। केवल बनाने का काम निगम का रहेगा। ये सड़कें करतारपुर विस क्षेत्र में बुलंदपुर पुली से श्मशानघाट तथा बुलंदपुर पुली के पास डेयरी फार्म की तरफ की है। जालंधर सिटी की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। नगर निगम ट्यूबवेलों की मेंटीनेंस के काम कराने की मंजूरी भी दे चुका है। इसके अलावा पार्कों, स्ट्रीट लाइटों व सीवरेज-पानी के काम शामिल हैं। 1. गोल्डन एवेन्यू में ट्यूबवेल लगेगा। 2. कैंट विस हलके में 52 ट्यूबवेल की मेंटीनेंस होगी। लागत 2,98,135 रुपए। 3. कैंट विस हलके में 52 अन्य ट्यूबवेल की मेंटीनेंस होगी। लागत 2,59,168 रुपए। 4. मेजर सिंह कालोनी में 38 लाख से सीवरेज बिछेगा। 5. मेजर सिंह कालोनी, दशमेश नगर, घई नगर आदि में 34 लाख से पानी की लाइन बिछेगी। 6. वेस्ट विस हलके में 4 ट्यूबवेलों के मेंटीनेंस काम होंगे। 7. निगम 12 मैसन तथा 12 हैलपरों की ठेके पर भर्ती करेगा। खर्च सालाना करीब 49.73 लाख। 8. एमपी लैड के 26.12.2023 के स्ट्रीट लाइटें फिट करने की ग्रांट को नगर निगम फंड में तबदील करने की मंजूरी दी गई है। 9. शिव नगर पार्क की 4.46 लाख से रिपेयर होगी। 10. निजातम नगर में आश्रम के पास सीसी रोड बनेगी। 11. सिटी की कालोनियों टावर एंकलेव, पंजाबी बाग, गुरु नानक नगर, रमनीक एवेन्यू, नूरपुर कालोनी में सड़कों-गलियों के काम होंगे। 12. हर गोबिंद नगर में 45 लाख से सीसी रोड बनेगी। 13. बाग बाहरियां में आंगनबाड़ी सेंटर खोला जाएगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
रात को 11 से सुबह 5 बजे तक लूट की वारदातों से परेशान हो चुके हैं रेलकर्मी
रात को 11 से सुबह 5 बजे तक लूट की वारदातों से परेशान हो चुके हैं रेलकर्मी भास्कर न्यूज | लुधियाना रात के समय रेल कॉलोनियों से स्टेशन पर ड्यूटी आने वाले रेल कर्मचारियों से आए दिन लूट की वारदात हो रही है। इन लूट की वारदातों से रेल कर्मचारी परेशान हो चुके हैं। आलम यह हो चुका है कि रात के समय ड्यूटी पर आना रेल कर्मचारियों को बड़ी मुश्किल लगने लगी है, लेकिन रेलवे पुलिस को इसका कोई भी फर्क नहीं। रेलवे पुलिस न ही कोई पुख्ता खत्म उठा रही है और ना ही ऐसी वारदातों का शिकार होने वाले रेल कर्मचारी के बयानों पर कार्रवाई की जा रही है। आलम यह है कि रात के समय जो भी रेल कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचते हैं उनमें दहशत का माहौल ही रहता है। आए दिन रेल के लोको पायलट, गार्ड या फिर अन्य स्टाफ के लोगों से मोबाइल फोन और नगदी की लूट की वारदातें हो रही है। कुछ मामले तो ऐसे भी सामने आए हैं, जिनमें रेल कर्मचारी पर हमला भी किया गया हो, लेकिन रेलवे पुलिस बेफिक्री है। उनके मुताबिक सब कुछ ठीक-ठाक है और कोई लूट की वारदात नहीं हो रही। ऐसे मामलों को रोकने के लिए रेलवे पुलिस द्वारा गश्त भी नहीं बढ़ाई जा रही और इस को हल्के में ही लिया जा रहा है। नाम न छापने की शर्त पर रेल कर्मचारियों ने बताया कि रात के 11 से सुबह के 5 बजे तक रेलवे ट्रैक के आसपास लूट की वारदातें होती हैं। लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले लोग सुनसान और अंधेरे वाली जगह पर घात लगाए बैठे रहते हैं। ड्यूटी पर जा रहे या फिर वापस आ रहे रेल कर्मचारियों को अकेले देखते लुटेरे उस को घेर लेते हैं और उनसे लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि रेल कर्मचारियों के पास से कुछ न मिलने यां विरोध करने पर बदमाशों द्वारा उन पर हमला भी किया गया। रेलवे लाइनों के किनारे और रेलवे पुलिस की हदबंदी के अंदर कई ब्लैक स्पॉट हैं। उदाहरण के तौर पर जगराओं पुल के नीचे का एरिया काफी खतरनाक ब्लैक स्पॉट है जहां पर दर्जनों नहीं सैकड़ों वारदातें हो चुकी हैं। इसके अलावा पुरानी लोको लॉबी के बाहर का इलाका, डीजल शेड के आसपास, कॉलोनी नंबर 8 के रास्ते, गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के पास रेलवे ट्रैक तो पुराना लक्कड़ पुल के आसपास का इलाका और रेलवे ट्रैक पर कॉलोनी नंबर 10 का रास्ता काफी खतरनाक है।

लुधियाना में हाईटेंशन तार से झुलसा किशोर,मौत:बिजली कर्मी ने काटी तार,छाती पर गिरने से लगा करंट,8वीं कक्षा का था छात्र
लुधियाना में हाईटेंशन तार से झुलसा किशोर,मौत:बिजली कर्मी ने काटी तार,छाती पर गिरने से लगा करंट,8वीं कक्षा का था छात्र पंजाब के लुधियाना में बीती शाम एक युवक को हाईटेंशन की तार से करंट लग गया। युवक करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। आस-पास के लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मरने वाले का नाम अमन है। वह 8वीं कक्षा का छात्र है। बिजली सप्लाई बंद करवाए बिना पावरकाम कर्मचारियों ने तार काटी जानकारी देते हुए मृतक अमन के चाचा जोनी ने कहा कि वह राहों रोड गांव रावत के वह रहने वाले है। गांव में ही निर्माणाधीन घर का लेंटर डलना था। उनके लेंटर की छत्त नजदीक हाईटेंशन तार गुजरती है। तार को एक अन्य तार के साथ खींच कर बांधा हुआ था। उसे काटने के लिए पावर-काम से कर्मचारी आए हुए थे। उन कर्मचारियों ने बिजली घर से तारों की सप्लाई बंद करवाए बिना की तार काट दी। अमन की छात्ती पर लगी तार हाईटेंशन तारों के नीचे घर के बाहर खड़े अमन की छात्ती पर तार लगी। जिस कारण उसकी जोरदार झटका लगा। जब तक वह संभल पाता वह करंट से झुलस गया। गांव में चीख-पुकार सुन लोग एकत्र हुए। उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए लेकिन डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। जोनी ने कहा कि पावरकाम विभाग के कर्मचारियों ने बिजली बंद किए बगैर ही तार को बीच में से काट दिया जिसकी वजह से करंट वाली तार बच्चे पर गिर गई। तार गिरते ही बच्चा झुलस गया। करंट की तार से कोई उसे बचा नहीं पाया। आरोपियों पर पुलिस दर्ज करे FIR जोनी ने कहा कि करंट वाली तार काफी देर तक सड़क पर पड़ी रही और लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। बाद में पावर-काम विभाग के कर्मचारियों ने बिजली की सप्लाई काट कर तार को किनारे किया। परिजनों ने पुलिस से मांग की है कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। आज होगा युवक का पोस्टमॉर्टम घटना स्थल पर थाना मेहरबान से SHO हरजिंदर सिंह पहुंचे। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस घटना में जिस किसी ने भी लापरवाही बरती है उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल अमन के शव को रात 10 बजे सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों सुपुर्द कर दिया जाएगा।

दिल्ली पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग:पंजाब के नए प्रभारी भूपेश बघेल से की मुलाकात, प्रताप बाजवा भी रहे मौजूद
दिल्ली पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग:पंजाब के नए प्रभारी भूपेश बघेल से की मुलाकात, प्रताप बाजवा भी रहे मौजूद पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी नियुक्त किए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलने के लिए आज पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वड़िंग और वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा पहुंचे। यह मुलाकात दिल्ली में हुई। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मुलाकात के कुछ फोटो शेयर किए हैं। जिसमें उनके साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि करीब तीन दिन पहले ही छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को राज्य का नया प्रभारी नियुक्त किया गया था। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी साझा की गई थी। मुलाकात में मुख्य तौर पर कांग्रेस की स्थिति और लोगों से ग्राउंड कनेक्ट को लेकर चर्चा की गई। साथ ही मौजूदा स्थिति से अवगत होने के लिए पंजाब के हर जिले के बारे में विस्तार से जानकारी ली। पूर्व सीएम भूपेश बघेल की नई जिम्मेदारी पंजाब की राजनीति में भूपेश बघेल की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। वे संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए रणनीति बनाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में प्रभावी प्रदर्शन किया था और अब पार्टी को उम्मीद है कि वे पंजाब में भी कांग्रेस को फिर से मजबूत करेंगे। लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में अच्छे प्रदर्शन के बाद कांग्रेस 2027 में बहुमत हासिल करने की कोशिश में जुटी है।