हिसार नगर निगम का बजट आज:आमदनी 248 करोड़, लेकिन खर्च 365 करोड़ रुपए; पिछली बार से 57 करोड़ ज्यादा रखा

हिसार नगर निगम का बजट आज:आमदनी 248 करोड़, लेकिन खर्च 365 करोड़ रुपए; पिछली बार से 57 करोड़ ज्यादा रखा

हिसार में आज बुधवार को नगर निगम का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। हिसार निगम के अधिकारी बजट पर होने वाली बैठक में आंकड़े पेश करेंगे। इस बार भी बजट घाटे का रहने का अनुमान है। नगर निगम इस बार करीब 365 करोड़ रुपए का बजट पेश करेगा। खास बात यह है कि नगर निगम को 2024 में 248 करोड़ की आमदनी हुई है। मगर बजट आमदनी से 100 करोड़ से ज्यादा है। यानि निगम की आमदनी तो 1 रुपए है मगर खर्चा 2 रुपए से भी ज्यादा है। इस बार बजट पिछली बार से 57 करोड़ ज्यादा होगा। हाउस की मंजूरी के बाद यह बजट शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा के माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा। ऐसे में बुधवार को नगर निगम सभागार में आयोजित होने वाली बजट की बैठक शहर के विकास से लेकर निगम प्रशासन के लिए अहम है। बैठक मेयर प्रवीण पोपली की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। प्रापर्टी टैक्स से आय का लक्ष्य नहीं हुआ पूरा साल 2024-25 में नगर निगम ने प्रापर्टी टैक्स से 21.49 करोड़ रुपए की आय की थी, जबकि फायर टैक्स व एम-टैक्स मिलाकर यह राशि करीब 32.48 करोड़ रुपए रही। इस बजट के वित्तवर्ष में लक्ष्य 42.50 करोड़ रुपए था, जो पूरा नहीं हुआ। अब वित्तवर्ष 2025-26 में 46.50 करोड़ रुपए का बजट सदन में प्रस्तुत किया जाएगा। हिसार में आज बुधवार को नगर निगम का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। हिसार निगम के अधिकारी बजट पर होने वाली बैठक में आंकड़े पेश करेंगे। इस बार भी बजट घाटे का रहने का अनुमान है। नगर निगम इस बार करीब 365 करोड़ रुपए का बजट पेश करेगा। खास बात यह है कि नगर निगम को 2024 में 248 करोड़ की आमदनी हुई है। मगर बजट आमदनी से 100 करोड़ से ज्यादा है। यानि निगम की आमदनी तो 1 रुपए है मगर खर्चा 2 रुपए से भी ज्यादा है। इस बार बजट पिछली बार से 57 करोड़ ज्यादा होगा। हाउस की मंजूरी के बाद यह बजट शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा के माध्यम से सरकार को भेजा जाएगा। ऐसे में बुधवार को नगर निगम सभागार में आयोजित होने वाली बजट की बैठक शहर के विकास से लेकर निगम प्रशासन के लिए अहम है। बैठक मेयर प्रवीण पोपली की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। प्रापर्टी टैक्स से आय का लक्ष्य नहीं हुआ पूरा साल 2024-25 में नगर निगम ने प्रापर्टी टैक्स से 21.49 करोड़ रुपए की आय की थी, जबकि फायर टैक्स व एम-टैक्स मिलाकर यह राशि करीब 32.48 करोड़ रुपए रही। इस बजट के वित्तवर्ष में लक्ष्य 42.50 करोड़ रुपए था, जो पूरा नहीं हुआ। अब वित्तवर्ष 2025-26 में 46.50 करोड़ रुपए का बजट सदन में प्रस्तुत किया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर