जालंधर| शुक्रवार को नगर निगम ने माल रोड की सड़क पर लगाए जा रहे गेटों को हटा दिया। इसकी शिकायत सोशल वर्कर तेजस्वी मिन्हास ने की थी। उन्होंने माडल टाउन में गीता मंदिर के पास लगाए गेटों के मामले में जालंधर की परमानेंट लोक अदालत में केस किया था। मिन्हास ने नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई पर आभार जताया। मिन्हास ने कहा कि शहर में अवैध रूप से कई कॉलोनियों में गेट लगाए हैं। सरकार को बहुत सख्ती से निपटना चाहिए। जालंधर| शुक्रवार को नगर निगम ने माल रोड की सड़क पर लगाए जा रहे गेटों को हटा दिया। इसकी शिकायत सोशल वर्कर तेजस्वी मिन्हास ने की थी। उन्होंने माडल टाउन में गीता मंदिर के पास लगाए गेटों के मामले में जालंधर की परमानेंट लोक अदालत में केस किया था। मिन्हास ने नगर निगम द्वारा की गई कार्रवाई पर आभार जताया। मिन्हास ने कहा कि शहर में अवैध रूप से कई कॉलोनियों में गेट लगाए हैं। सरकार को बहुत सख्ती से निपटना चाहिए। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

लुधियाना पहुंचे DGP लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला:बोले- थ्रेट मिलते हैं, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, प्लास्टिक डोर बेचने वालों पर होगा एक्शन
लुधियाना पहुंचे DGP लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ला:बोले- थ्रेट मिलते हैं, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, प्लास्टिक डोर बेचने वालों पर होगा एक्शन पंजाब के DGP लॉ एंड आर्डर अर्पित शुक्ता आज लुधियाना पहुंचे। बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ ने दरेसी इलाके को सर्च भी किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में प्लास्टिक डोर बिक रही है। पुलिस टीम ने कई दुकानों में चेकिंग भी की। करीब 5 से 6 थानों की पुलिस ने पूरा इलाका खंगाला। वहीं, गणतंत्र दिवस को लेकर भी पुलिस टीमें अलर्ट मोड पर है। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल भी पहुंचे। DGP लॉ एंड आर्डर शुक्ला बोले… DGP लॉ एंड आर्डर ने कहा कि प्लास्टिक डोर को बेचने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। पूरे पंजाब में सर्च आपरेशन चलाए जा रहे हैं। जहां तक बात करें गणतंत्र दिवस की तो हर साल की तरह थ्रेट तो आती रहती है, लेकिन पुलिस टीमें भी अलग-अलग इलाकों में छापामारी कर रही है। 22 दिनों में पुलिस ने किए 90 पर्चे दर्ज गणतंत्र दिवस को लेकर शहर के होटलों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर पुलिस लगातार चेकिंग भी कर रही है। शरारती लोगों को चेतावनी है कि प्लास्टिक डोर की सप्लाई न करें, यदि कोई भी व्यक्ति प्लास्टिक या प्लास्टिक डोर के साथ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। DGP शुक्ला ने कहा कि इस बार 22 दिनों में 90 पर्चे दर्ज किए गए हैं, जबकि पिछले पूरे साल में 109 पर्चे दर्ज किए गए थे। आज ड्रोन उड़ाकर भी कई इलाकों को चेक किया गया है।

बठिंडा में किसान नेता की हत्या के बाद विरोध:परिजनों और किसानों का डीएसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन, गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार
बठिंडा में किसान नेता की हत्या के बाद विरोध:परिजनों और किसानों का डीएसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन, गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार से इनकार बठिंडा में तलवंडी साबो में किसान नेता दविंदर सिंह सरां की हत्या के मामले में किसान संगठनों ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (मानसा) के सदस्यों ने डीएसपी कार्यालय के सामने मृतक का शव रखकर प्रदर्शन किया। घटना 10 मई की है, जब जमीन विवाद के चलते दविंदर सिंह को उनके बेटे और उसके साथियों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतक की पत्नी की शिकायत पर 11 मई को पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। 12 मई को इलाज के दौरान दविंदर सिंह की मृत्यु हो गई। पत्नी और छोटा बेटा भी खतरे में किसान संगठन के नेताओं ने बताया कि मृतक की पत्नी और छोटा बेटा भी खतरे में हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। तलवंडी साबो थाना एसएचओ परबत सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। उल्लेखनीय है कि मृतक दविंदर सिंह 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रह चुके थे।

लुधियाना में सांप के काटने से 2 की मौत:9 महीने के बच्चे को काटा, दूसरे मामले में सो रहे व्यक्ति को डसा
लुधियाना में सांप के काटने से 2 की मौत:9 महीने के बच्चे को काटा, दूसरे मामले में सो रहे व्यक्ति को डसा पंजाब के लुधियाना में सांप के काटने से 2 लोगों की मौत का मामला सामने आया है। पहले मामले में मरने वाला 9 महीने का बच्चा है। दूसरे मामले में 48 वर्षीय व्यक्ति है। दोनों मृतकों की पहचान फतेह वीर सिंह (9 महीने) और परमेश्वरी राम (मच्छर) (42) के रूप में हुई है। दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। जमीन पर गद्दा बिछा कर सो रहा था परिवार जानकारी मुताबिक पहला मामला बरोटा रोड स्थित गुरु गोबिंद सिंह नगर इलाके का है। रविवार को फतेह वीर सिंह के रिश्तेदार विदेश से वापस आएंगे, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। फतेह वीर के दादा अकाली दल के वरिष्ठ नेता हरजिंदर सिंह संधू ने कहा कि उनके बेटे तरनदीप सिंह संधू की वैल्डिंग की दुकान है। हर रोज की तरह उनका बेटा तरनदीप सिंह संधू खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। उसने कमरे में जमीन पर ही गद्दा बिछा लिया। देर रात बारिश के बाद ग्रिल से जहरीला सांप कमरे में घुस आया। मां देखा बच्चे के कान से निकल रहा था खून गद्दे पर फतेह वीर अपनी मां सोनमप्रीत कौर के साथ सो रहा था। तभी सांप ने बच्चे के कान पर काट लिया। सोनमप्रीत जब उठी और उसने देखा कि बच्चे के कान से खून बह रहा है और सांप कमरे से बाहर जा रहा था। बच्चे की हालत बिगड़ती देख परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। धान की रोपाई के लिए आया था लुधियाना इसी तरह दूसरे मामले में सिधवां बेट के गांव कीड़ी भमाल में धान की रोपाई करने आए मजदूर परमेश्वरी राम (मच्छर) को कमरे में सोते समय सांप ने काट लिया। सुबह जब अचानक मालिक जगमीत सिंह उसे कमरे से उठाने गए तो उन्होंने देखा कि परमेश्वरी की मौत हो चुकी है। उसका शव सिविल अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया। लेकिन उसे सिधवां बेट की मोर्चरी में शिफ्ट करवा दिया गया। जहां उसका पोस्टमॉर्टम होगा। मृतक परमेश्वरी बिहार के गांव सुपौल का रहने वाला है। उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है।