हरियाणा के 18 जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट:कल BJP का पंडाल गिरा, मंत्री का टेंट उड़ा; गुरुग्राम में कार दबी, करनाल में दीवार गिरी

हरियाणा के 18 जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट:कल BJP का पंडाल गिरा, मंत्री का टेंट उड़ा; गुरुग्राम में कार दबी, करनाल में दीवार गिरी

हरियाणा के 18 जिलों में शनिवार को मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और झज्जर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में यलो अलर्ट है। इससे पहले शुक्रवार को हिसार में आंधी में BJP की रैली के लिए लगाया गया पंडाल टूटकर गिर गया। यहां 14 अप्रैल को PM नरेंद्र मोदी हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। चरखी दादरी में मंत्री कृष्णलाल पंवार के कार्यक्रम का टेंट आंधी में उड़ गया। गुरुग्राम में साइनेज बोर्ड के नीचे गाड़ी दब गई, जिसमें 2 लोग घायल हो गए। वहीं, झज्जर में आंधी में 2 गाड़ियों की टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोग घायल हो गए। उधर, सिरसा, जींद और सोनीपत में बारिश की वजह से अनाज मंडी में खुले में पड़ा गेहूं भीग गया। फतेहाबाद के जाखल और नगला गांव में बिजली गिरने से खेत में खड़ी फसल में आग लग गई। करनाल में आंधी की वजह से बिजली का खंभा टूट गया। मधुबन के पास फॉक्सवैगन कार शोरूम की दीवार गिरने की वजह से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हिसार में BJP का पंडाल गिरने की 2 PHOTOS चरखी दादरी में मंत्री पंवार के कार्यक्रम में टेंट उड़ने की 2 PHOTOS अब सिलसिलेवार जिलों में बारिश आंधी से हुए नुकसान की तस्वीरें देखिए… 1. झज्जर 2. गुरुग्राम 3. हिसार 4. फतेहाबाद 5. जींद 6. सोनीपत 7. करनाल अब ग्राफिक्स में जानिए आज कहां कैसा रहेगा मौसम हरियाणा के 18 जिलों में शनिवार को मौसम विभाग ने बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और झज्जर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में यलो अलर्ट है। इससे पहले शुक्रवार को हिसार में आंधी में BJP की रैली के लिए लगाया गया पंडाल टूटकर गिर गया। यहां 14 अप्रैल को PM नरेंद्र मोदी हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। चरखी दादरी में मंत्री कृष्णलाल पंवार के कार्यक्रम का टेंट आंधी में उड़ गया। गुरुग्राम में साइनेज बोर्ड के नीचे गाड़ी दब गई, जिसमें 2 लोग घायल हो गए। वहीं, झज्जर में आंधी में 2 गाड़ियों की टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोग घायल हो गए। उधर, सिरसा, जींद और सोनीपत में बारिश की वजह से अनाज मंडी में खुले में पड़ा गेहूं भीग गया। फतेहाबाद के जाखल और नगला गांव में बिजली गिरने से खेत में खड़ी फसल में आग लग गई। करनाल में आंधी की वजह से बिजली का खंभा टूट गया। मधुबन के पास फॉक्सवैगन कार शोरूम की दीवार गिरने की वजह से कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हिसार में BJP का पंडाल गिरने की 2 PHOTOS चरखी दादरी में मंत्री पंवार के कार्यक्रम में टेंट उड़ने की 2 PHOTOS अब सिलसिलेवार जिलों में बारिश आंधी से हुए नुकसान की तस्वीरें देखिए… 1. झज्जर 2. गुरुग्राम 3. हिसार 4. फतेहाबाद 5. जींद 6. सोनीपत 7. करनाल अब ग्राफिक्स में जानिए आज कहां कैसा रहेगा मौसम   हरियाणा | दैनिक भास्कर